लक्षद्वीप – Live Halchal

लक्षद्वीप में INS जटायु बना नौसेना का नया बेस
भारतीय नौसेना ने बुधवार को मिनिकाय द्वीप पर अपना नया बेस आईएनएस जटायु शुरू किया। यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लक्षद्वीप द्वीपसूमह में नौसेना की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाएगा। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि यूनिट का नाम महाकाव्य रामायण के उस पौराणिक प्राणी (जटायु) के नाम पर रखा गया था जिसने सीता के अपहरण को रोकने की कोशिश की थी।

आईएनएस जटायु की तैनाती का मकसद हिंद महासागर क्षेत्र में चीन के बढ़ते हस्तक्षेप को नियंत्रित करना भी है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने बुधवार को यहां आयोजित एक समारोह में इस नए बेस की शुरुआत की। जटायु को कमांडेंट व्रत बघेल की कमान में नियुक्त किया गया है। हालांकि, 1980 के दशक से ही लक्षद्वीप के सबसे दक्षिणी द्वीप मिनिकाय में भारतीय नौसेना की मौजूदगी रही है, लेकिन आईएनएस जटायु को द्वीपसमूह में नौसेना का दूसरा पूर्ण अड्डा माना जाएगा।

नौसेना प्रमुख ने क्या कुछ कहा?

इससे पहले 2012 में कवरत्ती में आईएनएस द्वीपरक्षक को पहले नौसेना अड्डे के रूप में स्थापित किया गया था। यहां यह भी बता दें कि मिनिकाय द्वीप उस समुद्री रास्ते पर स्थित है, जिसे विश्व का प्रमुख समुद्री राजमार्ग माना जाता है। आईएनएस जटायु के जलावतरण के बाद मिनिकाय में मौजूद जनों को संबोधित करते हुए नौसेना प्रमुख ने कहा,

यूनिट का नाम महाकाव्य रामायण के उस पौराणिक प्राणी (जटायु) के नाम पर रखा गया था जिसने सीता के अपहरण को रोकने की कोशिश की थी।

उन्होंने कहा कि रामायण में जटायु सीता के अपहरण के बाद प्रथम प्रतिक्रिया देने वाले प्राणी थे और उन्होंने अपने स्वयं के जीवन को खतरे में डालकर अपने कर्तव्य का पहले पालन दिया। इसलिए इस यूनिट का नाम जटायु रखा गया है। यह मजबूत सुरक्षा निगरानी और निस्वार्थ सेवा प्रदान करने की भावना की प्रतीक है।

‘जटायु ने भगवान राम को दी सटीक जानकारी’

नौसेना प्रमुख ने कहा कि जटायु ने भगवान राम को सटीक जानकारी दी और उसी के आधार पर सीता जी की खोज हो पाई। इसी तरह, यह यूनिट पूरे क्षेत्र में अच्छी समुद्री डोमेन जागरूकता बनाए रखते हुए भारतीय नौसेना को मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा,

अंडमान में पूर्व में तैनात आईएनएस बाज और अब पश्चिम में आईएनएस जटायु हमारे आंख और कान के रूप में काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि मौजूदा बदलते भू-राजनीतिक घटनाक्रम के बीच निगरानी बढ़ाना बेहद जरूरी है। एक अधिकारी ने बताया कि आईएनएस जटायु की तैनाती से हमें क्षेत्र में विरोधियों की सैन्य और वाणिज्यिक गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

लक्षद्वीप और मिनिकाय द्वीपों पर नौसैनिक और हवाई सुविधाओं के उन्नयन से न केवल भारतीय समुद्री वाणिज्य सुरक्षित होगा, बल्कि बुनियादी ढांचे का उन्नयन भी होगा। इस कदम से केरल के पश्चिम में 400 किलोमीटर दूर स्थित द्वीप श्रृंखला में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यहां यह भी बता दें कि भारत ने पिछले दिनों ही मारीशस के अगालेगा द्वीप पर एक हवाई पट्टी और एक जेट्टी का उद्घाटन किया है।

पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव के मंत्री के पोस्ट से हुआ विवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा किया था। पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं और भारत में मालदीव और लक्षद्वीप की तुलना शुरू हो गई। दरअसल पीएम मोदी ने भी देशवासियों से लक्षद्वीप घूमने की अपील की थी। यह तुलना इतनी ज्यादा बढ़ी कि मालदीव की सरकार भी परेशान हो गई। अब मालदीव के एक मंत्री की इस मामले को लेकर की गई पोस्ट पर विवाद हो गया है। दोनों देशों के यूजर्स भी इस मुद्दे पर भिड़ गए हैं।

मालदीव के मंत्रियों ने साधा निशाना
मालदीव के मंत्री अब्दुल्ला मोहजुम माजिद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘मालदीव के पर्यटन को निशाना बनाने के लिए मैं भारत के पर्यटन को शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन भारत को हमारे बीच पर्यटन से कड़ी टक्कर मिलेगी। हमारा रिजॉर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर ही इनके पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर से ज्यादा है।’ इस पोस्ट में पीएम मोदी को भी टैग किया गया है।

मालदीव के एक अन्य नेता जाहिद रमीज ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी द्वारा लक्षद्वीप में पर्यटन बढ़ाने को लेकर लिखा कि ‘बेशक यह अच्छा कदम है, लेकिन हमसे प्रतिस्पर्धा करना एक भ्रम ही है। वह हमारे जैसी सर्विस कैसे देंगे? साथ ही वहां के बीच साफ कैसे रह सकते हैं? कमरों में हमेशा रहने वाली बदबू भी सबसे बड़ी चुनौती है।’

भारत मालदीव के रिश्तों में आया तनाव
भारत और मालदीव करीबी सहयोगी रहे हैं लेकिन हाल के समय में दोनों देशों के रिश्तों में थोड़ा तनाव आया है। दरअसल मालदीव में नवंबर 2023 में हुए आम चुनाव में मोहम्मद मुइज्जु को जीत मिली है। मुइज्जु को चीन का करीबी माना जाता है। यही वजह है कि मुइज्जु ने जीत के तुरंत बाद मालदीव में तैनात भारतीय सेना की वापसी का एलान कर दिया था। मुइज्जु ने मालदीव की इंडिया फर्स्ट नीति को भी बदल दिया है।