रोहतक एमडीयू – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 07 Apr 2024 07:06:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg रोहतक एमडीयू – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 रोहतक एमडीयू का फीस पोर्टल ठप: छात्रों पर लगाया जुर्माना https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f/552131 Sun, 07 Apr 2024 07:06:07 +0000 https://livehalchal.com/?p=552131 रोहतक एमडीयू में फरवरी में सभी विभागों की परीक्षा फीस भरने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान एमबीए के विद्यार्थियों का फीस पोर्टल नहीं खुला। इसकी वजह तकनीकी कारण बताए जा रहे हैं। अब विद्यार्थियों को लेट फीस जोड़ने की जानकारी मिली। आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन सीवाईएसएस ( छात्र युवा संघर्ष समिति) के …]]>

रोहतक एमडीयू में फरवरी में सभी विभागों की परीक्षा फीस भरने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान एमबीए के विद्यार्थियों का फीस पोर्टल नहीं खुला। इसकी वजह तकनीकी कारण बताए जा रहे हैं। अब विद्यार्थियों को लेट फीस जोड़ने की जानकारी मिली।

आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन सीवाईएसएस ( छात्र युवा संघर्ष समिति) के सदस्यों ने शनिवार को एमडीयू के आईएमएसएआर विभाग पर ताला जड़ दिया। विद्यार्थियों ने लेट फीस बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन किया।

सीवाईएसएस के प्रदेश सचिव अमन आलडिया ने कहा कि फरवरी में सभी विभागों की परीक्षा फीस भरने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान एमबीए के विद्यार्थियों का फीस पोर्टल नहीं खुला। इसकी वजह तकनीकी कारण बताए जा रहे हैं। अब 3 दिन पहले यह पोर्टल खुला है। इसमें विद्यार्थियों को लेट फीस जोड़ने की जानकारी मिली। पहले सामान्य फीस 1500 रुपए थी।  अब यह शुल्क 3100 रुपए कर दिया गया है। 

यह समस्या लेकर विद्यार्थी क्लर्क से मिले। यहां समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। हार कर विद्यार्थियों ने एमबीए विभाग पर ताला जड़कर रोष प्रकट किया। कुछ समय नारेबाजी करने के बाद आईएमएसएआर विभागाध्यक्ष  डॉ. सत्यवान बरोदा विद्यार्थियों के बीच पहुंचे। यह उनकी समस्या सूनी। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि उनकी लेट फीस नहीं बढाई जाएगी। विद्यार्थियों को हो रही परेशानी का समाधान किया जाएगा। विभागाध्यक्ष के आश्वासन पर विद्यार्थी अपनी कक्षाओं में चले गए। 

]]>