रोमांचक – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 14 Sep 2025 04:36:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg रोमांचक – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 श्रीलंका की जीत से सुपर-4 की रेस हुई रोमांचक https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%b0-4-%e0%a4%95%e0%a5%80/632443 Sun, 14 Sep 2025 04:36:01 +0000 https://livehalchal.com/?p=632443 एशिया कप में श्रीलंका ने जीत के साथ आगाज किया। अपने पहले मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 139 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका के पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारी और कामिल मिशारा के नाबाद 46 की बदौलत 14.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर …]]>

एशिया कप में श्रीलंका ने जीत के साथ आगाज किया। अपने पहले मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 139 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका के पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारी और कामिल मिशारा के नाबाद 46 की बदौलत 14.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

श्रीलंक की जीत से ग्रुब-बी में सुपर-4 की रेस मजेदार हो गई है। क्योंकि बांग्लादेश अगर यह मैच जीत जाता तो लगभग-लगभग सुपर-4 में पहुंच जाता। अब ग्रुप-बी में तीन टीमें एक-एक मैच जीत चुकी है। साथ ही प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल भी मच गई है।

ग्रुप-बी के प्वाइंट्स टेबल का हाल
इस टूर्नामेंट में सबसे मुश्किल ग्रुप-बी है। इस ग्रुप में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें हैं। अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश तीनों ही एक मैच में एक जीत के बाद दो-दो अंक हैं। अफगानिस्तान का रन रेट बेहतर है तो वह पहले नंबर पर काबिज है। वहीं, बांग्लादेश को हराकर श्रीलंका दूसरे स्थान पर है।

अफगानिस्तान का नेट रन रेट 4.70 है तो वहीं, श्रीलंका 2.595 नेट रन रेट है। बांग्लादेश दो मैच में एक जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर है। उनका नेट रन 0.650 है। हांगकांग की सबसे नीच हैं। उसने अपने दोनों मैच गंवाए हैं। श्रीलंका की जीत से इस ग्रुप-बी की टीमों के बीच सुपर-4 की लड़ाई रोचक हो गई है।

ग्रुप-ए में भी उथल-पुथल
पाकिस्तान के ग्रुप-ए में एक मैच में एक जीत के साथ दो अंक हो गए हैं। भारत ने भी एक ही मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की थी। भारत ने अपने पहले मैच में यूएई को हराया था। भारत और पाकिस्तान दोनों के दो-दो अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में भारतीय टीम आगे है।

]]>
दांदेली: यहाँ है रोमांचक और खूबसूरत स्पॉट… https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%81-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%95-%e0%a4%94/239988 Fri, 31 May 2019 08:31:29 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=239988 बेंगलुरु- अगर आप एडवेंचर के शौक़ीन हैं, और तलाश में हैं किसी बेहद रोमांचक और खूबसूरत स्पॉट की तो आप तैयारी कीजिये और पहुँचिये उत्तरी कर्नाटक के दांदेली में जहाँ रोमांच की भरमार है. सुन्दर पहाड़ियों और झरनों के साथ बहती सुंदर दरिया है. एडवेंचर पसंद लोगों को दांदेली बहुत पसंद आती है. जिसकी वजह …]]>

बेंगलुरु- अगर आप एडवेंचर के शौक़ीन हैं, और तलाश में हैं किसी बेहद रोमांचक और खूबसूरत स्पॉट की तो आप तैयारी कीजिये और पहुँचिये उत्तरी कर्नाटक के दांदेली में जहाँ रोमांच की भरमार है.

सुन्दर पहाड़ियों और झरनों के साथ बहती सुंदर दरिया है. एडवेंचर पसंद लोगों को दांदेली बहुत पसंद आती है. जिसकी वजह यहां घूमने फिरने के अलावा, ढेर सारी क्टिविटीज़ के साधन होना है.

दांदेरी आने वाला कोई भी व्यक्ति बोर नहीं हो सकता. दांदेरी बहुत ही खूबसूरत यात्रा और एडवेंचर का डेस्टिनेशन है. गोवा से दांदेली लगभग 125 किलोमीटर है, इसलिए यहां बड़ी मात्रा में विदेशी सैलानी पहुंचते हैं और प्रकृति ने नजासरो का लुफ्त उठाते हैं. दांदेली में राफ्टिंग,नाईट कैम्पिंग, नेचर वॉक, बोटिंग, बर्ड वाचिंग जैसी रोमांचक क्रियाकलापों का आनद उठाया जा सकता है. इन सब के अतिरिक्त यहां बहुत सारी गुफाएं और सुन्दर मंदिर हैं. जिनको देखना अच्छा और सुखद अनुभव रहेगा. व्हाइट वॉटर रॉफ्टिंग का मजा आप दांदेली आकर भी ले सकते हैं, पानी के तेज बहाव और ऊंची-नीची लहरों में रॉफ्टिंग करने में भरपूर मजा आएगा. 

रैपलिंग-  तेज बहते झरनो में रैपलिंग का दांदेली में बहुत ही मज़ा प्राप्त होता है. यहाँ रैपलिंग का अनुभव यादगार बन जाता है.

एडवेंचर ट्रैकिंग-  दांदेली में ट्रैकिंग के अपने अलग ही नज़ारे हैं, दांदेली की एडवेंचर ट्रैक में ऐसे पॉइंट मिलते हैं जहां से रुक कर फोटो सेशन का लुफ्त उठा सकते हैं.

बर्ड वाचिंग-  यहाँ मैगपाई रॉबिन, बार विंग्ड फ्लाइकैचर, ब्लू हेडेड ग्राउंड थ्रस, ग्रीन पिज़न, गोल्डेन बैक, वुडपैकर, बुलबुल, सर्पेंट ईगल देखे जा सकते हैं.

ओपन जीप-  जंगल सफारी खुली जीप में बैठ कर दांदेली के वनविहार में कई प्रकार के दुर्लभ जानवरों और पक्षियों को देख कर आनंदित हुआ जा सकता है. इन सब के अलावा मूनलाइट, कयाकिंग, बोटिंग, कैम्पिंग आदि का लुफ्त उठाया जा सकता है. दांदेली पहुँचने के लिए सबसे पास का हवाई अड्डा हुबली है, हुबली से दांदेली 2 घंटे की दूरी पर स्थित है. रेलवे से दांदेली के लिए अल्नवर जंक्शन है, यहां से एक घंटे की दूरी पर तय करनी होगी. दांदेली पहुंचने के लिए सभी मार्ग उपलब्ध हैं.

]]>
ऑनलाइन मोबाइल गेम्स खेलने का रोमांचक, कैसे मिलेगा जानिए… https://livehalchal.com/%e0%a4%91%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%a8/235903 Wed, 22 May 2019 10:16:54 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=235903 ऑनलाइन गेमिंग का ट्रेंड भारत में लगातार बढ़ रहा है. आज ऑनलाइन गेम्स से खासकर स्मार्टफोन्स के जरिए लगभग हर कोई जुड़ा हुआ है. पहले जहां गेम्स बहुत ही सीमित और बच्चों के लिए बनाएं जाते थे, आज हर उम्र के लोगों के लिए गेम्स उपलब्ध है. आपका माइंडसेट कैसा है, गेम्स डिजाइन उस हिसाब …]]>

ऑनलाइन गेमिंग का ट्रेंड भारत में लगातार बढ़ रहा है. आज ऑनलाइन गेम्स से खासकर स्मार्टफोन्स के जरिए लगभग हर कोई जुड़ा हुआ है. पहले जहां गेम्स बहुत ही सीमित और बच्चों के लिए बनाएं जाते थे, आज हर उम्र के लोगों के लिए गेम्स उपलब्ध है. आपका माइंडसेट कैसा है, गेम्स डिजाइन उस हिसाब से भी किए जा रहे हैं.गेम्स खेलने का फायदा ऑनलाइन मे ये होता है​ कि आप यहां अकेले भी गेम खेल सकते है, साथ ही दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ कनेक्ट होकर भी गेम का मजा ले सकते हैं, चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में हों. ऑनलाइन गेम्स जैसे कि PUBG या Clash of Clans आदि में अपनी टीम बनाकर साथ खेल सकते हैं.

कुछ गेम्स ऐसे होते हैं जिन्हें सिमुलेशन गेम कहा जाता है, यानी आप एक कैरेक्टर प्ले कर रहे होते हैं, जो काफी डिटेल्ड होते हैं और ऐसा लगता है कि आप गेम में ही असल जिंदगी का मजा ले रहे हैं. किसी भी तरह की सीमा में ऑनलाइन गेम्स के जरिए आप नहीं बंधते हैं.एक अच्छा नेटवर्क ऑनलाइन गेम्स खेलने के लिए बहुत जरूरी है. क्योंकि आजकल सभी ऑनलाइन गेम्स में हाई डेफिनिशन ग्राफिक होता है, तो जरूरी यह है कि गेम आसानी से लोड हो सके और आप बिना किसी बाधा के गेम का मजा ले सकें. ऐसे में आपके फोन में फास्ट 4G नेटवर्क का होना बहुत ही जरूरी है. इस मामले में Airtel 4G, गेमर्स के लिए एक अच्छा विकल्प है. अच्छे नेटवर्क से गेमर्स को अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा और इससे गेमिंग इंडस्ट्री भी आगे बढ़ेगी.

गेम्स में बदलते समय के साथ भी बदलाव आया है. आज युवाओं में गेम्स को लेकर काफी क्रेज है. ऐसे में गेम्स बनाने वाली कंपनियां फर्स्ट पर्सन शूटर (FPS) गेम्स की ओर रुख कर रही हैं. इस तरह के गेम्स में आप सामने वाले ऑपोनेंट से गेम को जीतने की कोशिश करते हैं. पर ऐसे गेम्स खेलने का मजा तब आता है ऐसे में गेम खेलने का मजा किरकिरा हो जाता है, है ना? यहां आपको एक ऐसा नेटवर्क चुनना चाहिए, जिसका लेटेंसी बहुत ही कम हो, ताकि आपको गेम में लैग न मिले.

Airtel 4G एक ऐसा नेटवर्क है, जो अपने इंटरनेट स्पीड के लिए जाना जाता है. यहां तक कि दुनिया की जानी मानी नेटवर्क निरीक्षण कंपनी Ookla के अनुसार, Airtel 4G पिछले दो वर्षों से भारत के लगभग सभी राज्यों में सबसे तेज 4G नेटवर्क है. ऐसे में Airtel नेटवर्क आपके गेम का मजा खराब नहीं होने देगा और गेम का आनंद आप आखिर तक ले सकेंगे. गेम खेलने के तौर-तरीके और उसके सॉफ्टवेयर में नए तकनीकों के साथ-साथ  जबरदस्त बदलाव आया है. मोबाइल डेटा की कीमत में भारी कमी के बाद अब गेमर ऑनलाइन 4K गेम की ओर जा रहे हैं. अगर इंटरनेट की स्पीड इस तरह फास्ट होने के साथ-साथ भरोसेमंद भी हो, तो शानदार अनुभव गेम खेलने का मिलता रहेगा.

]]>
सचिन ने कंगारुओं को दी नसीहत, बताया- विराट की टीम क्या करने में है सक्षम? https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a5%80/40680 Sun, 26 Feb 2017 06:07:34 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=40680 नई दिल्ली. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हार के बावजूद भारतीय टीम का समर्थन करते हुए कहा कि विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया पुणे में पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद वापसी करेगी. भारत को पहले टेस्ट में 333 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी और टीम दोनों ही पारियों …]]>

नई दिल्ली. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हार के बावजूद भारतीय टीम का समर्थन करते हुए कहा कि विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया पुणे में पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद वापसी करेगी. भारत को पहले टेस्ट में 333 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी और टीम दोनों ही पारियों में 110 रन बनाने में भी नाकाम रही.सचिन ने कंगारुओं को दी नसीहत, बताया- विराट की टीम क्या करने में है सक्षम?

एक हार का कतई मतलब नहीं कि सीरीज गंवा दी हमने

यहां मैराथन को हरी झंडी दिखाने वाले तेंदुलकर ने कहा कि चार मैचों की टेस्ट सीरीज में अभी कुछ तय नहीं है. मैराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद तेंदुलकर ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज पर बात करूं तो यह हमारे लिए कड़ा टेस्ट मैच था. लेकिन यह खेल का हिस्सा है. इस हार का मतलब यह नहीं कि हमने सीरीज गंवा दी, सीरीज में अब भी कुछ तय नहीं है.

IND-AUS टेस्टः 285 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई पारी, भारत को मिला मुश्किल लक्ष्य

कंगारू भी जानते हैं हमारा दम

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के जज्बे को जानने के कारण मुझे पता है कि वे वापसी करेंगे. ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी इस बारे में पता है क्योंकि जब हम उन्हें हराते हैं तो हमें भी पता होता है कि वे कड़ी वापसी करेंगे. मुझे कोई संदेह नहीं है कि भारतीय टीम वापसी करेगी और कड़ी प्रतिस्पर्धा देगी.

स्पर्धा और कड़ी प्रतिस्पर्धा ही रोमांचक बनाती है मैच

तेंदुलकर ने कहा कि प्रत्येक टीम और खिलाड़ी के करियर में मुश्किल लम्हें आते हैं और यही खेल को रोमांचक बनाता है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक जड़ने के बाद 2013 में संन्यास लेने वाले तेंदुलकर ने कहा कि अच्छे लम्हें भी होते हैं और मुश्किल लम्हें भी और यह इस पर निर्भर करता है कि आप गिरने के बाद अपने पैरों पर फिर कैसे खड़े होते हो और प्रतिस्पर्धा देते हो. यही चीज खेल को रोमांचक बनाती है. खिलाड़ी इसी के लिए खेलते हैं.

]]>