लौकी के बीज – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 29 Mar 2025 09:04:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg लौकी के बीज – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बेकार समझकर फेंक देते हैं लौकी के बीज तो अब न करें गलती https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%9d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82/607978 Sat, 29 Mar 2025 09:04:49 +0000 https://livehalchal.com/?p=607978 भारतीय घरों में लौकी सबसे ज्‍यादा खाई जाने वाली सब्‍जी है। ये हमारे सेहत को भी कई तरह से फायदा पहुंचाती है। लौकी कई बीमार‍ियाें जैसे डायब‍िटीज, मोटापे की समस्‍या से राहत द‍िलाने में मददगार है। कुल म‍िलाकर कह सकते हैं क‍ि लौकी कई ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिसकी हमारी बॉडी को …]]>

भारतीय घरों में लौकी सबसे ज्‍यादा खाई जाने वाली सब्‍जी है। ये हमारे सेहत को भी कई तरह से फायदा पहुंचाती है। लौकी कई बीमार‍ियाें जैसे डायब‍िटीज, मोटापे की समस्‍या से राहत द‍िलाने में मददगार है। कुल म‍िलाकर कह सकते हैं क‍ि लौकी कई ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिसकी हमारी बॉडी को रोजाना जरूरत होती है। गर्मियों में तो इसे खाना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है पर क्‍या आप जानते हैं क‍ि लौकी के बीज भी हमारी सेहत के लि‍ए फायदेमंद होते हैं।

अक्‍सर लोग लौकी के बीज फेंक देते हैं। हालांक‍ि इनके बीज में भी प्रोटीन होता है। इससे कुपोषण की श‍िकायत दूर होती है। लौकी के बीज में माइक्रो और कई मैक्रो न्‍यूट्रिएंट्स भी मौजूद होते हैं। आज हम आपको लौकी क बीज खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं लौकी के बीज
लौकी के बीज में विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर, मैंग्नीज, जिंक, थायमिन, राइबोफ्लेविन की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। इनमें कैलोरी, सैचुरेटेड फैट की मात्रा भी बेहद कम होती है। लौकी के बीज में फाइटोकेमिकल्स होते हैं। जो फंगल इन्फेक्शन दूर करने में प्रभावी होते हैं।

हार्ट को रखे हेल्‍दी
लौकी के बीज में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं, जो दिल को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखते हैं। द‍िल की बीमारि‍यों के खतरे को कम करने में मददगार होते हैं। इसके अलावा इनमें मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखते हैं।

हड्डियों के ल‍िए भी फायदेमंद
लौकी के बीज में कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूम‍िका न‍िभाते हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके अलावा यह जोड़ों के दर्द और सूजन को भी कम करने में सहायक है।

तेजी से घटाए वजन
अगर आप भी तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो लौकी के बीज बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे ओवर ईट‍िंग से बचा जा सकता है। ये मेटाबॉलिज्म को भी तेज करते हैं, जिससे फैट जल्दी बर्न होता है।

डाइजेशन रहता बेहतर
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में फाइबर से भरपूर चीजों को बहुत बड़ा रोल होता है, जो लौकी के बीजों में मौजूद होता है। फाइबर कब्ज, गैस, अपच, एसिडिटी जैसी कई परेशानियां दूर रखता है।

डायबिटीज को करे कंट्रोल
लौकी के बीज ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मददगार है। इनमें मौजूद फाइबर शुगर को धीरे-धीरे अवशोषित करता है, इससे ब्लड शुगर में अचानक बढ़ोतरी नहीं होती और डायबिटीज का खतरा कम होता है।

कैसे करें सेवन?
इन बीजों को धूप में सुखाकर भूनकर खाया जा सकता है। आप इन्हें सलाद, स्मूदी या दाल में मिलाकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा इनका पाउडर बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

]]>