लखनऊ एयरपोर्ट – Live Halchal

वाराणसी जाने वाली दो उड़ानें लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई लैंड, 334 यात्री थे सवार
अहमदाबाद व दिल्ली से वाराणसी जा रही दो फ्लाइटें लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड कराई गईं। दोनों विमानों में 334 यात्री सवार थे। खराब मौसम के कारण विमानों को डायवर्ट किया गया। मौसम ठीक होने के बाद उन्हें रवाना किया गया।

अहमदाबाद व दिल्ली से वाराणसी जाने वाली दो उड़ानें खराब मौसम के चलते लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दी गईं। विमानों में कुल 334 यात्री थे। मौसम सामान्य होने के बाद विमानों को वाराणसी रवाना किया गया।

मामला दो दिन पहले बृहस्पतिवार रात का है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अहमदाबाद से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-6805 की लैंडिंग रात 8:53 बजे की गई। यह उड़ान अहमदाबाद से शाम 6.45 बजे उड़ान भरकर रात 8:35 बजे वाराणसी पहुंचती है। लेकिन, वाराणसी में मौसम खराब होने के कारण विमान की लैंडिंग नहीं करवाई जा सकी।

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी से अनुमति लेने के बाद पायलट ने विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया, जहां विमान को लैंड करवाया गया। विमान में केबिन क्रू सहित 148 यात्री सवार थे। इसके करीब पंद्रह मिनट बाद दिल्ली से वाराणसी जा रहा इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई-2235 भी लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।

इसे रात 9:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। इस विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट से शाम 6:55 बजे उड़ान भरी, जिसे रात 8.15 बजे वाराणसी में लैंड करना था। लेकिन, खराब मौसम के कारण इसे भी लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। विमान में छह केबिन क्रू के साथ 186 यात्री सवार थे। मौसम सामान्य होने के बाद दोनों विमानों को वाराणसी रवाना किया गया।

लंदन से दिल्ली जा रहे विमान में ईंधन हुआ कम, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
विमान में ईंधन कम होने के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इससे यात्री घबरा गए। हालांकि, ईंधन भरने के बाद विमान सकुशल रवाना हो गया।

लंदन से दिल्ली जा रही वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन की फ्लाइट में ईंधन घट जाने के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 300 यात्री सवार थे। मामला बीते बृहस्पतिवार का है। वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन की उड़ान संख्या वीएस 302 सुबह करीब साढ़े दस बजे लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से रवाना होती है। विमान दस घंटे से अधिक का सफर कर रात में दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचता है।

गत दिवस विमान लंदन से तय समय पर रवाना हुआ लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले विमान में ईंधन कम हो गया। ऐसे में पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी को सूचना दी और ईंधन की स्थिति स्पष्ट की। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग रात एक बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर कराने की अनुमति दी गई।

इधर लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना पर सुरक्षाबलों और एम्बुलेंस आदि को मुस्तैद कर दिया गया। विमान के पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए सावधानी से विमान की लैंडिंग करवाई। विमान के सकुशल लैंड होने पर यात्रियों की जान में जान आई।

ईंधन भरा और लौट गया विमान
लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान को टैक्सीवे पर ले गया गया। विमान में ईंधन भरा गया, जिसके बाद फ्लाइट वापस दिल्ली रवाना हो गई। इस दौरान यात्री विमान में ही बैठे रहे।

मुंह को आ गई थी यात्रियों की जान
विमान में सवार यात्रियों को जब दिल्ली की जगह लखनऊ में लैंडिंग की सूचना मिली तो वे घबरा गए। पूछने पर उन्हें बताया गया कि ईंधन कम होने से डायवर्ट किया जा रहा है। इससे यात्री घबरा गए। अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद विमान यात्रियों में स्वाभाविक डर पैदा हो गया है लेकिन लखनऊ में लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

लखनऊ एयरपोर्ट: सात से अधिक उड़ानें हुईं लेट, यात्रियों ने किया हंगामा
लखनऊ एयरपोर्ट: अमौसी एयरपोर्ट पर सात से अधिक उड़ानें देरी का शिकार हुईं। नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। नई दिल्ली में रनवे पर ट्रैफिक अधिक होने का असर विमान संचालन पर पड़ा।

अमौसी एयरपोर्ट पर मंगलवार की रात से लेकर बुधवार सुबह तक सात विमान देरी के शिकार हुए। इसको लेकर नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। विमानों की लेटलतीफी दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर ट्रैफिक अधिक होने के चलते रही।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-2704 बीती रात में छह घंटे देरी की शिकार हुई। इसे रात 11:20 बजे उड़ान भरना था। यह विमान इसलिए लेट हुआ क्योंकि दिल्ली से लखनऊ आने वाली 6ई-2703 देरी से पहुंची, जिसके चलते वापसी में यही फ्लाइट 6 ई-2704 लेट हुई। विमान काफी देर तक टैक्सी वे में खड़ा रहा। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई, जिस पर इंडिगो एयरलाइन प्रशासन ने कहा कि ‘एयर ट्रैफिक अधिक होने से यह दिक्कत है। लखनऊ एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने हंगामा किया।

इसी क्रम में लखनऊ से बंगलूरू जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6354 को करीब दो घंटे लेट रही। इसे शाम 7:35 बजे रवाना होना था, जो रात सवा नौ बजे रवाना हो सकी। यात्रियों की शिकायत है कि उन्हें विमान तक ले जाने वाली बस में ही काफी देर तक बिठाए रखा गया। इसी तरह दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट आईएक्स 1119, मुम्बई से लखनऊ आने वाली व दम्माम से अमौसी एयरपोर्ट आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-097 भी लेट रही।

21 से चलेगी गुवाहाटी श्रीगंगानगर समर स्पेशल
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से गुवाहाटी से श्रीगंगानगर के बीच वाया लखनऊ एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 05636 गुवाहाटी श्रीगंगानगर 21 मई से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन गुवाहाटी से शाम सवा छह बजे चलकर लखनऊ रात 2ः10 बजे होते हुए अगली सुबह 3:30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05635 श्रीगंगानगर गुवाहाटी समर स्पेशल 25 मई से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से दोपहर 1:20 बजे चलकर लखनऊ दोपहर 2ः20 बजे होते हुए रात 12:25 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।