लेबर कोर्ट – Live Halchal

हरियाणा के पांच जिलों में बनाए जाएंगे लेबर कोर्ट, सरकार ने दी मंजूरी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रमिकों और संस्थान मालिकों के बीच श्रम विवादों के शीघ्र निपटान के लिए पांच लेबर कोर्ट (श्रम न्यायालय) तेजी से बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। पलवल, रेवाड़ी, सोनीपत, झज्जर और बावल में यह लेबर कोर्ट बनाए जाने हैं। इन कोर्ट के गठन में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि श्रम न्यायालयों की स्थापना से लाखों श्रमिकों को समयबद्ध न्याय मिलेगा और औद्योगिक वातावरण में पारदर्शिता आएगी व विश्वास बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोनीपत और करनाल में प्रस्तावित ईएसआइ अस्पतालों के निर्माण को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि बावल में बन रहे ईएसआइ अस्पताल का निर्माण कार्य 86 प्रतिशत, पंचकूला में 97 प्रतिशत और बहादुरगढ़ में 96 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

250 कैंटीन स्थापित की जाएंगी
बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में अंत्योदय आहार योजना के तहत वर्ष 2027 तक 250 कैंटीन स्थापित की जाएंगी, जहां श्रमिकों को किफायती दरों पर शुद्ध पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं में शामिल श्रम विभाग से संबंधित सभी परियोजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा की जाए।

हरियाणा के करनाल में बनने जा रहा यूनिटी माल पूरे देश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम उत्पादों विशेषकर ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ पहल के अंतर्गत तैयार वस्तुओं को प्रदर्शित करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का मंच का काम करेगा।

शहर की औद्योगिक संपदा के सेक्टर-37 में जीटी रोड के साथ 162.88 करोड़ रुपये की लागत से 3.87 एकड़ में विकसित किए जा रहे माल को जुलाई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने करनाल में निर्माणाधीन यूनिटी माल परियोजना व फरीदाबाद और गुरुग्राम में बनाए जा रहे दो वर्किंग वूमेन हॉस्टल की प्रगति की समीक्षा की।

गांवों के पुस्तकालयों में जल्दी पहुंचेंगी किताबें और कंप्यूटर
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास एवं पंचायत विभाग की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों से संबंधित यदि किसी भी विभाग का टेंडर हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (एचईडब्ल्यू) पर जारी होता है, तो उसकी जानकारी संबंधित सरपंचों को एसएमएस के माध्यम से तुरंत उपलब्ध कराई जाए। ऐसा करने से जनता को भी टेंडर्स की जानकारी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों की आबादी 1000 से अधिक है, उन गावों की कच्ची फिरनियों को पक्का करना है। अब तक 639 फिरनियों को पक्का किया जा चुका है, जबकि 303 कार्य प्रगति पर हैं। महिला चौपाल के लिए पहले चरण में 754 गांवों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से 480 महिला चौपालों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

ग्रामीण क्षेत्रों में पहले चरण में 994 ई-पुस्तकालयों का नवीनीकरण और फर्नीचर लगाया जा चुका है। इन पुस्तकालयों में जल्द ही पुस्तकें व कंप्यूटर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

हर जिले में हाई परफार्मेंस सेंटर व गांवों में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेंगे राई
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित आधुनिक खेल प्रबंधन का भारतीय माडल कॉन्फ्रेंस में शिरकत की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए हर जिले में हाई परफार्मेंस सेंटर और गांवों मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेंगे। राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में दो दिवसीय सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, विधायकों और मेयर ने भी भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि भारत 2026 और 2028 के ओलिंपिक में पदक तालिका में उल्लेखनीय सुधार करेगा। सेमिनार के बाद निकले निष्कर्षों से प्रतिभा के साथ वैज्ञानिक प्रबंधन जुड़ेगा जिससे आने वाले समय में बेहद अच्छे परिणाम सामने आएंगे। खेलों की देशीय शैली, हमारे अपने प्रतीक और खेल परंपराओं के संगम को अंधानुकरण से निकालना होगा।