रोहित शर्मा को मिलेगा देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार – Live Halchal

रोहित शर्मा को मिलेगा देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार, BCCI ने दी बधाई
शुक्रवार की शाम को इस बात की पुष्टि हुई कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को इस साल राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। जैसे ही इस बात की पुष्टि हुई कि रोहित शर्मा को देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान मिलेगा तो इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी उनको बधाई दी है। बीसीसीआइ ने इस साल अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले क्रिकेटर इशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा को भी बधाई दी है।

खेल मंत्रालय ने रोहित शर्मा समेत अन्य खिलाड़ियों को खेल रत्न दिए जाने की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। इसके बाद बीसीसीआइ ने अपने आधिकारिक ट्विटर से हिटमैन रोहित शर्मा को बधाई दी है, जो शुक्रवार को ही इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के लिए यूएई पहुंचे हैं। रोहित शर्मा से पहले तीन भारतीय दिग्गजों को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है, जिनमें सचिन तेंदुलकर, एमएस धौनी और विराट कोहली शामिल हैं।

BCCI ने रोहित की वर्ल्ड कप 2019 की एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, “बधाई हो रोहित शर्मा भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान (राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020) से सम्मानित होने के लिए। वह यह पुरस्कार पाने वाले केवल चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं। हमें आप पर गर्व है, हिटमैन!” रोहित शर्मा ने पिछले साल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कमाल किया था। इसी के दम पर उनको खेल रत्न सम्मान पाने गौरव हासिल हुआ है।

रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने पिछले साल भारत के लिए कुल 47 मैच खेले हैं। इन 47 मैचों में हिटमैन के बल्ले से 2242 रन निकले हैं, जिनमें 10 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। पिछले साल रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 244 चौके और 78 छक्के जड़े थे। वहीं, वर्ल्ड कप 2019 में उन्होंने अकेले 5 शतक जड़े थे। रोहित शर्मा दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने एक वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़े हैं।