लौह पुरुष सरदार पटेल की 143वीं जयंती – Live Halchal

लौह पुरुष सरदार पटेल की 143वीं जयंती, ‘रन फॉर यूनिटी’ में दौड़ रहा है पूरा देश
आज लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143 जयंती है। इस अवसर पर देशभर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आगाज हो चुका है। जिसमें पूरा देश दौड़ लगा रहा है। पटेल को उनकी जयंती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय राजधानी के पटेल चौक पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति और अन्य लोगों ने देश के प्रथम गृह मंत्री को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। सरदार पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के तौर पर मनाई जाती है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और अन्य लोग भी उपस्थित थे।

देश की राजधानी में दौड़ का आगाज गृह मंत्री राजनाथ सिंह और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने झंडा दिखाकर किया। वहीं जिमनास्ट दीपा कर्माकर सहित कई अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रहे। देश के कई बड़े राज्यों में लोग एकता का संदेश देते हुए दौड़ लगा रहे हैं। दिल्ली के अलावा मध्य प्रदेश, हमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र आदि में लोग दौड़ रहे हैं।

बीते साल भी हुआ था आयोजन

इस कार्यक्रम का आयोजन बीते साल भी हुआ था। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को पटेल के बारे में बताते हुए कहा था कि उन्होंने देश की आजादी में अपनी पूरा जीवन बिता दिया। उन्होंने देश को रियासतों में बंटने से भी बचाया। उन्होंने कहा था कि सरदार पटेल ने देश को एकता का संदेश दिया था लेकिन उनके योगदान को कमतर पेश करने की कोशिश की जा रही है। इसी कारण से उनकी सरकार ने सत्ता में आने के बाद रन फॉर यूनिटी मनाने का निश्चय किया।

सरदार पटेल के सम्मान में बनी दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति

देश के पहले गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल के सम्मान में दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाई गई है। आज उनकी जयंती के अवसर पर पीएम मोदी इस मूर्ति का अनावरण करेंगे। ये मूर्ति अमेरिका की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से दो गुना अधिक ऊंची है। सरदार पटेल की ये मूर्ति गुजरात के नर्मदा जिले में सरदार सरोवर बांध के पास साधु टापू पर बनाई गई है।

इसका अनावरण कार्यक्रम बेहद भव्य होगा। मूर्ति का अनावरण होने का बाद वहां वायु सेना के तीन विमान उड़ान भरेंगे। जो तीन रंगों से आसमान में तिरंगा उकेरेंगे। इसके बाद पीएम मोदी वॉल ऑफ यूनिटी का भी अनावरण करेंगे। इस अवसर पर 29 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।