लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े – Live Halchal

लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। रविवार को लगातार छठे दिन देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। इससे देश के लगभग सभी शहरों में कीमतें सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। चीन में ईंधन की मांग में भारी इजाफा होने के चलते क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी हो रही है।

बीते हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव 2.49 फीसद या 1.52 डॉलर की उछाल के साथ 62.66 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं, क्रूड ऑयल WTI का फ्यूचर भाव 2.54 फीसद या 1.48 डॉलर की तेजी के साथ 59.72 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। आइए जानते हैं कि रविवार को देश में पेट्रोल-डीजल के दाम कहां पहुंच गए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल की कीमत 29 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 88.73 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली में डीजल का भाव 32 पैसे बढ़कर 79.06 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसी तरह मुंबई में रविवार को पेट्रोल की कीमत बढ़त के साथ 95.21 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, यहां डीजल का भाव तेजी के साथ 86.04 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

चेन्नई की बात करें, तो यहां रविवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 90.96 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल बढ़त के साथ 84.16 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में रविवार को पेट्रोल तेजी के साथ 90.01 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 82.65 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

बिहार की राजधानी पटना की बात करें, तो यहां रविवार को पेट्रोल का भाव बढ़ोत्तरी के साथ 91.121 रुपये प्रति लीटर पर है और डीजल तेजी के साथ 84.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल रविवार को 87.44 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है और डीजल 79.43 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, चंडीगढ़ में रविवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 85.39 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी तेजी के साथ 78.77 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

नोएडा की बात करें, तो यहां रविवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 87.50 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है और डीजल बढ़त के साथ 79.49 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा गुरुग्राम में रविवार को पेट्रोल बढ़ोत्तरी के साथ 86.74 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 79.63 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।