रोहित के पास जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका – Live Halchal

रोहित के पास जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
टीम इंडिया रविवार को हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। टीम के कप्तान रोहित शर्मा की निगाहें भी इस मैच के दौरान कई कीर्तिमानों पर टिकी रहेंगी। वे इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट के सिक्सर किंग बनना चाहेंगे, इसके अलावा वे एक खास मामले में महान श्रीलंकाई ओपनर सनत जयसूर्या को भी पीछे छोड़ना चाहेंगे।

रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में कुल मिलाकर 320 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में चार छक्के जड़े थे और अब उनके नाम सभी फॉर्मेट में कुल 349 छक्के दर्ज हैं। उन्होंने पिछले मैच में इस लिस्ट में महेंद्रसिंह धोनी को पीछे छोड़ा था जो 512 मैचों में 348 छक्के लगा चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित से आगे चार बल्लेबाज है और रोहित के पास इनमें से सनत जयसूर्या को पीछे छोड़ने का मौका है। जयसूर्या ने 1989 से 2011 के दौरान 586 मैच खेलते हुए 352 छक्के लगाए थे। रोहित को अब जयसूर्या को पीछे छोड़ने के लिए 4 छक्के लगाने होंगे।

रोहित ने पिछले मैच में ऐसा कारनामा किया था और यदि उन्होंने उस प्रदर्शन को दोहराया तो वे इस श्रीलंकाई दिग्गज को पीछे छोड़ देंगे। इस लिस्ट में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 476-476 छक्कों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। अफरीदी ने 1996 से 2018 के बीच 524 मैचों में यह करिश्मा किया था जबकि विस्फोटक कैरेबियाई बल्लेबाज गेल ने 1999 से 2018 के बीच 443 मैचों में इतने छक्के जड़े।

रोहित शर्मा ने 201 वनडे मैचों में 215 छक्के और 27 टेस्ट मैचों में 32 छक्के लगाए। यह भारतीय बल्लेबाज 92 टी20 मैचों में 102 छक्के लगा चुका है। इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के कीर्तिमान से रोहित 2 कदम दूर है। इस मैच में दो छक्के लगाते ही वे मार्टिन गप्टिल और क्रिस गेल (103-103 छक्के) को पीछे छोड़ शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

476 छक्के शाहिद अफरीदी (524 मैच)

476 छक्के क्रिस गेल (443 मैच)

398 छक्के ब्रैंडन मॅक्कुलम (432 मैच)

352 छक्के सनत जयसूर्या (586 मैच)

349 छक्के रोहित शर्मा (320 मैच)

348 छक्के महेंद्रसिंह धोनी (523 मैच)