रोडमैप – Live Halchal

एमसीडी ने बजट को बताया शहर के विकास का रोडमैप
एमसीडी ने वित्त वर्ष 2025-26 के संशोधित बजट अनुमान और 2026-27 के बजट अनुमानों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी क्रम में स्थायी समिति की एक विशेष बैठक हुई, जिसमें निगम के विभिन्न जोनल समितियों के अध्यक्षों ने अपने-अपने जोन के बजट प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

बैठक में सिटी-सदर पहाड़गंज, वेस्ट, सेंट्रल, केशवपुरम, सिविल लाइंस, रोहिणी, करोल बाग, साउथ, नजफगढ़, शाहदरा नॉर्थ, शाहदरा साउथ और नरेला जोन के बजट प्रस्ताव पेश किए गए। सभी जोन के अध्यक्षों ने सुझावों और प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की।

स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि सभी जोनल समितियों से आए सुझावों को सम्मिलित करते हुए एक ऐसा बजट तैयार किया जाएगा, जो जनहितकारी होने के साथ-साथ व्यावहारिक भी हो। उन्होंने कहा कि बजट केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह शहर, कॉलोनियों और नागरिकों की अपेक्षाओं, आवश्यकताओं और विकास की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण रोडमैप है।

सत्या शर्मा ने स्पष्ट किया कि निगम की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए आय और व्यय के असंतुलन को दूर करना आवश्यक है। इसके लिए वित्तीय घाटे को कम करते हुए नए और वैकल्पिक राजस्व स्रोतों की तलाश की जाएगी, ताकि विकास परियोजनाओं के लिए पर्याप्त बजट प्रावधान हो सके और निगम पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ न पड़े। जोनल समितियों के अध्यक्षों ने विशेष रूप से दो प्रमुख बिंदुओं पर जोर दिया।

उन्होंने अतिरिक्त राजस्व संसाधनों की खोज और उनका विस्तार और व्यय में अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की वकालत की। उन्होंने सुझाव दिया कि निगम की आय बढ़ाने के लिए सामुदायिक भवनों का अधिकतम और बेहतर उपयोग किया जाए, साथ ही नई आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कर दायरे में लाया जाए। इसके अलावा संपत्ति कर, विज्ञापन शुल्क, पार्किंग शुल्क और लाइसेंस शुल्क जैसे पारंपरिक राजस्व स्रोतों को सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने पर भी जोर दिया गया।

सीएम धामी: उत्तराखंड में विकास के लिए अगले 25 साल का बनेगा रोडमैप
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए 3.56 लाख करोड़ रुपये के एमओयू में से एक लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। यह राज्य निर्माण के बाद दूसरी औद्योगिक क्रांति है। उन्होंने कहा, बागवानी पर्यटन, ग्रीन एनर्जी, साहसिक पर्यटन जैसे क्षेत्रों में आय के नए विकल्प बनाने पर जोर रहेगा। प्रदेश के विकास के लिए अगले 25 वर्षों के लिए रोडमैप बनाया जाएगा।

सीएम ने कहा कि राज्य निर्माण की रजत जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में रजतोत्सव समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेशभर में एक नवंबर को इगास पर्व से 11 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और संकल्प का अवसर है।

इसी क्रम में अगले 25 वर्षों के लिए खाका भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिसका लक्ष्य समृद्ध, आत्मनिर्भर और सशक्त उत्तराखंड का निर्माण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प देशवासियों के सामने रखा है। वर्ष-2050 उत्तराखंड राज्य स्थापना का स्वर्ण जयंती वर्ष होगा। आने वाले इन 25 वर्षों के लिए राज्य सरकार एक नया रोडमैप बनाकर आगे बढ़ेगी।

राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री का मिलेगा मार्गदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के रजतोत्सव समारोह के तहत तीन और चार नवंबर को देहरादून में विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसमें तीन नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विशेष सत्र को संबोधित करेंगी, जो राज्य के लिए गौरव का विषय है। इस विशेष सत्र में राज्य को आगे ले जाने की दिशा में विचार-विमर्श होगा। नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

प्रति व्यक्ति आय में 17 गुना वृद्धि

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 26 गुना बढ़ा है और प्रति व्यक्ति आय में 17 गुना वृद्धि हुई है। कहा कि ऊधमसिंह नगर जिले के खुरपिया फार्म में औद्योगिक स्मार्ट सिटी काॅरिडोर के लिए दस हजार हजार एकड़ भूमि दी गई है। यहां पर पचास हजार रोजगार सृजित होगा। कहा कि पिछले चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। आगे दस हजार को देने को लेकर कार्य चल रहा है।

जनभागीदारी का उत्सव

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि जनभागीदारी का उत्सव है। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण कर उन्हें नमन किया और कहा कि उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान ही हमें नया राज्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने देश की सीमाओं पर बलिदान देने वाले जवानों और राज्य आंदोलन के बलिदानियों को भी नमन किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने पत्रकारों के लिए आवासीय योजना पर सहमति दी। उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत है।

यूपी: संघ और सरकार मिलकर तैयार करेंगे 2027 का रोडमैप
यूपी में संघ परिवार निष्क्रिय स्वयंसेवकों को फिर से सक्रिय करेगा। इसके साथ ही साथ 2027 के लिए संघ चुनाव जीतने की रणनीति भाजपा के साथ मिलकर बनाएगा।

संघ परिवार और सरकार मिलकर विधानसभा चुनाव 2027 का रोडमैप तैयार करेंगे। इसके लिए रोजगार, रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती और किसानों-गरीबों से जुड़े मुद्दों पर खास फोकस होगा। इस संबंध में मंगलवार को संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल की मौजूदगी में संघ के आर्थिक समूह के साथ समन्वय बैठक में जनता के फीडबैक के आधार पर सरकार को काम करने का सुझाव दिया गया।

निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संघ के सभी घटक प्रमुखों और सरकार के कई मंत्रियों की मौजूदगी में बैठक हुई। इस दौरान सहकारिता समेत कई विभागों में भर्ती न होने पर चर्चा हुई। संघ ने सरकार को रोजगार की दिशा में तेजी से काम करने और सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती का सुझाव दिया। किसानों को कर्ज से निजात दिलाने और उनकी समस्याएं सुलझाने पर ध्यान देने को कहा।

भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ, सहकार भारती, लघु उद्योग भारती समेत कई संगठनों के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान भी मौजूद रहे।

संविदा कर्मियों का मुद्दा भी उठा
मजदूर संघ ने संविदा कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा समेत कई मुद्दे उठाए। भारतीय किसान संघ ने कहा कि किसानों के लिए पहले की तरह आगे भी कर्ज माफी पर विचार किया जाए। मंत्रियों ने समस्याओं व उनके समाधान पर चर्चा की।

निष्क्रिय स्वयंसेवकों को फिर सक्रिय करेगा संघ
लोकसभा चुनाव 2024 में स्वयंसेवकों की निष्क्रियता के असर से सचेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) उनको फिर सक्रिय करेगा। संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मंगलवार को राजधानी पहुंचकर प्रचारकों व अन्य पदाधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने पदाधिकारियों को ऐसे स्वयंसेवकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जो अब अलग-थलग हैं।

भागवत ने कहा, निष्क्रिय स्वयंसेवकों को सक्रिय करने के लिए पदाधिकारी उनके घर जाकर उनसे संवाद करें। उन्हें कार्यक्रमों में शामिल कराएं। राजधानी पहुंचे संघ प्रमुख सबसे पहले भारती भवन गए। लखीमपुर रवाना होने से पहले उन्होंने संघ के पदाधिकारियों व प्रचारकों से मुलाकात की। कहा, पहले संगठन का काम करने वाले स्वयंसेवकों से समस्या पूछकर निस्तारण कराएं।

संघ प्रमुख ने गांवों में शाखाओं के विस्तार पर भी जोर दिया। उन्होंने संघ के स्थापना के शताब्दी वर्ष पर पूरे साल चलने वाले अभियानों व कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा, यह संघ का शताब्दी वर्ष है। साल भर के लिए तय अभियानों को सक्रियता से चलाएं। साथ ही अवध क्षेत्र में संघ की गतिविधियों के बारे में पूछताछ की।

हर कार्यकर्ता तक पहुंचें पदाधिकारी : भागवत
डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि पदाधिकारी हर कार्यकर्ता तक पहुंचें। जनमानस में शताब्दी वर्ष के अभियानों के जरिये राष्ट्र के प्रति चेतना का माहौल बनाकर शाखाओं का विस्तार करें। गांवों में शाखाएं बढ़ाएं। शहरों में युवाओं और पेशवरों के अलग-अलग वर्गों को जोड़ें।

गुजरात: भाजपा का घोषणा पत्र 2047 तक विकसित भारत के लिए रोडमैप
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सोमवार को कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने का एक रोडमैप है। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता भाजपा को सभी 26 सीटें जीतने में मदद करेगी। एक प्रेस कांफ्रेंस में सीएम पटेल ने भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर कहा कि भाजपा जो कहती है उसे करने की नीति पर चलती है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सोमवार को कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने का एक रोडमैप है। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता भाजपा को सभी 26 सीटें जीतने में मदद करेगी।

एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम पटेल ने भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर कहा कि भाजपा जो कहती है उसे करने की नीति पर चलती है। हम कोई खोखले वादे नहीं बल्कि विकास के ठोस काम करते हैं।

गुजरात की जनता ने ढाई दशकों से भाजपा पर भरोसा जताया
उन्होंने कहा कि गुजरात के 6.5 करोड़ लोगों ने पिछले ढाई दशकों से भाजपा पर अपना भरोसा जताया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी ने उन्हें दिखाया है कि विकास और जन कल्याण के जरिए अपने सपनों को कैसे साकार किया जाए।

पीएम मोदी को देश के लोगों का आशीर्वाद मिल रहा- पटेल
सीएम पटेल ने कहा, “पीएम मोदी को लगातार गुजरात और देश के लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है। पीएम मोदी ने जो सुशासन की नींव रखी है उसकी वजह से गुजरात की जनता ने भाजपा को राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों जीतने में मदद की है। लोग एक बार फिर से मोदी की विकास की राजनीति में विश्वास जताकर भाजपा को सभी 26 सीटें जीतने में मदद करेंगे।”

पीएम ने विकसित भारत के दृष्टिकोण को देश के सामने रखा
पीएम मोदी ने रविवार को भाजपा का घोषणापत्र को जारी करते हुए विकसित भारत के लिए अपने दृष्टिकोण को देश के सामने रखा और लोगों से अगले 1,000 सालों के लिए भारत के ‘भाग्य’ को आकार देने के लिए भाजपा को जनादेश देने का आह्वान किया।

घोषणा पत्र में मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान
वहीं, भाजपा ने घोषणा पत्र में मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान रखा है। उनके जीवन को सुगम बनाने को लेकर कई बड़े ऐलान भी किए। इसमें जनता को सस्ता घर, गैस पाइपलाइन व आसान परिवहन सुविधाएं मुहैया कराने जैसी अहम घोषणा शामिल हैं।

अभी अभी: सीएम योगी ने UP को दिया सबसे बड़ा तोहफा, ख़ुशी से झूम उठे लोग
यूपी की योगी सरकार ने बिजली विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया है कि नवरात्र के दौरान बलरामपुर, मिर्जापुर, काशी, मथुरा, अयोध्या और गोरखपुर जैसे धार्मिक नगरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए। प्रदेश के नवनियुक्त बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कार्यभार संभालने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ पहली बैठक में ये निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि नवरात्र के दौरान मिर्जापुर और बलरामपुर जैसे जिलों की प्रसिद्ध शक्तिपीठों के साथ-साथ अयोध्या, काशी, मथुरा और गोरखपुर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति होनी चाहिये।

इसके साथ ही बिजली विभाग से भ्रष्टाचार समाप्त करने के प्रयास को लेकर बिजली मंत्री ने कहा कि ई-निविदा प्रणाली अपनाया जाए,

इसके साथ ही फाइलों के समय पर इंडेक्शन और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिये सिटीजन चार्टर बनाने को भी कहा है। बिजली मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक में सख्त शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, साथ ही उन्होने अधिकारियों से ये भी कहा कि वो गर्मियों को लेकर तैयारी शुरु करें, ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मरों का भी ध्यान रखें।

ईवीएम से छेड़छाड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांग जवाब

दूसरी ओर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की, उन्होने अधिकारियो से बात करते हुए कहा कि वो बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र में दिये गए सरकारी की प्राथमिकताओं के अनुरुप योजनाओं के लागू करने का रोडमैप तैयार करें। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि बीजेपी ने पहली कैबिनेट बैठक में ही किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा किया था, इस पर भी काम हो रहा है।