लक्ष्मी योजना – Live Halchal

‘थैंक्यू रेखा दीदी’: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए जताया CM का आभार
दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र से पूर्व महिलाओं ने सीएम रेखा का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं दिल्ली लक्ष्मी योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पूर्व शुक्रवार को विधानसभा परिसर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को पुष्पमालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उनका अभिनंदन किया और दिल्ली लक्ष्मी योजना लागू करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना विश्वास और उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना दिल्ली की महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

सीएम ने किया महिलाओं का अभिवादन स्वीकार
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महिलाओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक सशक्तीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। दिल्ली लक्ष्मी योजना केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मसम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह योजना लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी और महिलाओं को नए अवसर प्रदान करेगी।

सीएम रेखा ने अधिकारियों के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र महिला तक इस योजना का लाभ पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह सुगम बनाया जाए ताकि किसी भी पात्र महिला को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। महिलाओं का यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उनकी सरकार के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए 4,57,541 पंजीकरण
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर नई जनकल्याणकारी पहल करती रहेगी तथा महिलाओं के जीवन को अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली लक्ष्मी योजना के प्रति महिलाओं के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार सुबह 8 बजे तक योजना के तहत 4,57,541 पंजीकरण पूरे हो चुके हैं, जबकि 1,72,940 महिलाओं ने अपने आवेदन सफलतापूर्वक अंतिम रूप से जमा कर दिए हैं।

हरियाणा: 25 को लाडो लक्ष्मी योजना का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
हरियाणा में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले सेवा पखवाड़े के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। जिलों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके साथ ही आयोजनों के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। पंचकूला में 25 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करेंगे। 29 सितंबर को कुरुक्षेत्र के लाडवा से मुख्यमंत्री पेपरलैस रजिस्ट्री, निशानदेही पोर्टल व व्हाट्सएप चैटबाॅट सुविधाओं का शुभारंभ करेंगे।

प्रदेश भर में होने वाले कार्यक्रमों की बात करें तो 17 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक में सुबह 8 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विश्वकर्मा जयंती राज्यस्तरीय समारोह, स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, मैराथन, आयुष्मान कार्डों के वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। 18 सितंबर को लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा महेंद्रगढ़ के नारनाैल में राज्य की 20 पुरातत्विक स्थलों के संरक्षण कार्यों का शुभारंभ करेंगे। इनमें 9 साइट नारनाैल में हैं। प्रागैतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में होगा। 19 सितंबर को फतेहाबाद और हिसार में पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री 21 सितंबर को कुरुक्षेत्र में नमो युवा रन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दाैरान 5 किमी की विकसित भारत मैराथन का आयोजन होगा। इसी तिथि में हिसार में मुख्यमंत्री कृषि प्रदर्शनी और 105 लाख रुपये से तैयार मेला ग्राउंड का उद्घाटन करेंगे। 21 सितंबर को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया गुरुग्राम में आयोजित नमो युवा रन में शामिल होंगे। 22 सितंबर को मुख्यमंत्री प्रदेशभर में महिला सांस्कृतिक केंद्रों, योग एवं व्यायामशालाओं, 225 गांवों में फिरनी पर स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ व उद्घाटन सोनीपत में करेंगे। 23 सितंबर को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्णकुमार बेदी शहीदों की वीरांगनाओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

अंबाला-यमुना नगर में यह आयोजन होगा। इस दाैरान पूर्व सैनिकों के मिलन समारोह व सैनिकों के परिवारों की समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। 24 सितंबर को पंचकूला में मुख्यमंत्री खेल महाकुंभ के दूसरे फेज का शुभारंभ करेंगे। 26 सितंबर को मुख्यमंत्री जींद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 27 सितंबर को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित होंगे। 28 सितंबर को मुख्यमंत्री श्रम विभाग बोर्ड की मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ गुरुग्राम से करेंगे। 30 सितंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। 2 अक्टूबर को फरीदाबाद में मुख्यमंत्री सूरजकुंड दीपावली मेले का शुभारंभ करेंगे और इस दौरान अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे।