लाभकारी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 24 Jun 2019 08:39:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg लाभकारी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जानें फायदे हड्डियों के लिए लाभकारी है स्किम मिल्क https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a6%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2/248305 Mon, 24 Jun 2019 08:39:53 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=248305 एक हेल्दी डाइट में कम से कम 3 कप डेयरी प्रोडक्ट को रोजाना शामिल करना चाहिए. इससे आपकी सेहत को कई लाभ होते हैं. बता दें, फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स में सैचुरेटेड फैट होता है जो कि कार्डियोवस्कुलर बीमारियों के खतरे को बढ़ा देते हैं. ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि स्किम मिल्क में …]]>

एक हेल्दी डाइट में कम से कम 3 कप डेयरी प्रोडक्ट को रोजाना शामिल करना चाहिए. इससे आपकी सेहत को कई लाभ होते हैं. बता दें, फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स में सैचुरेटेड फैट होता है जो कि कार्डियोवस्कुलर बीमारियों के खतरे को बढ़ा देते हैं. ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि स्किम मिल्क में काफी कम मात्रा में फैट होता है. इसलिए इसे नॉन-फैट मिल्क भी कहा जाता है. स्किम मिल्क में 0.2 ग्राम फैट होता है जो कि साधारण दूध की तुलना में काफी कम होता है. इसी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं कि कितना लाभ मिलता है.  

1. प्रोटीन- स्किम मिल्क प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है. एक कप स्किम मिल्क में 8.3 ग्राम प्रोटीन होता है साथ ही पर्याप्त मात्रा में अमीनो एसिड भी होते हैं. नाश्ते में स्किम मिल्क का सेवन मसल्स बनाने के लिए लाभकारी होता है.

2. कैल्शियम- सिर्फ हड्डियों को ही नहीं बल्कि शरीर में मौजूद बहुत सारे टिशू को काम करने के लिए कैल्शियम की जरुरत होती है. रोजाना स्किम मिल्क का सेवन करने से 299 मिग्रा कैल्शियम का स्तर शरीर में बढ़ जाता है जो कि हड्डियों के साथ-साथ शरीर के कई अंगों की कार्यप्रणाली के लिए लाभकारी होता है.

3. विटामिन ए – स्किम मिल्क में प्राकृतिक रुप से फैट में घुलनशील विटामिन ए होता है जो कि आंखों के लिए बेहद लाभकारी होता है. स्किम मिल्क का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

4. विटामिन डी – स्किम मिल्क में विटामिन डी भी पर्याप्त मात्रा में होता है जो कि दांतों और हड्डियों के लिए काफी लाभकारी होता है. रोजाना स्किम मिल्क पीने से शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होती है.

]]>
इस तरह करें उपयोग, बालों के लिए बेहद ही लाभकारी है बीयर… https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87/242275 Thu, 06 Jun 2019 11:19:59 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=242275 लड़कियों के लहराते बाल उनकी खूबसूरती की पहचान होते है. बालों को खूबसूरत रखने के लिए वो कुछ भी कर सकती हैं. अगर आप भी चाहती हैं, आपके बाल सुंदर बने रहें तो आपको भी बीयर का इस्तेमाल करना होगा. बालों की खूबसूरती को बरकरार बनाएं रखने के लिए कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्टों …]]>

लड़कियों के लहराते बाल उनकी खूबसूरती की पहचान होते है. बालों को खूबसूरत रखने के लिए वो कुछ भी कर सकती हैं. अगर आप भी चाहती हैं,

आपके बाल सुंदर बने रहें तो आपको भी बीयर का इस्तेमाल करना होगा. बालों की खूबसूरती को बरकरार बनाएं रखने के लिए कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्टों का यूज करते है तो अब उन्हें यूज़ करने की जरूरत नहीं है. बालों के लिए बीयर का यूज़ बेहद ही फायदेमंद होता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप बालों को ठीक कर सकती हैं.

ऐसे करें इस्तेमाल-  आप बीयर का इस्तेमाल इस तरह से अपने बालों के लिए करें बालों में बीयर को लगाकर रातभर के लिए छोड़ देंवे अगर आपके बाल ऑयली हो तो बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल ना करें. जब बाल धोए तो अपने बालों पर फ्लैट बीयर डाले इससे अपने बालों के स्कैल्प की मालिश करें और 15 मिनट तक इंतजार करें और बालों को ठंडे पानी से धो लेंवे.

बालों में बीयर इस्तेमाल करने के फायदें-  बीयर के इस्‍तेमाल से बालों की ग्रोथ बढ़ती है और बालों में चमक भी आती है. बालों की खोई ही खूबसूरती लौटाने का काम भी बीयर करती है. बालों में बीयर का इस्तेमाल करने से बालों की गंदगी साफ होती है बीयर आपके में कंडीशनर का काम करती है.

]]>
घर पर बना काजल, आपके लिए कितना लाभकारी है जानिए… https://livehalchal.com/%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b2-%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4/241718 Wed, 05 Jun 2019 09:50:08 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=241718 काजल हर किसी को अच्छा लगता है, यानि हम कह रहे हैं कि महिलाओं की खूबसूरती का एक साधन होता है जिससे वो अपनी सुंदरता को बढ़ाती हैं. हर लड़की अपनी सुंदरता के लिए इस्तेमाल करती हैं. काजल लगाना जितना महिलाओ को खूबसूरत बनाता है उतना ही परेशानी भी खड़ी कर देता है.    काजल …]]>

काजल हर किसी को अच्छा लगता है, यानि हम कह रहे हैं कि महिलाओं की खूबसूरती का एक साधन होता है जिससे वो अपनी सुंदरता को बढ़ाती हैं. हर लड़की अपनी सुंदरता के लिए इस्तेमाल करती हैं. काजल लगाना जितना महिलाओ को खूबसूरत बनाता है उतना ही परेशानी भी खड़ी कर देता है. 


 
काजल के साथ कई बार यह होता है की आँखों में लगाने वाला काजल आँखों का ही दुश्मन बन जाता है और वह काजल कई बार आँखों में रोने वाले आँसू के छेद को बंद कर देता है और हमारे लिए बड़े परेशानी खड़ी कर देता है . यदि हम घर पर ही बना काजल लगते ऐन तो यह हमारी आँखों के लिए बहुत ही फायदे मंद साबित होता है. घर पर बने काजल में प्राकृतिक और एसेंशियल ऑयल होते हैं जो आँखों के स्वास्थ्य के लिये लाभकारी हैं. काजल को बनाने में इस्तेमाल होने वाला बादाम का तेल, ऑलिव ऑयल, कैस्टर ऑयल में विटामिन ई होता है जो आँखों के तनाव को कम करता है. बाजार में मौजूद काजल आँखों को इरिटेट करते हैं और नुकसान पहुंचा सकते हैं

बादाम से बनाया गया काजल आँखों को इन्फेक्शन से तो बचाता ही है साथ ही यह आँखों की रोशनी को भी तेज़ करने में बहुत मददगार साबित होता है.जबकि घर पर बना काजल आई इरिटेशन को कम करता है क्योंकि इसमें प्राकृतिक तत्व पाएं जाते हैं. आँखों को अधिक रगड़ने से आई सूजन को भी घर पर बना काजल दूर करता है. घर पर बने काजल में इस्तेमाल होने वाला कपूर और घी आँखों को साफ करने में मदद करता है. यह आँखों में जमा गंदगी को बाहर निकालता है जिससे आँखें इंफेक्शन से भी बचती हैं. 

]]>
पोटैटो सूप लाभकारी है, ऐसे बनाएं घर पर जानिए रेसेपी… https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%88%e0%a4%9f%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%aa-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ad%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a5%87/241715 Wed, 05 Jun 2019 09:46:51 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=241715 गर्मियों के दिनों में अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती हैं. सेहत के लिहाज़ से आपको खान पान कुछ ऐसा करना पड़ता है ताकि आपकी सेहत को कोई नुकसान ना हो. सेहत के लिहाज से आज हम आपको बताने आज रहे हैं कुछ ऐसी डिश जिसे आप गर्मी में घर पर ही …]]>

गर्मियों के दिनों में अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती हैं. सेहत के लिहाज़ से आपको खान पान कुछ ऐसा करना पड़ता है ताकि आपकी सेहत को कोई नुकसान ना हो.

सेहत के लिहाज से आज हम आपको बताने आज रहे हैं कुछ ऐसी डिश जिसे आप गर्मी में घर पर ही बना सकते हैं और आपको उसके कई लाभ भी होते हैं. इसलिए आज हम आपके लिए हेल्दी ‘पोटैटो सूप’ बनाने की Recipe लेकर आए है जो अपने स्वाद के लिए जाना जाता हैं. तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में. 

आवश्यक सामग्री-

– 6 आलू
– एक पीली प्याज, बारीक काट लें
– 3 मीडियम गाजर, बारीक काट लें
– 1 कप, बारीक कटी सेलरी
– 2 कप चिकन ब्रॉथ
– स्वादानुसार नमक
– स्वादानुसार काली मिर्च
– एक चौथाई कप बटर
– एक चौथाई कप मैदा
– 2 आधा कप दूध
– आधा कप क्रीम
– भारी तल का बर्तन
– सॉस पैन
– शेडार चीज
– बारीक कटी ग्रीन अनियन

बनाने की विधि-  पोटैटो सूप बनाने के लिए आलू को छील लें और धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. भारी तल के बर्तन में आलू, गाजर, सेलरी, प्याज और चिकन ब्रॉथ डालें. इसमें स्वादानुसार नमक और कालीमिर्च डालें. ढंककर मीडियम आंच पर रख दें. इसे 10 मिनट तक रखें. जैसे ही उबाल आ जाए आंच धीमी करके 15-20 मिनट तक और पकाएं. जब तक सारी चीजें पक रही हैं, एक सॉस पैन को धीमी आंच पर रखें. इसमें बटर डालें और पिघलने के बाद इसमें मैदा डालकर 1 मिनट तक चलाते हुए भूनें. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालते जाएं और चलाते जाएं ताकि गांठ न पड़े. इस चीज को गाढ़ा पेस्ट होने तक पकाएं. 15-20 मिनट में आलू पक जाएंगी. इसे कड़छी से मैश कर लें और इसमें क्रीम डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं. अब इसमें तैयार पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाकर एक उबाल आने दें. तैयार सूप को सर्विंग बाउल में निकालें, चीज और ग्रीन अनियन से गार्निश कर पोटैटो सूप का आनंद लें.

]]>
अदरक का तेल त्वचा के लिए बेहद लाभकारी है, जानिए कैसे…. https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%9a%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a5%87/240085 Fri, 31 May 2019 10:19:03 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=240085 स्किन के लिए आप बहुत कुछ ट्राई करती हैं. लेकिन कई बार उसका असर आपको देखने को नहीं मिलता. स्किन बहुत संवेदनशील होते हैं इसलिए उनकी देखभाल करनी जरूरी होती है. वहीं खराब दिनचर्या या फिर अस्वस्थ खान-पान की वजह से लोगों को त्वचा संबंधी कई समस्याएं हो जाती हैं. त्वचा संबंधी समस्या जैसे- पिंपल्स, …]]>

स्किन के लिए आप बहुत कुछ ट्राई करती हैं. लेकिन कई बार उसका असर आपको देखने को नहीं मिलता. स्किन बहुत संवेदनशील होते हैं इसलिए उनकी देखभाल करनी जरूरी होती है. वहीं खराब दिनचर्या या फिर अस्वस्थ खान-पान की वजह से लोगों को त्वचा संबंधी कई समस्याएं हो जाती हैं. त्वचा संबंधी समस्या जैसे- पिंपल्स, मुंहासे और दाग-धब्बों के पीछे और भी कई कारण होते हैं जैसे- धूल-मिट्टी और प्रदूषण.

इससे बचने के लिए आप अदरक के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीसेप्टिक, एस्ट्रिंजेंट और टोनिंग गुण होते हैं जो त्वचा को निखारने में मदद करते हैं और स्वस्थ भी रखते हैं.

दाग-धब्बों को कम करता है-  अदरक के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और टोनिंग गुण होता है जो दाग-धब्बों को कम करता है. रूई को अदरक के तेल में डालें और उसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर थोड़ी देर सूखने के लिए छोड़ दें. इसे रोजाना 2 बार अपने चेहरे पर लगाएं.

मुंहासों और पिंपल्स को दूर करता है-  अदरक का तेल त्वचा के पिंपल्स और मुंहासों को कम करता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है. रूई में अदरक के तेल को मिलाएं और चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें. अब चेहरे को धो लें. इसे रोजाना चेहरे पर लगाएं.

सनबर्न को कम करता है-  अदरक के तेल में बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को सूरज की किरणों से बचाते हैं. आधा चम्मच चीनी, आधा चम्मच अदरक का तेल और 2 चम्मच नींबू के रस का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगा लें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें. बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में 2 बार इसे चेहरे पर लगाएं.

त्वचा को निखारता है-  अदरक के तेल में एंटीसेप्टिक गुण होता है जो त्वचा को ढीला होने से बचाता है और निखार लाता है. रूई में अदरक के तेल को मिलाएं और चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें. अब चेहरे को धो लें और फिर माइल्ड क्लिंजर लगा लें. इसे रोजाना चेहरे पर लगाएं.

 

]]>