लौटकर घर भी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 03 Dec 2020 12:05:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg लौटकर घर भी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दूल्हे के घर पहुंचने से पहले ही, एक साथ उठी आठ अर्थियां https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9/399421 Thu, 03 Dec 2020 12:02:59 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=399421 यूपी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज के समीप बुधवार भोर बरातियों को घर छोड़ने जा रही स्कॉर्पियो पर डस्ट लदा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में स्कॉर्पियो सवार दूल्हे की बहन, चाची, मामी समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची …]]>

यूपी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज के समीप बुधवार भोर बरातियों को घर छोड़ने जा रही स्कॉर्पियो पर डस्ट लदा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में स्कॉर्पियो सवार दूल्हे की बहन, चाची, मामी समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी व गैस कटर से स्कॉर्पियो को काटकर शवों को बाहर निकलवाया। 

भीषण हादसे की सूचना के बाद कोहराम मच गया। इसके बाद विवाह की रस्में रोक दी गईं। मौके पर एडीजी प्रेम प्रकाश, डीआईजी कवींद्र प्रताप सिंह, डीएम अमित सिंह व एसपी अभिनंदन पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। डीएम के निर्देश पर सुबह ही शवों का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर गांव निवासी मोहनलाल गुप्ता (सहकारी समिति सचिव पद से सेवानिवृत्त) के बेटे पंकज अग्रहरि की मंगलवार को शादी थी। बरात कड़ा कोतवाली के देवीगंज स्थित एक गेस्ट हाउस गई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद बुधवार भोर तकरीबन चार बजे नागपुर (महाराष्ट्र) में रहने वाले रिश्तेदार की स्कॉर्पियो से दूल्हे की बहन शशि देवी (35) पत्नी रमेश गुप्ता,  भांजा ओम गुप्ता (08) पुत्र रमेश गुप्ता निवासी जनपद फतेहपुर व भांजी श्वेता (13) निवासी अल्लापुर प्रयागराज, चाची रोशनी देवी (50) पत्नी बसंतलाल गुप्ता, चचेरी बहन नेहा (18) पुत्री बसंत गुप्ता निवासी राजरूपपुर, प्रयागराज,  मामी पूनम देवी (42) पत्नी हनुमान प्रसाद, ममेरी बहन मुस्कान (15) व साक्षी (13) पुत्री हनुमान प्रसाद, पड़ोसी सोनू तिवारी की बेटी सीमा तिवारी (16) समेत नौ लोगों को लेकर चालक कोखराज कोतवाली के बालकमऊ निवासी शिवराज सरोज (30) पुत्र हरिनारायण घर छोड़ने शहजादपुर जा रहा था। 

भोर में अंधेरा होने के कारण चालक रास्ता भूल गया और गाड़ी सैनी रोड की बजाय लेहदरी की तरफ लेकर चला गया। रास्ता भटकने पर चालक ने स्कॉर्पियो खड़ी कर दी और रास्ता पूछने के लिए राहगीर का इंतजार करने लगा। इस बीच सैनी की तरफ से आ रहा डस्ट लदा ओवरलोडेड ट्रक टायर फटने से बेकाबू होकर स्कॉर्पियो के ऊपर पलट गया। इस दौरान स्कॉर्पियो सवार श्वेता व साक्षी ने गाड़ी से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचा ली, जबकि बाकी लोग ट्रक में लदी डस्ट के नीचे दब गए। 

दोनों बच्चियों ने राहगीरों की मदद से गेस्ट हाउस में परिवार के लोगों को खबर दी। हादसे की सूचना पर घराती व बराती घटनास्थल की तरफ भागे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इंस्पेक्टर कड़ा राकेश तिवारी मौके पर पहुंचे। मलबा ज्यादा होने के कारण तत्काल शव बाहर नहीं निकाले जा सके। इसके बाद जेसीबी बुलाई गई। साथ ही गैस कटर मंगाया गया। 

घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी अमित व एसपी अभिनंदन मौके पर पहुंचे और अपनी मौजूदगी में बचाव कार्य शुरू कराया। जेसीबी और गैस कटर से स्कॉर्पियो में फंसे सभी आठों लोगों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। दोपहर में एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश व डीआईजी कवींद्र प्रताप ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एडीजी ने कहा कि अब तक की जांच में पता चला कि ट्रक का एक पहिया भी खराब है। तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

]]>