लखनऊ-देहरादून – Live Halchal

बरेली: लखनऊ-देहरादून के बीच सप्ताह में छह दिन चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
बरेली होते हुए लखनऊ और दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की कवायद काफी समय से चल रही थी। लोकसभा चुनाव से पहले इसका संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

लखनऊ-देहरादून-लखनऊ के बीच सप्ताह में छह दिन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होगा। रेलवे बोर्ड ने इसकी समयसारिणी जारी कर दी है। देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव हरिद्वार, मुरादाबाद और बरेली जंक्शन पर होगा। यह ट्रेन आठ घंटे में लखनऊ-देहरादून के बीच 750 किमी की दूरी तय करेगी। अभी इसके संचालन की तिथि घोषित नहीं की गई है। लोकसभा चुनाव से पहले इसका संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

बरेली होते हुए लखनऊ और दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की कवायद काफी समय से चल रही थी। इस ट्रेन के संचालन के लिए दिल्ली-लखनऊ, देहरादून-लखनऊ, सहारनपुर-लखनऊ, रामनगर-अयोध्या रूटों का सर्वे किया गया था। इसमें देहरादून-लखनऊ रूट को सबसे मुफीद माना गया था, लेकिन बरेली-लखनऊ के बीच रेल ट्रैक पर ट्रेनों की औसत रफ्तार कम होने के कारण मामला फंसा हुआ था।

शाम 7:03 बजे बरेली पहुंचेगी ट्रेन
वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से अपराह्न 2:45 बजे चलने के बाद 3:26 बजे हरिद्वार, 5:40 बजे मुरादाबाद, शाम 7:03 बजे बरेली आएगी। बरेली जंक्शन पर दो मिनट का ठहराव होगा। बरेली से चलने के बाद रात 10:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से यह ट्रेन सुबह 5:15 बजे चलने के बाद 8:33 बजे बरेली आएगी। 9:52 बजे मुरादाबाद और अपराह्न 1:35 बजे देहरादून पहुंचेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए आलमनगर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार और देहरादून के बीच 13 ट्रेनों के आवागमन में पांच से 10 मिनट तक का फेरबदल किया गया है। इनमें से कुछ ट्रेनों को वंदे भारत एक्सप्रेस कनेक्टविटी भी देगी।

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रस्तावित है। समयसारिणी तय हो चुकी है। अप-डाउन सप्ताह में छह दिन इसका संचालन होगा। संचालन की तिथि भी जल्द घोषित कर दी जाएगी।