रोका – Live Halchal

हरियाणा: कॉमनवेल्थ रजत पदक विजेता महिला पहलवान निर्मला बूरा को खेलने से रोका
रेसलिंग हरियाणा एसोसिएशन ने प्रदेश की नामचीन महिला पहलवान और 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की रजत पदक विजेता निर्मला बूरा को हिसार के गांव उमरा में 4 व 5 दिसंबर को हो रही हरियाणा स्टेट सीनियर फ्रीस्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने से रोक दिया।

गुरुवार को चैंपियनशिप के पहले दिन फ्रीस्टाइल मुकाबले शुरू हुए। निर्मला बूरा हरियाणा पुलिस की तरफ से इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं और पिछले 20 साल से ज्यादा, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर लगातार खेल रही हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस ने पहले ही एसोसिएशन को उनका नामांकन पत्र भेज दिया था और ई-मेल से भी पुष्टि की थी। फिर भी जब वह गुरुवार सुबह वेट-इन और मुकाबले के लिए पहुंचीं तो आयोजकों ने उनका एंट्री कार्ड देने से साफ मना कर दिया।

निर्मला बूरा ने बताया कि मैं 2003 से लगातार हरियाणा पुलिस की टीम से स्टेट चैंपियनशिप खेलती आ रही हूं। इस बार भी विभाग ने सारे कागजात समय पर भेजे थे। फिर भी मुझे बिना कोई ठोस कारण बताए रोक दिया गया। यह मेरे साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने के बाद भी प्रदेश में उन्हें इस तरह अपमानित किया जा रहा है, जो बहुत दुखद है।

निर्मला ने रेसलिंग हरियाणा एसोसिएशन के पदाधिकारियों से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और उन्हें खेलने देने की मांग की है।फिलहाल आयोजकों की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मामले ने खेल जगत में खासी नाराजगी पैदा कर दी है।

गायक आदित्य नारायण और अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर रोका की तस्वीर साझा की
गायक और अभिनेता आदित्य नारायण ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी करने की बात कही थी. अब दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसे फैंस खूब कमेंट्स और लाखों से ज्यादा लाइक दे रहे है. आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी रोका की तस्वीर साझा की है.

आदित्य नारायण 1 दिसंबर 2020 को होने वाली शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उदित नारायण ने एक इंटरव्यू में बताया है, कि वो अपने इकलौते बेटे की शादी बड़े ही धूमधाम से करना चाहते हैं. लेकिन कोरोना को देखते हुए ऐसा संभव नहीं लगता. उन्होंने बताया कि कम लोगों के बीच मुंबई के एक मंदिर में ये शादी कराई जाएगी. जिसमें कुछ खास और करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया जाएगा.

शादी की प्लेलिस्ट के बारे में बात करें तो, आदित्य नारायण कहते हैं कि वह और श्वेता अपने पिता उदित नारायण के गीत ‘पहला नशा’ जो फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ का है. उस पर डांस करते नज़र आएंगे. आदित्य ने इसका बेहद ही सुुंदर सा कारण दिया, उन्होंने कहा कि यह उनके लिए पहली नजर की बात है. फिर उन्होंने एक नया अपार्टमेंट खरीदने के बारे में बताया, जिसमें वे अपना नया जीवन शुरू करेंगे. आदित्य ने बताया की उन्होंने मालदीव में श्वेता को प्रपोज करने का सोचा था, लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं हो सका. उसके बाद उन्होंने लोनावाला में श्वेता को शादी के प्रपोज किया. और अब वह दोनों अपने हनीमून के लिए कश्मीर के गुलमर्ग रवाना

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आदित्य ने श्वेता के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की थी. आदित्य ने कहा, ‘मैं श्वेता से फिल्म ‘शापित’ के सेट पर मिला था. और हम दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी. फिर धीरे-धीरे मुझे श्वेता से प्यार होने लगा. शुरू में वह सिर्फ दोस्त बनना चाहती थीं, क्योंकि हम दोनों यंग थे और अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे. हर रिलेशनशिप की तरह हमारे रिलेशन में भी काफी उतार-चढ़ाव आए. मेरे पैरेंट्स को श्वेता काफी पसंद है’