लालू यादव – Live Halchal

आज होगी राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, लालू भी होंगे शामिल; लेंगे महत्वपूर्ण निर्णय
बिहार विधान सभा चुनाव में करारी हार और तेजस्वी यादव के विदेश से लौटने के बाद राजद अपनी ताकत बढ़ाने की कवायद शुरू कर दिया है। इसको लेकर आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। राजद के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।

राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज पटना के मौर्या होटल में बुलाई गई है। चर्चा है कि इस बैठक में तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर फैसला लिया जा सकता है। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी मौजूद होंगे, जो इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगाएंगे।

लालू यादव की मौजूदगी में होगा बड़ा फैसला
बैठक की अध्यक्षता खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कर रहे हैं। स्वास्थ्य कारणों और भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए लालू यादव अपनी विरासत को औपचारिक रूप से तेजस्वी के हाथों में सौंपने की तैयारी में हैं। बैठक में लालू प्रसाद यादव के अलावा देशभर से आए लगभग 200 डेलिगेट्स और कार्यकारिणी के सदस्य शिरकत कर रहे हैं।

क्यों खास है यह बैठक?
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आगामी चुनाव और संगठन की मजबूती को देखते हुए एक ऊर्जावान नेतृत्व की जरूरत महसूस की जा रही है। तेजस्वी यादव पहले ही बिहार में विपक्ष का चेहरा बनकर उभरे हैं, लेकिन कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनके पास संगठन के अखिल भारतीय स्तर पर फैसले लेने की आधिकारिक शक्ति होगी।दरअसल तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर युवाओं को बड़ा संदेश देने की कोशिश की जाएगी। इसको लेकर इस बैठक में कार्यकारिणी के सदस्य सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित कर सकते हैं।

अपना हाथ काटकर जेल गए थे लालू यादव, फिर कभी वह गलती नहीं की; क्या तेजस्वी की चाहत है ऐसी?
भाजपा में ‘कार्यकारी’ के रास्ते राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं नितिन नवीन। अब राजद की चर्चा शुरू होने वाली है। खूब चर्चा है कि लालू प्रसाद यादव अपनी ‘अंतिम शक्ति’ भी छोटे बेटे तेजस्वी यादव को सौंप देंगे। लेकिन, क्या यह संभव है?

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बिहार के दोनों बड़े क्षेत्रीय दलों में कुछ होगा, यह आसार थे। लेकिन, बाजी भारतीय जनता पार्टी ने मारी। भाजपा ने अपने एक युवा विधायक नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर सारी चर्चाएं अपने खाते में कर लीं। कांग्रेस की चर्चा उसके सभी छह विधायकों के भविष्य को लेकर शुरू से चल रही। जनता दल यूनाईटेड में अगली पीढ़ी की चर्चा थी, लेकिन कई और भी बातें आईं। वैसे, अब सुर्खियों में आने वाला है लालू प्रसाद यादव का राष्ट्रीय जनता दल। चर्चा है कि लालू प्रसाद यादव अपना हाथ काटने को तैयार हो गए हैं। ऐसा न तो लालू ने कहा है और न तेजस्वी यादव ने, लेकिन चर्चा-ए-आम है। इस खबर में लालू की पुरानी कहानी और नई संभावना को खुलकर जानें-समझें।

सबक सीख चुके लालू क्या फिर करेंगे गलती?
बिहार की राजनीति में लंबे समय तक ‘किंग मेकर’ कहलाने वाले लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में पिछले साल एक जमाने के ‘सुपर सीएम’ की एंट्री हुई थी। नाम है- रंजन प्रसाद यादव। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी जगह मिली। वह मौजूदा राजद में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन जब लालू प्रसाद यादव का जलवा था तो रंजन प्रसाद यादव भी रौ में थे। लालू प्रसाद यादव जब चारा घोटाला मामले में जेल जा रहे थे तो उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया था। एक घरेलू और अशिक्षित महिला सीधे सीएम बन गई थीं। तब राजद के अंदर परिवारवाद की यह पहली मिसाल थी। थोड़ी असमंजस वाली स्थिति थी। लेकिन, लालू ने संतुलन दिखाते हुए अपने बेहद करीबी रंजन प्रसाद यादव को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया था।

लालू जेल जा रहे थे तो एक तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्राधिकार रंजन यादव को सौंप गए। राजद में एक ही बार कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया, फिर नहीं? इस सवाल के जवाब में, राजद राज में लंबे समय तक कद्दावर मंत्री रहे शिवानंद तिवारी याद करते हुए कहते हैं कि “जब यह पता चला कि रंजन यादव विधायक दल की बैठक बुला रहे हैं और आशंका है कि वह राबड़ी देवी की जगह खुद को सीएम घोषित कर सकते हैं तो लालू प्रसाद यादव ने तत्काल सारे अधिकार वापस ले लिए। उस बात में कितनी सच्चाई थी, यह रंजन यादव या लालू प्रसाद ही बता सकते हैं; लेकिन घटनाक्रम यही रहा था। इसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष जैसी शक्तियां कभी किसी को नहीं दी गई। हां, पिछले साल तेजस्वी यादव को लालू प्रसाद यादव ने ज्यादातर शक्तियां दे दीं। संभवत: सिम्बल बांटने की शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष में ही निहित है और विधायक दल की बैठक के लिए भी उनकी अनुमति अब तक अपरिहार्य है।”

तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया तो क्या होगा?
तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की बात अब तक ‘सूत्र’ आधारित ‘कपोल-कल्पित’ बात ही है, लेकिन यह असंभव है- यह नहीं कहा जा सकता। तेजस्वी यादव या लालू प्रसाद यादव या परिवार के किसी सदस्य ने अब तक ऐसा कुछ नहीं बताया है। राजद के कोई नेता इस बारे में किसी तरह की जानकारी होने से इनकार कर रहे। सभी बस यही कह रहे कि सूत्रों से पता मीडिया के जरिए ही चल रहा है। जो पता चलना होगा, 25 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान ही होगा।

अब यह जानना जरूरी है कि अगर सचमुच तेजस्वी यादव को लालू यादव ने कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया तो क्या होगा? चाणक्या इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिकल राइट्स एंड रिसर्च के अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा कहते हैं- “हंगामा होगा। पार्टी में नहीं परिवार में। सांसद मीसा भारती और सांसदी का चुनाव लड़ चुकीं रोहिणी आचार्य का रहा-सहा अधिकार भी अपने आप छिन जाएगा। मर्जी तेजस्वी की चलेगी तो मीसा भी कहां रहेंगी, पता नहीं। तेज प्रताप यादव को तो तेजस्वी यादव के कारण ही लालू ने अलग कर दिया था। वह भी हक मांगने आएंगे। ऐसे में लालू के सामने ही परिवार में महाभारत हो तो आश्चर्य नहीं।”

इसी सवाल का जवाब राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी दूसरे तरीके से देते हैं। कहते हैं- “कई लड़कियों के बाद तेज प्रताप यादव आए थे लालू-राबड़ी की दुनिया में। पार्टी-परिवार से अलग करने की घोषणा अपनी जगह, तेज प्रताप यादव के बुलाव पर लालू प्रसाद दही-चूड़ा भोज में पहुंचे तो यह समझना मुश्किल नहीं कि उस बेटे का महत्व कमतर है। कुछ पारिवारिक परिस्थितियां हैं, जिनके कारण तेजस्वी यादव को पहले ही लालू प्रसाद यादव ने बहुत सारी शक्तियां सौंप दी हैं। अब तक उसका कोई फायदा राजनीतिक या पारिवारिक रूप से तो नजर नहीं आया है, इसलिए तेजस्वी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला लेना उतना भी आसान नहीं है। बेटियां भी राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। बेटी बड़ी भी है। तेजस्वी तो भाइयों में भी छोटे हैं। बाकी, इस निर्णय की जानकारी या तो लालू प्रसाद के पास होगी या तेजस्वी यादव बता सकेंगे।”

तेजस्वी के पास अभी भी एक तरह से पार्टी पर नियंत्रण
तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा या नहीं, इसके लिए समय का इंतजार करना होगा। फिलहाल यह भी जानना रोचक है कि राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भले ही पिछले साल फिर बन गए, लेकिन मूलभूत शक्तियां उन्होंने तेजस्वी को दे दी। कुछ लिखित और कुछ…। अगर ऐसा नहीं होता तो राजद के पोस्टर लालू-मुक्त नहीं हो जाते। बिहार विधानसभा चुनाव के समय प्रत्याशियों को लालू यादव के हाथों बंटे चुनाव चिह्न को लेकर अंदर-बाहर इतना हंगामा नहीं मचा होता।

चुनाव चिह्न देने का अधिकार अब भी लालू के पास है, लेकिन रास्ता तेजस्वी यादव ही एकमात्र हैं। और किसी की नहीं चलती, यह रोहिणी आचार्य प्रकरण में भी सामने आ चुका है। मीसा भारती भी कह चुकी हैं कि पार्टी के रोजमर्रे के निर्णयों का अधिकार तेजस्वी यादव लेते हैं। मतलब, पार्टी पर नियंत्रण एक तरह से तेजस्वी यादव का ही है। अब सिर्फ बात एकाधिकार की है, जिसके लिए इतनी चर्चाएं चल रही हैं। देखना है कि 25 जनवरी को होता क्या है?

‘लालू यादव रिटायरमेंट की उम्र में, मानसिक स्थिति बिगड़ी’, डिप्टी CM विजय सिन्हा का हमला
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां उन्होंने जिले के वरीय अधिकारियों के साथ 20 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि बिहार सरकार सभी क्षेत्रों में समन्वित तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य है बिहार को विकास के हर पैमाने पर आगे ले जाना।

राजद पर कसा तंज
प्रेस को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने राजद और उसके नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती महापुरुषों की रही है, लेकिन राजद के नेताओं ने हमेशा उनका अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव खुद किसी का सम्मान नहीं करते और उनके अनुयायी भी इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

बाबा साहेब के अपमान का आरोप
डिप्टी सीएम ने कहा कि राजद नेता अब बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुषों का भी अपमान करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने इसे मानसिक दिवालियापन बताया और कहा कि यह दर्शाता है कि अब ऐसे नेताओं को राजनीतिक रिटायरमेंट ले लेना चाहिए।

लालू यादव को लेकर सशंकित है कांग्रेस, लोकसभा जैसी हालत बिहार विधानसभा चुनाव में न हो जाए
बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने शनिवार को एम्स दिल्ली में जाकर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का हालचाल लिया। कांग्रेस के अंदर लालू को लेकर जिस तरह की आशंका है, उसमें यह जरूरी हो गया था।

बिहार विधानसभा चुनाव में अभी करीब सात महीने का समय है, लेकिन राजनीतिक आयोजन शुरू हो गए हैं। देश के गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिहार आकर लौट चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने बिहार आ रहे हैं। लेकिन, उससे पहले 7 मार्च को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार आने वाले हैं। कांग्रेस जिले-जिले तक राहुल गांधी के दौरे के लिए भीड़ जुटाने में जुटी हुई है। इस बीच शनिवार को बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने दिल्ली एम्स में जाकर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से उनका हालचाल लिया। वह भले भलमनसाहत लिए गए हों, लेकिन बिहार की राजनीति और लालू प्रसाद को ठीक से जानने वाले कांग्रेसी राजद अध्यक्ष को लेकर बुरी तरह सशंकित हैं।

तेजस्वी यादव में छूटे थे पसीने, लालू तो टेढ़ी खीर
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में जनता दल यूनाईटेड और भारतीय जनता पार्टी के बीच ‘बड़ा भाई-छोटा भाई’ की लड़ाई का मजा लेने वाले महागठबंधन के दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल को पता है कि यहां कौन बड़ा है। बीच में कांग्रेस ने तेवर दिखाने की कोशिश की थी, लेकिन फिर जगह पर आ गई। कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग तरह से बोलकर स्वीकार कर लिया कि बिहार में राजद ही बड़ा है। खैर, परेशानी यहां थी भी नहीं। परेशानी यह है कि कांग्रेस के लिए तेजस्वी यादव छोटी परेशानी और लालू प्रसाद तो बाकायदा टेढ़ी खीर हैं। जब 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों का जुटान हुआ था, तब कांग्रेस को तत्कालीन महागठबंधन सरकार में दो और मंत्रीपद चाहिए था। तब महागठबंधन के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस को तेजस्वी यादव से डील करने के लिए छोड़ दिया। सरकार चली गई, लेकिन कांग्रेस तेजस्वी यादव को मैनेज नहीं कर सकी। फिर लोकसभा चुनाव के पहले महागठबंधन से जनता दल यूनाईटेड अलग हो गया। लोकसभा चुनाव में नामांकन की तारीख आ गई, लेकिन कांग्रेस लालू प्रसाद यादव से डील नहीं कर सकी।

दिल्ली में राहुल गांधी के सामने इशारों में आई बात
कोर्ट में विचाराधीन कुछ मामलों में प्रगति के बीच लालू प्रसाद यादव को कंधे-हाथ पर जख्म, शुगर, बीपी आदि की परेशानी के साथ पटना से दिल्ली ले जाकर एम्स में भर्ती कराया गया है। वह अभी वहीं हैं। क्रिटिकल केयर यूनिट में रहते हुए भी उनका सोशल मीडिया हैंडल एक्टिव रहा और वक्फ बिल को लेकर उनकी तीखी प्रतिक्रिया आई तो बिहार के कांग्रेसियों को लोकसभा चुनाव याद आ गया। यह ऐसा डर है, जिसपर अभी कोई खुलकर बात नहीं कर रहा। हालांकि, दिल्ली में बिहार के 40 संगठन जिलो के अध्यक्ष-कार्यकारी अध्यक्ष की बैठक में राहुल गांधी के सामने यह डर इशारों जरूर सामने आया। कई जिलाध्यक्षों ने कहा कि कांग्रेस जहां से चुनाव लड़ेगी, उसकी जानकारी जल्दी दे दी जाए। दरअसल, इस बात ने लोकसभा चुनाव की याद दिला दी जब कांग्रेस देखती रह गई और लालू ने अपने हिसाब से सीटों पर राजद प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए सिम्बल दे दिया था।

लालू यादव रौ में रहे तो लोकसभा चुनाव वाला डर
बिहार में जब लालू प्रसाद यादव सत्ता में आए थे, तभी से कांग्रेस की भूमिका लगातार सिमटती गई। मुख्यमंत्री राबड़ी देवी थीं, तब भी कांग्रेस को लालू ने नियंत्रित किए रखा था। लेकिन, अब तो लंबे समय से कांग्रेस लालू के इशारे पर ही चलने को मजबूर है। कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के आने के पहले अखिलेश प्रसाद सिंह थे तो यह बात और ज्यादा जोर से कही जाती थी। नए अध्यक्ष की लालू के सामने क्या चल सकेगी, यह भविष्य के गर्त में है। फिलहाल लोकसभा चुनाव 2024 वाला डर कमोबेश सभी कांग्रेसियों को याद आ रहा है। दिल्ली में कांग्रेस राजद और वामदलों के साथ बिहार की लोकसभा सीटों के बंटवारे की चर्चा ही करती रही थी, इधर लालू ने अपने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न बांटना शुरू कर दिया था।

सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस की दावेदारी निबटा दी थी
लालू प्रसाद यादव ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और वामदलों से सीट बंटवारे के पहले ही अपने प्रत्याशियों को सिम्बल देना शुरू कर दिया था। कांग्रेस में तब नए-नए शामिल हुए राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पूर्णिया लोकसभा सीट पर तैयारी करते ही रह गए थे और जदयू से इस्तीफा देकर आईं राज्य की पूर्व मंत्री बीमा भारती ने लालू के घर आकर इस सीट पर राजद का सिम्बल ले लिया। यह खबर खूब चर्चा में इसलिए भी रही कि कांग्रेस चाहकर भी पप्पू यादव के साथ नजर नहीं आई, हालांकि निर्दलीय उतर कर भी वह जीत गए। यह तो बाद के चुनावी चरण का मसला था। इसके पहले, शुरुआती चरण में भी जब सीट शेयरिंग का मामला दिल्ली में घूम रहा था, लालू ने घर बुलाकर गया से कुमार सर्वजीत, नवादा से श्रवण कुशवाहा, औरंगाबाद से अभय कुशवाहा, जमुई से अर्चना रविदास आदि को टिकट दे दिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की अपील भी गई बेकार, नाम आते रहे
कांग्रेस से डील हुए बगैर ही उजियारपुर से आलोक मेहता, जहानाबाद से सुरेंद्र यादव, महाराजगंज से रणधीर सिंह, बक्सर से सुधाकर सिंह, सारण से रोहिणी आचार्या, पाटलिपुत्र से मीसा भारती, बांका से जय प्रकाश नारायण यादव, मुंगेर से कुमारी अनिता आदि का नाम घोषित कर दिया गया था। कई ने खुद ही सिम्बल मिलने की जानकारी दी थी। हालत यह थी कि तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को ऐसे कई नामों और तस्वीरों को देखने के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पास जाकर अपील करनी पड़ी थी कि ऐसा नहीं करें, हालांकि उससे कोई अंतर नहीं पड़ा था। कांग्रेस सिर्फ ‘महागठबंधन के लिए यह अच्छा नहीं है’ बोलने से ज्यादा कुछ नहीं कर सकी थी।

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सीएम नीतीश कुमार पर किया बड़ा हमला
विधानसभा में जब से सीएम नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को ‘बच्चा’ कहा है तब से बिहार में सियासत गरमा गई है। विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सीएम की तीखी आलोचना की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार दोपहर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को ‘बच्चा ‘कह दिया था। सीएम के इस बयान के बाद अब अब बिहार में सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सीएम नीतीश कुमार की तीखी आलोचना की। राजद नेत्री ने लिखा कि चाचा जी (सीएम नीतीश कुमार) सच में आपकी उम्र के मुकाबले तेजस्वी बच्चा है। लेकिन, तेजस्वी की जानकारी की फेरहिस्त ( लिस्ट ) बहुत लम्बी है। अपनी तमाम जानकारियों की चर्चा अगर उसने कर दी तो आप (सीएम नीतीश कुमार) बगले झांकने लगेंगे।

डीएनए में खोट बताने वालों से समझौता कर लिया
रोहिणी ने आगे लिखा कि चाचा जी, निःसंदेह तेजस्वी आपके सामने बच्चा है, पर बहुत कुछ जानता है। यह भी भली-भांति जानता है कि हत्या के मामले में अभियुक्त कौन था व थीसिस चोरी के मामले में न्यायालय द्वारा किसे दोषी ठहराया गया था। तेजस्वी यहभी जानता है कि किसने अपने डीएनए में खोट बताने वालों के साथ कुर्सी लोभ में समझौता कर लिया? किसने न्योता दे कर किसकी थाली खींच ली थी? किसने “मर जाऊंगा मगर उनके (NDA) साथ नहीं जाऊंगा” कह कर भी कई दफा उनके (पीएम नरेंद्र मोदी) ही पैर छूए, जिनके साथ नहीं जाने की बात कही थी।

किसके शासनकाल में सृजन घोटाला हुआ
राजद नेत्री ने आगे लिखा कि चाचा जी, तेजस्वी आपके बच्चे के समान ही है। लेकिन, यह भी जानता है कि किसके शासनकाल में, किसके संरक्षण में देश का सबसे बड़ा ट्रेजरी घोटाला ‘सृजन घोटाला’ हुआ। कौन ‘मुज़फ्फरपुर महापाप’ के मुख्य-आरोपी के यहां दावत पर गया। रोहिणी के इस बयान से पहले तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि 2005 के बाद वाली सरकार में एक बरसात में कई पुल गिर गए। बालिका गृह और सृजन घोटला को 2005 के बाद ही हुआ। इतना ही नहीं 1400 लीटर शराब चूहा पी जाता है। तेजस्वी ने और भी कई आरोप लगाए थे। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने उनकी बातों का जवाब दिया।

चाचा जी का ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है
रोहिणी आचार्या ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी जब भी चाचा जी को उनके शासनकाल के वीभत्स चेहरे को देखने-दिखाने के लिए आईना दिखाता है, तो तिलमिलाहट में चाचा जी चीखने-चिल्लाने लगते हैं, उसे (तेजस्वी को) बच्चा बताने लगते हैं, चाचा जी का ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है, चाचा जी के पास तर्कों-तथ्यों का टोंटा पड़ जाता है। चाचा जी को चीखते-चिल्लाते देख बड़ी चिंता होती है, उम्र के इस पड़ाव पर आंखें तरेर चीखना-चिल्लाना सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। मगर यह समझने को खुद को समझदार कहने – बताने वाले चाचा जी तैयार ही नहीं हैं।

आप चीखने-चिल्लाने से परहेज करें
राजद नेत्री ने सीएम को सलाह देते हुए कहा कि चाचा जी के लिए विनम्र सलाह है कि आप चीखने-चिल्लाने से परहेज करें। सदन में आएं तो यथोचित होम वर्क कर आईए। नेता प्रतिपक्ष व् विपक्ष द्वारा बताए और दिखाए जा रहे सच को स्वीकारिए और घिसे-पीटे राग अलापना छोड़ तार्किक व् तथ्यपरक बातें करिए। अपने ही गठबंधन के साथियों द्वारा आपके लिए पैदा की गयीं दुश्वारियों की खीज सदन में मत निकालिए।