लिक्विड – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 27 Sep 2025 09:52:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg लिक्विड – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 iPhone में नहीं पसंद आ रहा iOS 26 का नया लिक्विड ग्लास लुक https://livehalchal.com/iphone-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%86-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-ios-26-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a4%be/634920 Sat, 27 Sep 2025 09:52:21 +0000 https://livehalchal.com/?p=634920 Apple का लेटेस्ट iOS 26 अपडेट आ चुका है और इसके साथ कॉल स्क्रीनिंग और फ्रेश रिंगटोन्स जैसे फीचर्स के अलावा, iPhone में बिल्कुल नया Liquid Glass डिजाइन भी मिल रहा है। ये iOS 7 के बाद से अब तक का सबसे बड़ा विज़ुअल शिफ्ट है। मेनू और सिस्टम एलिमेंट्स अब ट्रांसलूसेंट दिखते हैं, जिनमें …]]>

Apple का लेटेस्ट iOS 26 अपडेट आ चुका है और इसके साथ कॉल स्क्रीनिंग और फ्रेश रिंगटोन्स जैसे फीचर्स के अलावा, iPhone में बिल्कुल नया Liquid Glass डिजाइन भी मिल रहा है। ये iOS 7 के बाद से अब तक का सबसे बड़ा विज़ुअल शिफ्ट है।

मेनू और सिस्टम एलिमेंट्स अब ट्रांसलूसेंट दिखते हैं, जिनमें ब्लर और ग्लास जैसा इफेक्ट है। कुछ तो टैप करने पर हल्का हिलते भी हैं। कुछ यूजर्स को ये लेयर्ड और मॉडर्न लुक पसंद आ रहा है, लेकिन बाकी कुछ इसे डिस्ट्रैक्टिंग या पढ़ने में मुश्किल मान रहे हैं। अगर आप ये नया लुक नहीं चाहते तो वैसे इसे पूरी तरह ऑफ करना तो मुमकिन नहीं है, लेकिन आप कम जरूर कर सकते हैं।

Liquid Glass क्या है?
Liquid Glass पूरे iPhone इंटरफेस में ट्रांसपेरेंसी एड कर देता है। इसका आइडिया है डेप्थ क्रिएट करना, जिससे आपका वॉलपेपर या ऐप बैकग्राउंड, मेनू और कंट्रोल्स के पीछे से दिखे। थ्योरी ये है कि इससे स्क्रीन के एलिमेंट्स आपस में कैसे जुड़े हैं, ये और क्लियर हो जाता है।

लेकिन प्रैक्टिकल में हर किसी को ये पसंद नहीं आता। इससे मेनू बिजी और पढ़ने में मुश्किल लग सकते हैं। Apple ने बीटा टेस्टिंग के दौरान डिजाइन को ट्यून करने की कोशिश की थी, लेकिन ये इफेक्ट अब भी Messages, Safari और Control Centre जैसे ऐप्स में साफ दिखता है।

Apple आपको Liquid Glass को पूरी तरह डिसेबल करने का ऑप्शन तो नहीं देता, लेकिन आपको इसे पूरी फोर्स में झेलना न पड़े इसका ऑप्शन जरूर देता है। कुछ सिंपल सेटिंग्स से आप अपने iPhone को पहले जैसा लुक दे सकते हैं।

Liquid Glass इफेक्ट कैसे कम करें?
अगर आप सिंपल चीजें पसंद करते हैं, तो आप Liquid Glass को एक्सेसिबिलिटी सेटिंग्स से टोन डाउन कर सकते हैं। बस ये स्टेप्स फॉलो करें।

सेटिंग्स ऐप पर जाएं।
फिर Accessibility पर टैप करें।
Display और Text Size में जाएं।
यहां Reduce Transparency ऑन करें और अपने हिसाब से एडजस्ट करें।

]]>
लिक्विड या पेंसिल, कौन सा आईलाइनर बेस्ट है आपके लिए जानिए… https://livehalchal.com/%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a1-%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%86/230983 Fri, 10 May 2019 11:14:47 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=230983 आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आईलाइनर बेहतरीन ऑप्शन है. ऐसे में कई लोग लिक्विड आईलाइनर पसंद करते हैं तो कई पेंसिल आईलाइनर. लेकिन दोनों में कितना अंतर होता है ये आप भी नहीं जानते होंगे. अगर आप पहली बार इसे ट्राई करने जा रही हैं तब आपके लिए कौन सा ऑप्शन बेस्ट रहेगा इसे …]]>

आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आईलाइनर बेहतरीन ऑप्शन है. ऐसे में कई लोग लिक्विड आईलाइनर पसंद करते हैं तो कई पेंसिल आईलाइनर. लेकिन दोनों में कितना अंतर होता है ये आप भी नहीं जानते होंगे. अगर आप पहली बार इसे ट्राई करने जा रही हैं तब आपके लिए कौन सा ऑप्शन बेस्ट रहेगा इसे चुनने में हम आपकी मदद कर सकते हैं. तो चलए जानते हैं दोनों में से कौनसा बेटर है. 

पेंसिल आईलाइनर-  पेंसिल आईलाइनर का आकार स्केच पेन जैसा होता है. इसकी ग्रिप काफी अच्छी होती है. इसके आकार के कारण इसे लगाने में एक्सपर्ट होना भी आसान है. हालांकि बेहतर होगा कि आप इसे खरीदते समय स्मजप्रूफ वाले ऑप्शन को चुनें ताकि यह फैले नहीं. इसकी एक और खासियत यह है कि यदि लाइन सीधी न भी बनी हो तो जरा से स्ट्रोक के साथ उसे कवर किया जा सकता है. वैसे इस बात का ध्यान रखें कि इसकी नोक हमेशा शार्प रहे ताकि लाइन भी शार्प बने. 

लिक्विड आईलाइनर-  लिक्विड आईलाइनर आंखों पर बड़ी आसानी से लग जाता है. लेकिन आपको बता दें कि लिक्विड आईलाइनर को लगाने के लिए आपका हाथ बहुत सधा हुआ होना चाहिए. इस आईलाइनर के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि अगर जरा सा भी हाथ हिला तो इसे फैलने में देर नहीं लगती. यह सबसे खराब स्थिति होती है. कई बार फाउंडेशन के बेस को फिर से बाकी चेहरे जितना मैच करना मुश्किल हो जाता है.  

 

]]>
लिक्विड आईलाइनर अप्लाई कैसे करे, जानिए… https://livehalchal.com/%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a1-%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95/229202 Mon, 06 May 2019 07:51:45 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=229202 बहुत सी महिलाओं को लिक्विड लाइनर लगाना काफी बड़ा काम लगता है. ये आसानी से लगता नहीं है बल्कि कई बार फ़ैल भी जाता है. इसे अच्छे से लगाना है तो सीखना पड़ेगा. लेकिन इस दौरान कई गलतियां भी होती हैं जिन्हें आपको ध्यान में रखना होता है. किसी मेकअप आर्टिस्ट को किसी महिला की …]]>

बहुत सी महिलाओं को लिक्विड लाइनर लगाना काफी बड़ा काम लगता है. ये आसानी से लगता नहीं है बल्कि कई बार फ़ैल भी जाता है. इसे अच्छे से लगाना है तो सीखना पड़ेगा. लेकिन इस दौरान कई गलतियां भी होती हैं जिन्हें आपको ध्यान में रखना होता है. किसी मेकअप आर्टिस्ट को किसी महिला की आंखों में आई लाइनर लगाता देखकर हैरानी होती है कि कैसे कोई लाइनर से आंखों को इतना सुन्दर दिखा सकता है. आइये जानते हैं इसे लगाने के टिप्स-

ऐसे लगाएं लिक्विड आईलाइनर 

* सही एप्लीकेटर चुनें: मेकअप आर्टिस्ट्स हमेशा इस काम के लिए छोटे एंगल ब्रश को इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. अगर आप अपने पुराने एप्लीकेटर के साथ कम्फर्टेबल हैं तो इसे ना बदलें.

* पलकों को कभी ना खींचें: जब आप लाइनर लगाने के लिए अपनी स्किन को खींचते हैं तो वह वापस बाउंस होकर उसी आकर में आ जाती है. इससे आंखों के ऊपर स्मज इकट्ठा हो जाता है.

* समरूपता पर ध्यान दें: जब भी आई लाइनर लगाएं अपनी आंखों को खुला रखें. एप्लीकेटर को 45 डिग्री के एंगल पर आंखों के ऊपर लगाएं. अब पलकों के भीतरी कोने से लाइनर लगते हुए बाहर की ओर निकालें. अब ऊपर और नीचे की लाइंस को जोड़ें.

* अपनी आंखों के आकार को जानें: जिस प्रकार हमारे शरीर का एक विशेष आकार होता है, वैसे ही पलकों के भी कई आकार और आकृतियां होती हैं, जैसे कि गोल, हूडेड, मोनोलिड और ऑलमोंड शेप.

* लाइनर लगाते वक्त जल्दबाजी ना करें: जल्दबाजी करने से आपका लाइनर खराब भी हो सकता है. इसलिए पहले ध्यान से अपनी आंखों को देखें और फिर पलकों पर लाइनर लगाएं.

]]>