लगाई रोक – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 19 Nov 2020 07:38:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg लगाई रोक – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, नए वीजा जारी करने पर यूएई ने लगाई रोक https://livehalchal.com/pakistan-received-a-major-blow-uae-ban-on-issuing-new-visas/394768 Thu, 19 Nov 2020 07:38:28 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=394768 प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात ने 12 देशों के नागरिकों के लिए नए वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है। हालांकि पहले से जारी किए गए वीजा पर यह निलंबन लागू नहीं किया जाएगा। इस्लामाबाद। संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से पाकिस्तान को झटका लगा है। यूएई …]]>

प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात ने 12 देशों के नागरिकों के लिए नए वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है। हालांकि पहले से जारी किए गए वीजा पर यह निलंबन लागू नहीं किया जाएगा।

इस्लामाबाद। संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से पाकिस्तान को झटका लगा है। यूएई ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए नए वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है। पाकिस्तानी मीडिया ने देश के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हाफिज के हवाले से यह जानकारी दी है। प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात ने 12 देशों के नागरिकों के लिए नए वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है। हालांकि पहले से जारी किए गए वीजा पर यह निलंबन लागू नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान के अलावा इन देशों को भी नहीं मिलेगा वीजा-

पाकिस्तान के अलावा 11 अन्य देशों पर भी नए वीजा को लेकर रोक लगा दी गई है। इनमें तुर्की, ईरान, यमन, सीरिया, इराक, सोमालिया, लीबिया, केन्या और अफगानिस्तान शामिल हैं।

पाकिस्तान में कोरोना की दूसरी लहर-

बताया जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते यूएई की तरफ से यह निर्णय लिया गया है। ज्ञात हो कि पाकिस्तान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर शुरू हो गई है। देश के स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान में 37 लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई है, जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 7,230 हो गई है। इसके अलावा पाकिस्तान में अभी तक 3,63,380 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि ठीक होने वालों का आंकड़ा तीन लाख 25 हजार 788 हो गया है। वहीं, 1,551 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, तो सक्रिय मामलों की संख्या 30, 362 हो गई है।

]]>
सिटी बैंक के डेबिट कार्ड से नहीं खरीद पाएंगे बिटकॉइन, लगाई रोक https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b8/117183 Wed, 14 Feb 2018 11:29:03 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=117183 बिटकॉइन को लेकर भारत में लगातार एक तरफ चिंता जताई जा रही है. वहीं, दूसरी तरफ लोग इसमें निवेश के प्रति आकर्ष‍ित हो रहे हैं. इसी बीच बिटकॉइन को लेकर सिटी बैंक ने एक बड़ा कदम उठाया है. बैंक ने अपने डेबिट व क्रेडिट कार्ड से बिटकॉइन खरीदने पर पूरी तरह रोक लगा दी है. …]]>

बिटकॉइन को लेकर भारत में लगातार एक तरफ चिंता जताई जा रही है. वहीं, दूसरी तरफ लोग इसमें निवेश के प्रति आकर्ष‍ित हो रहे हैं. इसी बीच बिटकॉइन को लेकर सिटी बैंक ने एक बड़ा कदम उठाया है. बैंक ने अपने डेबिट व क्रेडिट कार्ड से बिटकॉइन खरीदने पर पूरी तरह रोक लगा दी है.सिटी बैंक के डेबिट कार्ड से नहीं खरीद पाएंगे बिटकॉइन, लगाई रोक

सिटी बैंक ने यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक के उस बयान के बाद उठाया है, जिसमें केंद्रीय बैंक ने बिटकॉइन में निवेश को लेकर चिंता जताई थी. सिटी बैंक ने अपने ग्राहकों को भेजे SMS में कहा है कि उसकी तरफ से बिटकॉइन क्र‍िप्टोकरंसी को खरीदने व उसमें व्यापार करने के लिए डेबिट व क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर पूरी रोक लगा दी गई है.

भारतीय रिजर्व बैंक समय-समय पर बिटकॉइन में निवेश से जुड़े खतरों को लेकर चिंता जता चुका है. वित्त मंत्रालय भी कई बार बिटकॉइन में निवेश को लेकर लोगों को चेता चुका है. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में भी यह बात दोहराई थी. उन्होंने कहा था कि सरकार बिटकॉइन को वैध नहीं मानती है.

इससे पहले आए वित्त मंत्रालय के सर्कुलर में कहा गया था कि बिटकॉइन में निवेश करने पर अगर आपके पैसे डूबते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की नहीं होगी. इसका पूरा खामियाजा स‍ंबंध‍ित व्यक्ति को ही भुगतना होगा.

क्या है बिटक्वॉइन 

बिटक्वॉइन की शुरुआत जनवरी 2009 में हुई थी. इस वर्चुअल करेंसी का इस्तेमाल कर दुनिया के किसी कोने में किसी व्यक्ति को पेमेंट किया जा सकता है और सबसे खास बात यह है कि इस भुगतान के लिए किसी बैंक को माध्यम बनाने की भी जरूरत नहीं पड़ती.

कैसे काम करती है डिजिटल करेंसी?

बिटकॉइन का इस्तेमाल पीयर टू पीयर टेक्नोलॉजी पर आधारित है. इसका मतलब कि बिटकॉइन की मदद से ट्रांजैक्शन दो कंप्यूटर के बीच किया जा सकता है. इस ट्रांजैक्शन के लिए किसी गार्जियन अथवा केंद्रीय बैंक की जरूरत नहीं पड़ती.

बिटकॉइन ओपन सोर्स करेंसी है, जहां कोई भी इसकी डिजाइन से लेकर कंट्रोल को अपने हाथ में रख सकता है. इस माध्यम से ट्रांजैक्शन कोई भी कर सकता है क्योंकि इसके लिए किसी तरह की रजिस्ट्रेशन अथवा आईडी की जरूरत नहीं पड़ती.

]]>