लिएंडर पेस और रिया पिल्लई के बीच SC भी नहीं करा पाया समझौता – Live Halchal

लिएंडर पेस और रिया पिल्लई के बीच SC भी नहीं करा पाया समझौता
मशहूर टेनिस खिलाड़ी लीएंडर पेस और लिव इन पार्टनर रिया पिल्लई के बीच चल रही कानूनी लड़ाई का कोई हल नहीं निकल पाया है. दोनों पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट में समझौते की शर्तें पेश की थीं लेकिन दोनों को एक दूसरे का प्रपोजल पसंद नहीं आया. रिया पिल्लई ने पेस से एक मकान की मांग की है ताकि पेस से पैदा हुई बेटी के साथ वहां रह सके और बेटी की परवरिश ठीक से हो सके, लेकिन पेस ने मकान देने से मना कर दिया है. पेस के वकीलों ने कहा कि रिया के पूर्व पति संजय दत्त की तरफ से रिया को मकान मिला हुआ है, इसलिए वो मकान नहीं देंगे.

पेस ने बेटी की कस्टडी की भी मांग की है. दोनों पक्षों में कोई समझौता ना होते देख सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश अरुण मिश्र ने कहा कि समझौता कराने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन दोनों पक्ष समझौते को तैयार नहीं हैं. बेहतर होगा कोई और बेंच इस मामले में इन चैंबर सुनवाई करके मामले का निपटारा करे.

कोर्ट ने इस मामले को किसी और बेंच के सामने लगाने के लिए भेज दिया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी. पेस से पैदा हुई बच्ची के लिए गुजारा-भत्ता को लेकर रिया ने पेस के खिलाफ मुकदमा दायर किया हुआ है. बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ रिया ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है.

अदालत में पेस का कहा है कि रिया उनकी पत्नी नहीं हैं, इसलिए वो गुजारा-भत्ता नहीं देंगे. रिया ने 4 लाख प्रति माह गुजारा-भत्ता की मांग की है. रिया पिल्लई अभिनेता संजय दत्त की पूर्व पत्नी हैं. पेस और रिया 8 साल से लिव इन पार्टनर थे. आपस में मन मुटाव के बाद मामला अदालत पहुंच गया.

दोनों की एक बेटी भी है, जिसकी कस्टडी को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है. हाई कोर्ट ने कस्टडी मां को दी थी. इस फैसले के खिलाफ पेस ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है. पिछली तारीख में सुप्रीम कोर्ट ने पेस को स्पोर्ट्स स्पिरिट दिखाते हुए मामले को आउट ऑफ कोर्ट सुलझाने की सलाह दी थी.