लोकेश कनगराज – Live Halchal

लोकेश कनगराज ने जाहिर की विजय के साथ ‘लियो 2’ बनाने की इच्छा
लोकेश कनगराज ने पहले साउथ सुपरस्टार विजय के साथ ‘लियो’ बनाई थी। अब लोकेश ने लियो पार्ट 2 की संभावना के बारे में खुलासा किया और फिल्म के नाम का भी खुलासा किया।

साउथ फिल्म निर्देशक लोकेश कनगराज इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ पर काम कर रहे हैं। फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब लोकेश ने अपनी फिल्म ‘लियो’ के सीक्वल पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘लियो 2’ बनाने की इच्छा है। साथ ही उन्होंने इस फिल्म के शीर्षक से भी पर्दा उठाया।

क्या होगा ‘लियो 2’ का शीर्षक
हाल ही में लोकेश कनगराज ने लियो पार्ट 2 की संभावना के बारे में खुलासा किया। लोकेश ने पहले साउथ सुपरस्टार विजय के साथ ‘लियो’ बनाई थी। अब विजय ने हाल ही में निर्देशक एच विनोत के साथ अपनी आखिरी फिल्म ‘दलपति 69’ का एलान किया है। वहीं, अब ‘लियो 2’ का भविष्य कुछ साफ दिख रहा है। ऐसे में लोकेश ने कहा कि अगर भविष्य में मौका मिला तो वह विजय के साथ लियो 2 बनाएंगे और इसका नाम ‘पार्तिबन’ रखेंगे।

विजय करेंगे ‘लियो 2’ में अभिनय?
ऐसे में प्रशंसक चाहते हैं कि लोकेश अपनी इस फिल्म पर काम करेंगे, लेकिन विजय ने राजनीति में प्रवेश के बाद वहां अपना ध्यान लगाने के लिए अभिनय से संन्यास लेने का फैसला किया है और अब ‘दलपति 69’ अभिनेता की आखिरी फिल्म है। ऐसे में विजय के साथ ‘लियो 2’ का होना संभव नहीं है। इस फिल्म को बनाने से पहले विजय को इसे हरी झंडी देनी होगी।

अगले साल रिलीज होगी ‘कुली’
वहीं, लोकेश कनगराज ‘कुली’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में रजनीकांत के साथ श्रुति हासन, सत्यराज, सौबिन शाहिर और महेंद्रन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। कुली फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है, जिसमें अनिरुद्ध रविचंदर संगीत निर्देशक हैं। वहीं, फिल्म को 2025 में रिलीज करने की योजना है। जानकारी के मुताबिक ‘कुली’ लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म नहीं होगी।

‘इंडियन 3’ को लेकर लोकेश कनगराज ने कही ये बात…
इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ‘इंडियन 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस बीच मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज ने फिल्म को लेकर एक खास पोस्ट साझा की है।

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘इंडियन 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में कमल हासन अपने सेनापित के किरदार में वापस नजर आ रहे हैं। फिल्म को अभिनेता के फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि, समीक्षकों के तरफ से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। हाल में ही अब दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज ने भी फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अभिनेता के समर्पण की भी सराहना की है।

लोकेश कनगराज ने की कमल हासन की तारीफ
लोकेश और कमल हासन ने साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘विक्रम’ के लिए हाथ मिलाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता हासिल की थी। अब लोकेश ने अभिनेता की हालिया रिलीज फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने इस फिल्म की तारीफ में अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, इंडियन 2 फिल्म हमारे सर की अपनी कला के प्रति समर्पण को दर्शाता है। शंकर शानमुघ सर को अनिरुद्ध के शानदार बैकग्राउंड स्कोर के साथ इतने बड़े पैमाने पर इस फिल्म को जीवंत करने के लिए बधाई।” इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि वह इसके अगले भाग के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते।

सेनापति के पिता की दिखेगी कहानी
बताते चलें कि ‘इंडियन 3’ अगले साल 2025 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कमल हासन सेनापति के पिता के किरदार में नजर आएंगे। उनके अलावा काजल अग्रवाल भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ एसजे सूर्या भी अपने किरदार को आगे बढ़ाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को ‘इंडियन’ फ्रेंचाइजी के पहले भाग, जो साल 1996 में रिलीज हुई थी, उसका प्रीक्वेल कहा जा रहा है। इससे साफ है कि फिल्म में सेनापति के किरदार के पिता की कहानी अब दर्शकों को दिखाई जाएगी।

प्रमोशन के दौरान कर दिया था ‘इंडियन 3’ का एलान
अभिनेता ने प्रमोशन के दौरान ही खुलासा कर दिया था कि ‘इंडियन 2’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। उन्होंने कहा था, “मैंने तय किया कि इस प्रोजेक्ट को दो फिल्मों में विभाजित किया जाएगा और इसके अनुसार ही सैलरी भी जाएगी। मैंने अपने क्रू को इसके लिए सूचित कर दिया था। हमने दोनों फिल्मों को बीच-बीच में शूट किया। शंकर ने भी ऐसा ही किया था।” बता दें कि इस फिल्म में कमल हासन के साथ रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ, प्रिया भवानी शंकर, ब्रह्मानंद आदि कलाकार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के आखिर में क्रेडिट के साथ ही ‘इंडियन 3’ का टीजर भी रिलीज किया गया है।