लेखाधिकारी और लेखाकार पद पर पदोन्नति – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 08 Nov 2020 12:52:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg लेखाधिकारी और लेखाकार पद पर पदोन्नति – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 खुशखबरी लेखाधिकारी और लेखाकार पद पर पदोन्नति के लिए डी पी सी की बैठक संपन्न, 200 लेखा कार्मिकों को मिलेगा लाभ https://livehalchal.com/%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%87/391780 Sun, 08 Nov 2020 12:52:07 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=391780 लखनऊ। यूपी के लेखा एवं लेखा परीक्षा एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को निदेशक आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा सन्तोष अग्रवाल मुलाकात कर सहायक लेखाधिकारी और लेखाकार पद पर पदोन्नति के लिए डी.पी.सी. की बैठक संपन्न कराने के लिए आभार जताया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश मिश्रा और महासचिव संजय …]]>

लखनऊ। यूपी के लेखा एवं लेखा परीक्षा एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को निदेशक आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा सन्तोष अग्रवाल मुलाकात कर सहायक लेखाधिकारी और लेखाकार पद पर पदोन्नति के लिए डी.पी.सी. की बैठक संपन्न कराने के लिए आभार जताया।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश मिश्रा और महासचिव संजय यादव के अनुसार लेखाकार और वरिष्ठ लेखा परीक्षक के पद से सहायक लेखाधिकारी के पद के साथ ही सहायक लेखाकार से लेखाकार के पदों पर भी पदोन्नति की कार्यवाही प्रतीक्षित थी जिसके लिए विभागीय पदोन्नति कमिटी की बैठक संपन्न हो गई है और पदोन्नति आदेश जारी होने हैं, जिससे लगभग 200 लेखा कार्मिकों को लाभ मिलेगा।

निदेशक, आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा द्वारा आश्वासन दिया गया है कि पदोन्नति आदेश निर्गत करने की प्रक्रिया पूर्ण शासन के दिशनिर्देशों के अनुसार शीघ्र पूर्ण कर ली जायेगी। साथ ही ए सी पी आदि अन्य लंबित प्रकरणों का भी पूर्ण पारदर्शिता के साथ शीघ्र निस्तारण किया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल ने निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समस्याओं के निराकरण के लिए निदेशक का आभार जताया है।

]]>