लेकिन हुआ ये.. – Live Halchal

भगवान शिव से डॉन बनने की मन्नत मांगने गया था अमरनाथ यात्रा पर, लेकिन हुआ ये..
जिले के बिक्रम और आसपास के इलाके में हत्या सहित अन्य कई संगीन अपराध को अंजाम देने वाले बापजी गिराेह के सरगना गाेलू के जेल जाने के बाद उसका शागिर्द गोरखरी निवासी हरेंद्र सिंह डाॅन बनना चाहता था जिसकी मन्नत मांगने वह अमरनाथ गया था। लेकिन, वहां से लाैटते ही पुलिस ने उसे दानापुर स्टेशन पर गिरफ्तार कर उसकी उम्मीदाें पर पानी फेर दिया और उसकी मन्नत पूरी नहीं हो सकी।

हरेंद्र 6 जुलाई काे अमरनाथ यात्रा पर गया था और तबसे पुलिस उसके पीछे लगी थी। उसका मोबाइल नंबर मिल गया था। जब वह अमरनाथ से लौटने लगा तो पुलिस हर स्टेशन पर उसके मोबाइल का लोकेशन ले रही थी।वह अर्चना एक्सप्रेस से लौट रहा है।

मंगलवार की रात पालीगंज के एसडीपीओ मनोज पांडेय सादी वर्दी में दानापुर स्टेशन पहुंचे और जैसे ही वह एस-2 बोगी से उतरा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह प्रसाद और अन्य चीजों को पहुंचाने के लिए घर जाने देने की अनुमति मांग रहा था, लेकिन पुलिस उसे लेकर बिक्रम थाने चली गई। उसके साथ उसके घर पर छापेमारी की जहां एक देसी कट्‌टा और एक कारतूस मिला।

अमरनाथ से संचालित कर रहा था गैंग

बिक्रम में एक माह में दर्जनभर व्यवसायियों से रंगदारी की मांग की गई थी। पुलिस इस मामले में अब तक दस हथियार के साथ 15 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बावजूद रंगदारी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही थी।

पालीगंज डीएसपी मनोज कुमार और थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि बाजार में दहशत फैलाने के लिए त्रिभुवन पुस्तकालय के सामने फायरिंग की गई थी। वारदात को बापजी गिरोह के हरेंद्र सिंह के साथियों ने अंजाम दिया था। पुलिस दोनों की तलाश तेज कर दी।

सर्विलांस की मदद से पुलिस को पता चला कि हरेंद्र छह जुलाई से ही अमरनाथ यात्रा पर है। हरेंद्र वहीं मोबाइल के जरिए राहुल और अन्य साथियों को रंगदारी कब, किससे और कितनी मांगनी है तय कर रहा था।

पत्नी की हत्या सहित झारखंड में दर्ज है रंगदारी का केस

डीएसपी ने बताया कि रंगदारी मामले में शामिल एक युवक हरेंद्र सिंह गोरखरी का निवासी है। उसके घर से एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बाजार में दहशत फैलाने के लिए कुछ दिनों पूर्व इसी गिरोह ने फायङ्क्षरग की थी।

हरेंद्र के खिलाफ झारखंड में रंगदारी, पत्नी की हत्या सहित आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार राहुल कुमार को पुलिस ने सैदाबाद से गिरफ्तार किया है। वह रानीतालाब थाना के बुद्धि छपरा गांव का निवासी है।

पढ़ाई के बहाने किराए पर ले रखा था कमरा

राहुल सैदाबाद में किराया का मकान लेकर पढ़ाई का बहाना बना कर रहता था। उसी मकान में करीब आठ लोगों के साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की योजना बनाता था। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि रंगदारी मामले में कुछ और की गिरफ्तारी बाकी है।