लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे – Live Halchal

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद थाना इलाके में एक भीषण हादसा हो गया। यहां पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार दूसरी लाइन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसी पति-पत्नी के साथ मासूम बेटे और बेटी की लाश को बाहर निकाला।

हादसे में पूरा परिवार हुआ खत्म
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान ओमप्रकाश (42), उनकी पत्नी पूर्णिमा सिंह (34), बेटी अहाना (12) और बेटे विनायक (चार) के रूप में हुई है। ओमप्रकाश रविवार रात को अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कुंभ स्नान करके लौट रहे थे तभी आधी रात करीब साढ़े बारह बजे थाना फतेहाबाद इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 31 किमी पर पहुंची, तभी ये हादसा हो गया। बताया गया है कि कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार उछलकर एक्सप्रेस-वे की दूसरी लाइन में पहुंच गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
दूसरी तरफ खड़े डीसीएम कैंटर से टकरा गई। उसने बताया कि इस हादसे में ओमप्रकाश और उनके परिवार के तीन अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फतेहाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अमरदीप ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि चालक को झपकी लगने के कारण कार बेकाबू हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां जम्मू स्थित वैष्णों देवी के दर्शन करके छत्तीसगढ़ जा रही श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों की मदद से बस से लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में बच्ची सहित दो की मौत हो गई। जबकि करीब 35 श्रद्धालु घायल हैं। चालक को झपकी आने से हादसा होना बताया जा रहा है।

हादसा एक्सप्रेसवे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 51 के पास हुआ। 28 मई को श्रद्धालुओं से भरी बस छत्तीसगढ़ से जम्मू स्थित मां वैष्णों देवी के दर्शन के लिए गई थी। बस में सभी 65 लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले सवार थे। श्रद्धालु मां वैष्णों देवी के दर्शन करके वृंदावन पहुंचे थे। यहां से बीती रात करीब 1 बजे प्रयागराज होते हुए छत्तीसगढ़ जाने के लिए निकले।

किमी संख्या 51 के पास चालक को झपकी आ जाने से बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में 35 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। जबकि महिला एवं बच्ची की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस एवं यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को नजदीकी चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज, फिरोजाबाद में भर्ती कराया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे में यह लोग हुए घायल

हादसे में भूषण कुमार साहू निवासी छत्तीसगढ़ पटोरा, नूतन साहू निवासी आरकार जिला बालोद थाना सनोल, भाग्य लक्ष्मी, नेमा निवासी आमा लोरी जिला दुर्ग, कांति यादव, पुष्पेंद्र  निवासी आमा लोरी जिला दुर्ग, गीता ठाकुर निवासी आमा लोरी, परशराम निवासी मर्रा थाना उदई जिला दुर्ग, आरती साहू निवासी रायपुर, कारती ठाकुर निवासी आमा लोरी, पुलेस्वर प्रसाद साहू निवासी रायपुर, प्रतिभा निवासी बतौरा जिला दुर्ग, तामेस्वरी निवासी आमा लोरी, विमला बाई निवासी आमा लोरी, पूर्णिमा निवासी आमा लोरी, चेतन लाल मटियारा, लक्ष्मी मटियारा निवासी आमा लोरी, लक्ष्मी साहू निवासी पतोरा, कामती निवासी गुण्डरदयी, जिवराखन पटेल निवासी आमा लोरी, ललिता निवासी ऊतई, पिंगला निवासी दुर्ग, रूपा साहू निवासी निवासी दुर्ग, धिरोपति निवासी मर्रा थाना उतयी घायल हुए हैं। जबकि समाचार लिखे जाने तक दोनों मृतकों के नाम की जानकारी नहीं हो सकी है।

एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर सुबह चालक को नींद आ गई थी। इसके चलते यह हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। जबकि, 35 लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज चल रहा है।