लाडकी बहिन योजना – Live Halchal

महाराष्ट्र: लाडकी बहिन योजना को लेकर सरकार पर बरसे संजय राउत
संजय राउत ने कहा कि ‘क्या एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को अपनी जेब से 1500-1500 रुपये देने पड़ रहे हैं? यह जनता का पैसा है। 500 रुपये क्यों दिए जा रहे हैं, क्या आप दान दे रहे हैं?’

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने प्रदेश सरकार पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि लाडकी बहिन योजना को बंद कर दिया गया है और सरकार चुनाव के दौरान किए गए अपने वादों से मुकर गई है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार की जीत में लाडकी बहिन योजना की बड़ी भूमिका मानी जाती है।

महायुति सरकार पर भड़के संजय राउत
संजय राउत ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा कि लाडकी बहिन योजना को बंद कर दिया गया है। पहले 1500 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन अब सिर्फ पांच सौ रुपये दिए जा रहे हैं। चुनाव के दौरान 2100 रुपये देने की बात कही जा रही थी, लेकिन अजित पवार अब उन वादों से मुकर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि उन्होंने ऐसा कोई वादा नहीं किया। जब आप मंत्री बनते हैं तो आप मेरा पैसा-मेरा पैसा करते हैं, लेकिन यह आपका पैसा कहां है। यह पैसा तो लाडकी बहनों का है।’ संजय राउत ने कहा कि ‘क्या एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को अपनी जेब से 1500-1500 रुपये देने पड़ रहे हैं? यह जनता का पैसा है। 500 रुपये क्यों दिए जा रहे हैं, क्या आप दान दे रहे हैं?’

उद्धव ठाकरे गुट लगातार सरकार पर हमलावर
उद्धव ठाकरे गुट लगातार लाडकी बहिन योजना को लेकर महायुति सरकार पर हमलावर है। पार्टी के नेता आदित्य ठाकरे ने भी बीते दिनों राज्य सरकार पर इस योजना को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि ‘यह एक बेशर्मी भरी अलग तरह की राजनीतिक है। वे (महायुति सरकार) अपने वादों के खिलाफ काम कर रहे हैं। लाडकी बहनों को सिर्फ 1500 रुपये दिए गए। साथ ही लाभार्थियों की संख्या भी घटाने की तैयारी चल रही है।’ लाडकी बहिन योजना के तहत राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक मदद मुहैया कराती है।

महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना पर रार! विपक्ष का आरोप- ये योजना सिर्फ वोटों के लिए
इस सप्ताह की शुरुआत में, राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने एलान किया था कि सरकार फर्जी लाभार्थियों के बारे में मिल रहीं शिकायतों का समाधान करेगी और सत्यापन के लिए आयकर और परिवहन विभागों से जानकारी मांगी गई है।

महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना अपनी शुरुआत के बाद से ही लगातार चर्चा में है। अब एक बार फिर इसे लेकर रार छिड़ गई है। दरअसल सरकार ने योजना की जांच कराने की बात कही है। जिस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लाभार्थियों की जांच करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले से साबित होता है कि ये योजना सिर्फ विधानसभा चुनाव में वोट पाने के लिए थी। वडेट्टीवार ने दावा किया कि जब पिछले साल चुनाव से पहले इस योजना की घोषणा की गई थी, तो सरकार ने लाभार्थियों के लिए मानदंडों में ढील दी थी।

इस मुद्दे पर शुरू हुई बयानबाजी
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘महायुति गठबंधन महिलाओं से वोट चाहता था और अब सरकार कह रही है कि लाभार्थियों की जांच की जाएगी। कई लाभार्थियों को सूची से हटा दिया जाएगा। ये गलत है। संबंधित मंत्री ने यह भी कहा कि अन्य सरकारी योजनाओं की महिला लाभार्थियों को लाडकी बहिन योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इससे साफ है कि यह योजना केवल वोट के लिए थी।’

इस सप्ताह की शुरुआत में, राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने एलान किया था कि सरकार फर्जी लाभार्थियों के बारे में मिल रहीं शिकायतों का समाधान करेगी और सत्यापन के लिए आयकर और परिवहन विभागों से जानकारी मांगी गई है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि सरकार जांच का आदेश नहीं दे रही है, बल्कि सिर्फ स्थानीय सरकारी कार्यालयों में दर्ज शिकायतों का समाधान कर रही है।

विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित हुई थी लाडकी बहिन योजना
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की जीत में लाडकी बहिन योजना गेमचेंजर साबित हुई और इस योजना के आधार पर महायुति गठबंधन को महिलाओं का बंपर वोट मिला और गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी। पिछले साल अगस्त में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने लाडकी बहिन योजना की शुरुआत की थी और इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है।