लखनऊ – Live Halchal

लखनऊ: आज से 85 ट्रेनों के बदलेंगे प्लेटफॉर्म
चारबाग स्टेशन पर कॉनकोर्स के निर्माण कार्य के कारण उत्तर रेलवे ने जंक्शन पर 27 दिन का ब्लॉक लिया है। 16 सितंबर से 12 अक्तूबर तक प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन बंद रहेंगे। प्लेटफॉर्म नंबर एक और एमआर-1 पर आंशिक ब्लॉक रहेगा। इस कारण 85 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ढांचा खड़ा करने के काम के कारण ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान ट्रेन 22121/22 लोकमान्य तिलक लखनऊ एक्सप्रेस 19 व 26 सितंबर और तीन, 10 अक्तूबर को लखनऊ जं. पर आएगी जाएगी। यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 पर ट्रेन की स्थिति देखकर ही स्टेशन आएं।

कम दूरी तक चलेंगी ये गाड़ियां
64701/02 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ अब कानपुर सेंट्रल तक ही आएगी-जाएगी।
54338/54332 शाहजहांपुर-बलामू-लखनऊ ट्रेनों की यात्रा आलमनगर पर ही खत्म होगी और यहीं से ट्रेनें चलेंगी।
22683/84 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस उतरेठिया तक ही आएगी-जाएगी।
64212 कानपुर-लखनऊ मानकनगर पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
15107/08 बनारस-लखनऊ उतरेठिया पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और यहीं से चलेगी।

बदले रूट से चलेंगी 38 से ज्यादा ट्रेनें
प्रयागराज संगम-बरेली, हावड़ा-देहरादून, आनंद विहार-दानापुर, बरौनी-अंबाला, बनारस-नई दिल्ली, सूरत-मुजफ्फरपुर, गुवाहाटी-ओखा, आनंद विहार-गोरखपुर समेत 30 से ज्यादा ट्रेनें जंक्श ट्रेनें जंक्शन नहीं आएंगी। इन्हें उतरेठिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर और मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर होकर चलाया जाएगा। लखनऊ का ठहराव रद्द रहेगा। उतरेठिया और आलमनगर में अस्थायी ठहराव दिया गया है।

लखनऊ में आईपीएल: सिर चढ़कर बोला ऋषभ पंत का जादू, मैच एकतरफा होते ही स्टेडियम हुआ खाली
आईपीएल के नए सत्र के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने अपने लोगो में बड़ा बदलाव करते हुए हाथी को उसमें शामिल किया। खिलाड़ियों की ड्रेस भी बदल दी गई। नए लोगो और ड्रेस के साथ अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में एलएसजी का पहला मुकाबला बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुआ जिसके लोगो में बाघ है। हालांकि, इस मुकाबले में हाथी को बाघ की दहाड़ के आगे ठिठकना पड़ा।

जीत-हार की फिक्र छोड़ खेल की दीवानगी में डूबे रहे खेल प्रेमी
मैदान पर प्रतिद्वंद्विता की लकीरें खिंची थीं, लेकिन इकाना स्टेडियम की फिजा कुछ और ही बयां कर रही थी। बुधवार को लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच मुकाबला सिर्फ रनों और विकेटों का नहीं, बल्कि क्रिकेट प्रेम के उफान का बन गया। इकाना स्टेडियम के भीतर और बाहर का नजारा गवाह था कि क्रिकेट के प्रति दीवानगी जीत-हार के गणित से कहीं ऊपर है।

गालों पर सजी तहजीब की तस्वीर
लखनऊ की तमीज और तहजीब खेल के मैदान पर भी बखूबी निखरी। स्टेडियम के बाहर एक प्रशंसक ने अपने चेहरे पर एलएसजी और डीसी, दोनों के नाम लिखवा रखे थे। वहीं, तिरंगे के रंगों में रंगा एक नन्हा प्रशंसक भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस छाेटे नवाब ने अपने एक गाल पर एलएसजी और दूसरे पर डीसी लिखवाकर मेहमान टीम का स्वागत किया।

पंत के लिए पैगाम, एक झलक देख लें तुझको

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के प्रति लखनऊ का प्रेम देखते ही बना। दर्शक दीर्घा में सफेद कपड़ों में खड़े एक प्रशंसक ने सबका ध्यान खींचा। उसके हाथ में पंत के लिए एक भावुक पोस्टर था। पोस्टर पर लिखा था कि एक झलक देख लें तुझको, चले जाएंगे, यहां कौन उम्र बिताने आया है। पंत का विकेट जल्दी गिरने के बावजूद फैंस का उत्साह कम नहीं हुआ। हर चौके-छक्के पर दर्शक दीर्घा में थिरकते कदम और गूंजता संगीत यह बता रहा था कि दर्शक यहां सिर्फ नतीजा देखने नहीं, बल्कि क्रिकेट का जश्न मनाने आए हैं।

एलएसजी के रंग में डूबा इकाना हुआ लाल

लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस सत्र के पहले आईपीएल मुकाबले में ऋषभ पंत एंड कंपनी का जादू सिर चढ़कर बोला। पूरा स्टेडियम एलएसजी की नई लाल रंग की जर्सी से सराबोर दिखा। मानो लखनऊ की सड़कों से लेकर स्टैंड्स तक लाल रंग का सैलाब उमड़ पड़ा हो। हजारों प्रशंसकों ने नई जर्सी पहनकर सुपरजायंट्स के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इसमें पंत के नाम वाली जर्सी सर्वाधिक बिकीं। टॉस के बाद जैसे ही यह साफ हुआ कि एलएसजी पहले बल्लेबाजी करेगी, पूरा स्टेडियम ‘एलएसजी एलएसजी’ के शोर से गूंज उठा।

चरम पर पहुंचा एलएसजी प्रशंसकों का रोमांच

शाम ढलते-ढलते स्टेडियम खचाखच भर चुका था। मुकाबले का रोमांच तब चरम पर पहुंच गया जब दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने केएल राहुल का विकेट चटकाया। शमी-शमी के नारों ने माहौल में अलग ही ऊर्जा भर दी। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल का भी विकेट पहली गेंद पर ही प्रिंस यादव ने जैसे चटकाया पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा। चीयर लीडर्स का डांस, नगाड़ों की धमक और हिंदी गीतों की धुन पर झूमते दर्शकों ने इस मुकाबले को यादगार बना दिया।

पंत ने किया निराश, राहुल भी नहीं चले

एलएसजी के कप्तान ऋभष पंत टीम के बदले हुए संयोजन की योजना के तहत सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे, लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं रही। मार्श की स्ट्रेट ड्राइव पर गेंद मुकेश कुमार के हाथ से छूकर स्टंप से लग गई और पंत सात रन के योग पर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए। एलएसजी के लिए पहले तीन सत्रों में कप्तानी करने वाले केएल राहुल भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खास योगदान नहीं दे सके और पारी की पहली गेंद पर आउट हो गए।

छह ओवर पहले निकलने लगे दर्शक
इकाना स्टेडियम में खेले गए लो-स्कोरिंग मुकाबले में दूसरी पारी में जब दिल्ली को आखिरी छह ओवर में 36 रन बनाने थे तभी दर्शक स्टेडियम से बाहर निकलने लगे। दरअसल, उस समय मेहमान टीम ने 14 ओवर में चार विकेट पर 106 रन बना लिए थे और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम हार की ओर बढ़ने लगी। ऐसे में एलएसजी का उत्साह बढ़ाने आए दर्शक धीरे-धीरे करके स्टेडियम से बाहर निकलने लगे।

आधी रात तक चली मेट्रो और 35 फीडर बसें

आईपीएल के तहत बुधवार को इकाना स्टेडियम में हुए मैच में पहुंच खेल प्रेमियों की सहायता के लिए लखनऊ मेट्रो कां संचालन रात 12:30 बजे तक किया गया। ट्रांसपोर्ट नगर एवं इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशनों से इकाना के करीब तक फीडर बसें भी चलाई गईं। इससे लोगों का स्टेडियम तक पहुंचना और लौटना आसान हुआ। तीन रूटों पर कुल 35 फीडर बसों का संचालन हुआ। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रांसपोर्ट नगर और इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन से दोपहर तीन बजे से प्रत्येक 15 मिनट के अंतराल पर बसें उपलब्ध कराई गईं। मैच समाप्त होने के बाद स्टेडियम से मेट्रो स्टेशनों तक बस सेवा चालू रही। जिन रूटों पर बसों का संचालन किया गया उनमें अवध बस स्टेशन से स्कूटर इंडिया वाया ट्रांसपोर्ट नगर, उतरेटिया, अहिमामऊ व राजाजीपुरम बस स्टेशन और दुबग्गा से पुरसेनी वाया अवध चाैराहा आलमबाग, बंगला बाजार रूट पर बसें चलाई गईं।

यातायात के दबाव को किया नियंत्रित

इकाना स्टेडियम में मैच खत्म होने पर शहीद पथ पर यातायात का दबाव बढ़ गया। इसके बावजूद पुलिस और यातायात कर्मियों ने हालात को नियंत्रित किए रखा। किसी को भी सड़क पर अपने वाहन पार्क नहीं करने दिया गया। इससे सड़क पर दबाव बढ़ने के बाद भी लंबा जाम जैसे हालात नहीं बने।

संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह का आयोजन, कारागार मंत्री ने लिया हिस्सा
राजधानी लखनऊ में रविवार को डॉक्टर संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने हिस्सा लिया। जवानों ने उन्हें सलामी दी।

बताते चलें कि प्रशिक्षु डिप्टी जेलर के 121वें सत्र एवं उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के प्रशिक्षु जेल वार्डर के 178वें सत्र की दीक्षांत परेड हुई। समारोह में कुल 119 प्रशिक्षु शामिल हुए। इसमें चार अधिकारी (यूपी) और 115 जेल वार्डर (74 यूपी व 41 उत्तराखंड) से शामिल हुए।

अधिकारी संवर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का पुरस्कार शशिकांत, डिप्टी जेलर, यूपी को मिला। जेल वार्डर संवर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का पुरस्कार कविता जलाल, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड को मिला।

संस्थान ने अगस्त 2025 तक कुल 1736 अधिकारियों और 13,391 जेल वार्डरों को प्रशिक्षित किया है। इसके अतिरिक्त, रिफ्रेशर कोर्स के तहत लगभग 1287 अधिकारियों और कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया गया है।

इस मौके पर मंत्री दारा सिंह ने ट्रेनिंग पूरी करने वाले सभी प्रशुक्षकों को बधाई दी। कहा कि आज का यह दिन आप सबके जीवन में मील का पत्थर साबित होगा।

लखनऊ के IT सिटी योजना में 336 किसानों को मिलेंगे 870 भूखंड
एलडीए की आइटी सिटी आवासीय योजना में 336 किसानों को 870 भूखंड मिलेंगे। इसकी एसओपी तैयार हो चुकी बोर्ड बैठक में मुहर लगना तय है। योजना 28 फरवरी को लांच करने पर निर्णय हो गया है। इसमें उन भू-स्वामियों को भूखंड आवंटित होंगे, जिन्होंने लैंड पूलिंग नीति के तहत योजना के लिए अपनी भूमि निश्शुल्क दिया है। पहले चरण में 35 से 288 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखंच लांच होंगे। आम लोगों के लिए भूखंडाें की कीमत 4,000 रुपये प्रति वर्गफीट प्रस्तावित है।

सुल्तानपुर रोड पर 3490 एकड़ क्षेत्रफल में आइटी सिटी योजना का विकास चल रहा है। इसके लिए मोहनलालगंज तहसील के ग्राम-बक्कास, सोनई कंजेहरा, सिकंदरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा, परेहटा, पहाड़नगर टिकरिया, रकीबाबाद, मोहारी खुर्द, मोहारी कला, खुजौली व भटवारा की जमीन ली जा रही है।

प्राधिकरण बोर्ड के निर्णय के अनुसार लैंड पूलिंग, भूमि अर्जन, आपसी सहमति से क्रय के आधार पर भूमि जुटाव का कार्य किया जा रहा है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि जिन भू-स्वामियों के लैंड पूलिंग के एग्रीमेंट होंगे। उन सभी को लाटरी के माध्यम से योजना में ही निश्शुल्क विकसित भूखंड आवंटित होंगे।

उन्होंनें बताया, योजना के सेक्टर-15, 16, 17 एवं 18 में भूखंड नियोजित हो रहे हैं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हाल में भू-स्वामियों की उपस्थिति में लाटरी ड्रा का आयोजन किया जाएगा। योजना अपनी सर्वाेत्तम रोड कनेक्टिविटी के कारण लोगों के लिए उपयोगी बनेगी।

इसमें 288 वर्गमीटर से 35 वर्गमीटर क्षेत्रफल के आवासीय भूखंड नियोजित हो रहे हैं। लैंड पूलिंग करने वाले भू-स्वामियों को भूखंड आवंटित के बाद आम लोगों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा।

लखनऊ: जाम लगने पर तीन दरोगा लाइन हाजिर, हजरतगंज में अब नहीं चलेंगे ई-रिक्शा
राजधानी लखनऊ में नए साल के पहले दिन जनता के सुबह से रात तक जाम से जूझने के बाद हरकत में आए अफसरों ने लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती दिखाई है। डीसीपी पश्चिम ने चौकी इंचार्ज सतखंडा सतेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज हुसैनाबाद दिलीप चौबे और चौकी इंचार्ज रूमी गेट कुलदीप कुशवाहा को लाइनहाजिर कर दिया है।

चौकी इंजार्च पुराना हाईकोर्ट विनोद सिंह और रिवर बैंक रणविजय सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। उधर, शनिवार से हजरतगंज इलाके में ई रिक्शा पर प्रतिबंध लगा दिया गया। पांच लाख से अधिक लोग बृहस्पतिवार को नए साल का जश्न मनाने निकले थे। इस दौरान शहरभर में जाम लगने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

ठेले वालों ने सड़क पर कब्जा किया

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने समीक्षा बैठक बुलाई थी। इसमें पता चला कि पुराने लखनऊ के ठाकुरगंज और चौक में तैनात पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती। कई बार कहने के बावजूद सतखंडा, हुसैनाबाद और रूमी गेट के पास से अतिक्रमण नहीं हटवाया गया। ठेले-खोमचों वालों ने सड़क पर कब्जा कर रखा था, जिससे रास्ता संकरा हो गया। इस कारण वाहनों का दबाव बढ़ गया।

हनुमंत धाम और हनुमान सेतु दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को भी जाम झेलना पड़ा था। सूत्रों का कहना है कि जाम की सूचना मिलने पर अफसरों ने चौकी इंजार्च पुराना हाईकोर्ट और चौकी इंचार्ज रिवर बैंक से जानकारी मांगी। दोनों को जाम लगने की जानकारी ही नहीं थी। इस लापरवाही पर डीसीपी ने इनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

टीआई चौक के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

चौक इलाके में जाम लगने के कारण टीआई जमानत अब्बास के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीसीपी ट्रैफिक को रिपोर्ट भेजी गई है। माना जा रहा है कि उनके खिलाफ भी विभागीय जांच होगी। पुराने लखनऊ में लंबे समय से जाम की शिकायत आ रही थी। केजीएमयू और नक्खास के पास ई रिक्शा वालों का अतिक्रमण रहता है, जिससे आवागमन बाधित होता है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सख्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में कहा था कि सड़कों पर जाम न लगे, इसके लिए व्यवस्था करें। इसके बाद हजरतगंज पुलिस ने इलाके में ई रिक्शा के संचालन पर रोक लगा दी है। शनिवार को अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले 28 वाहनों को सीज किया गया। 120 वाहनों के चालान काटे गए। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित के मुताबिक हजरतगंज इलाके में ई रिक्शा का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।