लगाया गंभीर अारोप – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 20 Jun 2018 06:49:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg लगाया गंभीर अारोप – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 भूतपूर्व CM,अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह बेटे के खिलाफ पहुंचीं अदालत, लगाया गंभीर अारोप https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%a4%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-cm%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa/145676 Wed, 20 Jun 2018 06:49:11 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=145676 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अर्जुन सिंह का पारिवारिक विवाद अदालत पहुंच गया है। अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी ने अपने बेटे मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, उनकी पत्नी सुनीति सिंह और उनके भाई अभिमन्यु सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दायर किया है। सरोज कुमारी ने …]]>

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अर्जुन सिंह का पारिवारिक विवाद अदालत पहुंच गया है। अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी ने अपने बेटे मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, उनकी पत्नी सुनीति सिंह और उनके भाई अभिमन्यु सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दायर किया है।

सरोज कुमारी ने अदालत में पेश किए दावे में कहा कि अजय सिंह हर माह 10 लाख रुपए कमा रहे हैं, फिर भी वह मेरी देखभाल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अदालत से गुहार लगाई है कि उन्हें राजधानी स्थित अपने निवास देवश्री (केरवा कोठी) में रहने की जगह दिलवाई जाए।

भोपाल में अर्जुन सिंह की संपत्ति के रूप में केरवा कोठी है और सरोज कुमारी के वकील का दावा है कि कोठी पर अर्जुन सिंह की पत्नी व बेटों का संयुक्त मालिकाना हक है।

अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी अपनी बेटी वीणा सिंह और उद्योगपति सेम वर्मा के साथ मंगलवार को भोपाल अदालत पहुंची थीं। उनके वकील दीपेश जोशी ने उनका एक परिवाद न्यायिक दंडाधिकारी गौरव प्रज्ञानन की अदालत में दायर किया। परिवाद घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 से संबंधित है। इसमें सरोज कुमारी ने अपने बेटों अजय सिंह ‘राहुल भैया”, अभिमन्यु सिंह और सुनीति सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि दोनों बेटों व बहू ने उन्हें उनके निवास से बेदखल कर दिया है और भरण पोषण करने से भी इनकार कर दिया है। 
एनआरआई उद्योगपति भी साथ रहे
सरोज कुमारी अदालत में व्हील चेयर पर पहुंची थीं। उनके साथ बेटी वीणा सिंह और एनआरआई उद्योगपति सेम वर्मा भी थे। वीणा सिंह से अजय सिंह के संबंध लंबे समय से खराब हैं और वे एक बार चुनाव भी लड़ चुकी हैं। सेम वर्मा अर्जुन सिंह के निकटस्थ रहे हैं। 
चार धाराओं में हो सकती है कार्रवाई
सरोज कुमारी के वकील दीपेश जोशी ने मीडिया को कहा है कि सरोज केरवा कोठी में रहना चाहती हैं, जिसमें संयुक्त रूप से बेटे अजय सिंह का भी मालिकाना है। मगर अजय सिंह ने उन्हें वहां रहने से मना कर दिया है और भरण पोषण भी नहीं कर रहे हैं। इसलिए सरोज कुमारी ने अदालत में घरेलू हिंसा में परिवाद प्रस्तुत दिया है। इसमें धारा 18, 19, 20 व 21 के तहत कार्रवाई हो सकती है। अभी तक वो दिल्ली में रह रही थीं। एक बार पोते की शादी में भोपाल आईं थीं, तब भी उन्हें केरवा कोठी की जगह निजी होटल में ठहराया गया। एक दिन बाद वापस दिल्ली में रहने को कहा गया।

]]>