लखनऊ : इन 7 मार्केट से करें हर तरह की खरीददारी वो भी अपने बजट में – Live Halchal

लखनऊ : इन 7 मार्केट से करें हर तरह की खरीददारी वो भी अपने बजट में
लखनऊ अपने नवाबी ठाठ-बाट, टुंडे कबाब, चिकनकारी और तहज़ीब के लिए पूरे दुनियाभर में मशहूर है। लेकिन इसके अलावा एक और भी चीज़ है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है वो है यहां का सबसे अलग फैशन। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक में यहां कपड़ों की इतनी वैराइटी देखने को मिलती है जिसे देखने के बाद आप खुद को शॉपिंग करने से रोक नहीं पाएंगे। कई तरह के फैब्रिक्स, स्टाइलिश जूलरीज़, ट्रेंडी फुटवेयर्स की शॉपिंग के लिए लखनऊ के मार्केट्स हैं बेस्ट। कुछ एक मार्केट्स को छोड़कर बाकी जगहों पर आप मोलभाव करा कर अपने बजट में चीज़ें खरीद सकते हैं। तो आज जानेंगे लखनऊ के इन मशहूर मार्केट्स के बारे में…

हजरतगंज मार्केट

लखनऊ की खूबसूरती देखने के साथ शॉपिंग का भी मजा लेना हो तो हजरतगंज मार्केट बेस्ट है।मॉल के अंदर ही नहीं बाहर भी कपड़ों, फुटवेयर्स और एक्सेसरीज़ के टॉप ब्रॉड्स देखने को मिलेंगे। खादी और चिकनकारी की खरीददारी के लिए भी यहां कई सारे ऑप्शन्स हैं। हर तरह के बजट के साथ इस मार्केट में खरीददारी की जा सकती है।

अमीनाबाद

यह लखनऊ की सबसे पुरानी और मशहूर मार्केट है। मार्केट के बाहर ही नहीं अंदर भी कई सारे पुरानी बिल्डिंगों और हवेलियों को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं। इस मार्केट में आप कपड़ों से लेकर जूलरी, फुटवेयर्स, फैब्रिक्स यहां तक कि स्टेशनरी हर एक चीज़ की खरीददारी कर सकते हैं। घर की छोटी-मोटी चीज़ों के लिए हर गुरुवार यहां स्ट्रीट मार्केट भी लगती है। जहां बहुत ही कम बजट में चीज़ें घर ले जा सकते हैं। शॉपिंग के बाद आप टुंडे कबाब, प्रकाश कुल्फी, नेतराम कचोरी और वाहिब बिरयानी का भी मजा ले सकते हैं। अमीनाबाद में ही एक और खास मार्केट है ‘गड़बड़झाला’। जहां से आप कैजुअल और ब्राइडल हर तरह की स्टाइलिश जूलरी खरीद सकते हैं।

जनपथ मार्केट

हजरतगंज मार्केट के बीचों-बीच है जनपथ मार्केट। जहां से आप लेटेस्ट और ट्रेंडी फैशन आइटम्स की शॉपिंग कर सकती हैं। और तो और चिकनकारी आउटफिट्स की भी कई सारी वैराइटी यहां देखने को मिलेगी। गर्ल्स, ब्वॉयज के साथ ही बच्चों के लिए भी यहां चीज़ें मौजूद हैं। हां यहां से आप खुशबूदार इत्र की भी खरीददारी बजट में कर सकते हैं।

लवलेन मार्केट

लवलेन मार्केट भी हजरतगंज में ही है। जो खासतौर से ट्रेंडी और स्टाइलिश कपड़ों, हैंडबैग्स और फुटवेयर्स की खरीददारी के लिए जाना जाता है। हजरतगंज आकर आप लवलेन और जनपथ दोनों मार्केट्स घूमने के साथ वहां से शॉपिंग भी कर सकती हैं। लवलेन की गलियों में आपको छोटे-बड़े कई सारे शॉपकीपर अपने अलग-अलग कलेक्शन के साथ मोलभाव करते हुए मिल जाएंगे।

चौक

चौक, लखनऊ के बीचों-बीच बसा हुआ है। यहां आज भी काफी सालों पुरानी और मशहूर दुकानें मौजूद हैं। इत्र से लेकर अच्छी क्वालिटी वाले चिकनकारी कपड़े, अलग-अलग तरह की जूलरीज़ की खरीददारी यहां से की जा सकती है। चौक को खासतौर से चिकनकारी के लिए जाना जाता है। जरदोज़ी आउटफिट्स और खूबसूरत कढ़ाई किए हुए नागरे की शॉपिंग के लिए इससे बेहतरीन कोई दूसरी जगह नहीं। हैंडीक्रॉफ्ट चीज़ों के लिए भी ये जगह है परफेक्ट डेस्टिनेशन।

भूतनाथ मार्केट

भूतनाथ मार्केट में कपल्स और यंगस्टर्स को टहलते हुए देखा जा सकता है जिनकी वजह से ये जगह काफी रिलेक्सेबल और हैपनिंग लगती है। और इसी वजह से यहां कॉफी शॉप्स की भरमार है। लेकिन स्टाइलिश आउटफिट्स, खूबसूरत जूलरीज़, फुटवेयर्स और कॉस्मेटिक्स की शॉपिंग के लिए भी ये जगह बेस्ट है।

आलमबाग

लखनऊ-कानपुर रोड पर आलमबाग मार्केट से शॉपिंग का अलग ही एक्सपीरियंस मिलता है। छोटी-छोटी गलियों में भी आपको अच्छी-खासी, सजी-धजी दुकानें मिलेंगी। पार्टी ड्रेसेज़ से लेकर कैजुअल टी-शर्ट्स और ट्राइबल से लेकर फैशन जूलरीज़ तक हर तरह की शॉपिंग यहां मुमकिन है। यही नहीं इस मार्केट से आप घरेलू सामानों की खरीददारी भी कर सकती हैं क्योंकि यहां बहुत सारे स्ट्रीट शॉप भी मौजूद हैं।