लोगों से कहा- ‘मैं आपसे भीख मांगती हूं… – Live Halchal

बढ़ते कोरोना का कहर देख परेशान हुई प्रियंका चोपड़ा, लोगों से कहा- ‘मैं आपसे भीख मांगती हूं…
भारत में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। देश के कई राज्यों में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या में हर दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। यही वजह है जो राज्य सरकारों ने अपने यहां कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं इस खतरनाक वायरस पर कई फिल्मी सितारे भी अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही फैंस और लोगों से अपना ख्याल रखने की अपील भी कर रहे हैं।

बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी भारत के लोगों के लिए अपनी चिंता जाहिर की है और लोगों से कोरोना महामारी से बचने के लिए सावधानियां बरतने की अपील की है। प्रियंका चोपड़ा ने यह चिंता सोशल मीडिया पर व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है। अभिनेत्री ने भारत के स्वास्थ्य सिस्टम पर भी अपनी चिंता जाहिर की है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक नोट साझा किया है। इस नोट में उन्होंने लिखा है, ‘भारत में कोविड-19 की स्थिति गंभीर है। मैं देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रही तस्वीरों और कहानियों को देख रही हूं जो बहुत डरावनी हैं … स्थिति नियंत्रण से बाहर है और हमारी चिकित्सा व्यवस्था एक टूटने वाले बिंदु पर है।’ इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय लोगों और फैंस से घर में रहने की अपील की है।

अभिनेत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘कृपया घर पर रहें … मैं आपसे घर रहने की भीख मांगती हूं। इसे अपने, अपने परिवार, दोस्तों, समुदाय और अपने फ्रंटलाइन के कार्यकर्ताओं के लिए करें। हर एक डॉक्टर और फ्रंटलाइन कार्यकर्ता एक ही बात कह रहे हैं कि घर पर रहें। सुनिश्चित करें कि हर कोई जानता है कि आप घर पर रहें, अगर आपको मास्क पहनना है, तो अपने आसपास के लोगों से बात करें और उन्हें इस स्थिति को समझने में मदद करें … हम इसे हल्के में नहीं ले सकते। जब आपकी बारी हो तो टीका लगवाएं। ऐसा करने से हमें अपनी चिकित्सा प्रणाली पर भारी दबाव न बनाने में मदद मिलेगी।’

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके इस ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमितों के साथ-साथ मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को नए मामलों में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन इस दौरान रिकॉर्ड मौतें भी हुई हैं। बीते एक दिन में मरने 1700 से अधिक नई मौतों के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 1.80 लाख को पार कर गया है। महज 15-16 दिन के भीतर ही 25 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं।