लाखो स्टूडेंट्स को यूपी बोर्ड परीक्षाओं का जल्द मिलने वाला है Result – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 24 Jun 2020 10:14:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg लाखो स्टूडेंट्स को यूपी बोर्ड परीक्षाओं का जल्द मिलने वाला है Result – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 लाखो स्टूडेंट्स को यूपी बोर्ड परीक्षाओं का जल्द मिलने वाला है Result, जानिए डिटेल https://livehalchal.com/%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ac/344820 Wed, 24 Jun 2020 10:14:53 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=344820  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट (UP Board Results) जारी होने में कुछ ही दिन बाकी हैं. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का रिजल्ट 27 जून को जारी करेगा. रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर और …]]>

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट (UP Board Results) जारी होने में कुछ ही दिन बाकी हैं. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का रिजल्ट 27 जून को जारी करेगा. रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत पड़ेगी. इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में करीब 56.11 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.

बता दें कि इस साल कोरोनावायरस के चलते यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने में देरी हो गई है. यूपी बोर्ड ने कोरोनावायरस लॉकडाउन से पहले अपने तय शेड्यूल के मुताबिक परीक्षाएं तो पूरी कर ली थीं, लेकिन मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी. पिछले साल यूपी बोर्ड (UP Board) ने अप्रैल के अंत में परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया था. 10वीं की परीक्षा में 80.07 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे, जबकि 12वीं क्लास का पास प्रतिशत 70.6 फीसदी था.

UP Board Results 2020: रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट्स पर इस तरह कर सकेंगे चेक

– यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर लॉग इन करना होगा.
– इसके बाद 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए दिए गए अलग-अलग लिंक पर क्लिक करना होगा.
– इसके बाद स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और सेंटर का कोड डालकर सबमिट करना होगा.
– यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.
– रिजल्ट खुलने के बाद स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट ले सकेंगे.

]]>