लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 05 Nov 2020 06:36:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 नितीश बाबू का कुर्सी के प्रति प्रेम लालच से भरा हुआ है : लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b6-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d/390645 Thu, 05 Nov 2020 06:36:26 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=390645 बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे और अंतिम चरण के लिए शनिवार सात नवंबर को मतदान होंगे। आज 15 जिलों की 78 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। ऐेसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस चरण में चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार …]]>

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे और अंतिम चरण के लिए शनिवार सात नवंबर को मतदान होंगे। आज 15 जिलों की 78 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। ऐेसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस चरण में चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार यहां मतदान की समाप्ति के 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। 

वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर 10 तारीख के बाद तेजस्वी के सामने नतमस्तक होने का आरोप लगाया है।

चिराग पासवान ने कहा, ‘जिस प्रधानमंत्री जी को आप (नीतीश कुमार) कोसते नहीं थक रहे थे आज उनके साथ मंच पर नतमस्तक होते नहीं थक रहे हैं। ये कुर्सी के प्रति आपका प्रेम और लालच दिखाता है। 10 तारीख के बाद ये तेजस्वी के सामने नतमस्तक होते दिखेंगे।’

तीन नवंबर को हरलाखी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी रैली के दौरान प्याज फेंके गए थे, इसे लेकर लोजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘लोगों को उनके पास आने और अपनी समस्याओं के बारे में बात करने के लिए कहने के बजाय, उन्होंने (सीएम) उन्हें उकसाया और कहा कि ‘फेंको, फेंको और फेंको।’ उन्होंने जो प्रतिक्रिया दी मैं उसकी सराहना नहीं करता।’

तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे थे। दोनों ने राज्य में दो-दो रैलियों को संबोधित किया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान सहित अन्य प्रमुख नेता लगातार चुनावी सभाओं के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार तीसरे चरण में 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें गायघाट में सबसे ज्यादा 31 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं बहादुरगंज, जोकिहाट, त्रिवेणीगंज व ढाका में 9-9 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हैं। 

सात नवंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर और  समस्तीपुर जिलों में मतदान होंगे।

]]>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे सच्चे अभिभावक हैं : लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b-43/382921 Fri, 16 Oct 2020 07:31:12 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=382921 चिराग ने मोदी की तस्वीर अपने चुनाव प्रचार में इस्तेमाल न करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे अभिभावक हैं। वे हमारे दिल में रहते हैं। उनकी तस्वीर को लेकर कई लोग परेशान हैं। प्रधानमंत्री की तस्वीर की जरूरत नीतीश कुमार को है। इससे पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री और …]]>

चिराग ने मोदी की तस्वीर अपने चुनाव प्रचार में इस्तेमाल न करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे अभिभावक हैं। वे हमारे दिल में रहते हैं। उनकी तस्वीर को लेकर कई लोग परेशान हैं। प्रधानमंत्री की तस्वीर की जरूरत नीतीश कुमार को है। इससे पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि लोजपा एनडीए का हिस्सा नहीं है। बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन के साथ हम और वीआईपी हैं। अगर गैर-एनडीए प्रत्याशी प्रधानमंत्री का नाम या उनकी तस्वीर का उपयोग करता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ भाजपा कानूनी कार्रवाई करेगी।

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा के खिलाफ भी अपने उम्मीदवार खड़े कर यह भ्रम तोड़ दिया है कि वह केवल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के खिलाफ है। भाजपा के बागियों के चिराग की लोजपा में शामिल होने से यह संकेत गया था कि यह उन्हें भाजपा का नेतृत्व नीतीश के मुकाबले खड़ा करने की योजना का हिस्सा था, लेकिन भाजपा के बदले तेवरों से लोजपा को भी अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर होना पड़ा है।

भाजपा ने न सिर्फ सभी बागियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है बल्कि लोजपा के खिलाफ जोरदार तरीके से प्रचार करने का भी फैसला किया है। लोजपा ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपने 50 प्रत्याशियों को चुनाव निशान देना शुरू कर दिया है। पहले चरण की तर्ज पर भाजपा के बागियों को भी पार्टी कई सीटों से उम्मीदवार बना सकती है। इनमें 2015 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े कामेश्वर सिंह मुन्ना, पूर्व उद्योग मंत्री और भारतीय सबलोग पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रेणु कुशवाहा आदि शामिल हैं।

लोजपा दूसरे चरण में चार सीटों पर भाजपा के खिलाफ भी अपना उम्मीदवार उतार रही है। इनमें भागलपुर से राजेश कुमार वर्मा, राघोपुर से राकेश रौशन, गोविंदगंज से राजू तिवारी और लालगंज से रामजकुमार साह को पार्टी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। गोविंदगंज और लालगंज लोजपा की सीटिंग सीट है। पहले चरण में लोजपा ने भाजपा के किसी भी उम्मीदवार के खिलाफ अपना प्रत्याशी नहीं दिया है। चिराग पासवान द्वारा अपने बहनोई मृणाल और चचेरे भाई कृष्ण राज को भी मैदान में उतारा जा सकता है। कृष्ण राज चिराग के चाचा स्वर्गीय रामचंद्र पासवान के बेटे और सांसद प्रिंस राज के बड़े भाई हैं।

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान को अपने पिता के साये का सहारा है। पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद खुद मोर्चा संभाल रहे चिराग के लिए यह बड़ी परीक्षा साबित होने वाली है।

 

]]>