रॉकेट – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 20 Nov 2025 09:06:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg रॉकेट – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 JP Power का शेयर लगातार दूसरे दिन बना रॉकेट https://livehalchal.com/jp-power-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8/644495 Thu, 20 Nov 2025 09:06:20 +0000 https://livehalchal.com/?p=644495 आज फिर से जयप्रकाश पावर वेंचर्स के शेयर में (Jaiprakash Power Ventures Share Price) जोरदार मजबूती देखने को मिल रही है। करीब पौने 10 बजे ये BSE पर 2.01 रुपये या 9.90 फीसदी की मजबूती के साथ 22.32 रुपये पर है। कल बुधवार को भी इस शेयर में अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी। …]]>

आज फिर से जयप्रकाश पावर वेंचर्स के शेयर में (Jaiprakash Power Ventures Share Price) जोरदार मजबूती देखने को मिल रही है। करीब पौने 10 बजे ये BSE पर 2.01 रुपये या 9.90 फीसदी की मजबूती के साथ 22.32 रुपये पर है। कल बुधवार को भी इस शेयर में अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी।

क्या है तेजी का कारण
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन्सॉल्वेंसी प्रोसेस के तहत जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड को खरीदने के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को चुना गया है। जयप्रकाश एसोसिएट्स, जिसे आमतौर पर जेपी ग्रुप के नाम से जाना जाता है, के सभी लेनदारों ने एकमत से अदाणी के 13,500 करोड़ के टेकओवर प्रपोजल को सपोर्ट किया और वेदांता लिमिटेड की ऊंची बोली से बेहतर माना।

अदाणी एंटरप्राइजेज को क्यों चुना
रिपोर्ट्स के अनुसार लेनदारों ने वेदांता की ज्यादा ऊंची ₹17,000 करोड़ की बोली के बजाय अदाणी की बोली को इसलिए चुना क्योंकि इसमें स्टेकहोल्डर्स द्वारा पसंद किए जाने वाले ज्यादा अपफ्रंट पेमेंट शामिल हैं। वेदांता की बोली में पांच साल की पेमेंट टाइमलाइन शामिल थी, जो अदाणी के सुझाए गए 1.5-2 साल से काफी ज्यादा है। इसीलिए लेनदारों को अदाणी का ऑफर ज्यादा सही लगा।

सबसे बड़े बैंकरप्सी केस में से एक
जयप्रकाश एसोसिएट्स कभी भारत के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप में से एक था। इस पर लेनदारों का ₹55,000 करोड़ बकाया है। बता दें कि इस ग्रुप के खिलाफ भारत के इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के तहत कार्रवाई पिछले साल जून में शुरू हुई थी, जिससे यह देश में चल रहे सबसे बड़े बैंकरप्सी केस में से एक बन गया है।

]]>
नेतन्याहू के घर गिरा रॉकेट तो भड़का इजरायल, हिजबुल्ला के ठिकानों और गाजा पर किए हवाई हमले https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%87/586142 Sun, 20 Oct 2024 11:04:54 +0000 https://livehalchal.com/?p=586142 इजरायल कई मोर्चों पर अपने दुश्मन का सामना कर रहा है। हिजबुल्ला हमास एक साथ इजरायल पर हमला कर रहे हैं तो इजरायल अकेला ही इन आतंकी संगठनों से लोहा ले रहा है। शनिवार को हिज्बुल्ला ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी घर पर रॉकेट हमला किया था अब इजरायली सेना ने पलटवार करते हुए …]]>

इजरायल कई मोर्चों पर अपने दुश्मन का सामना कर रहा है। हिजबुल्ला हमास एक साथ इजरायल पर हमला कर रहे हैं तो इजरायल अकेला ही इन आतंकी संगठनों से लोहा ले रहा है। शनिवार को हिज्बुल्ला ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी घर पर रॉकेट हमला किया था अब इजरायली सेना ने पलटवार करते हुए बेरूत में हिजबुल्ला की हथियार सुविधाओं पर हमला किया।

बता दें कि जब नेतन्याहू के घर पर हमला हुआ तो वह घर पर मौजूद नहीं थे। वहीं, इजरायल ने कहा का कि ईरान समर्थिन हिजबुल्ला ने नेतन्याहू के घर पर हमला करके बड़ी गलती कर दी है। रॉयटर के मुताबिक, इजरायल इस महीने की शुरुआत में हुए ईरानी मिसाइल हमले पर जवाबी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

हमास अब गाजा पर शासन नहीं करेगा

इजरायल ने गाजा में हमास के खिलाफ आक्रमण तेज कर दिए हैं। हमास मीडिया ने कहा कि इजराइली बमबारी में गाजा के तटीय इलाके में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं और तीन अस्पतालों के आसपास घेराबंदी कड़ी कर दी गई है। शनिवार को इजरायली विमानों ने दक्षिणी गाजा पर सिनवार की तस्वीर और संदेश के साथ पर्चे गिराए कि हमास अब गाजा पर शासन नहीं करेगा।

वहीं, हमास मीडिया ने कहा कि शनिवार को उत्तरी गाजा शहर बेत लाहिया में एक बहुमंजिला इमारत पर इजरायली हमलों में कम से कम 73 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। एक इजराइली अधिकारी ने कहा कि इजराइली सेना उत्तरी गाजा में हवाई हमले में हताहतों की संख्या की जांच कर रही है, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि संख्या बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई है

हिजबुल्ला के ठिकानों पर किए हमले

इजरायल बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में कई स्थानों पर तेज हवाई हमले किए, जिससे शाम तक शहर में धुएं का घना गुबार छा गया। इजरायली सेना ने कहा कि हमलों में कई हिज्बुल्ला के हथियार भंडारण सुविधाओं और एक हिज्बुल्ला खुफिया मुख्यालय कमांड सेंटर को निशाना बनाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इजरायल ने बेरूत में उपनगरों के भीतर चार अलग-अलग इलाकों को खाली करने के आदेश जारी किए थे, और निवासियों से 500 मीटर (गज) दूर रहने का आग्रह किया था, लेकिन अन्य क्षेत्रों में भी हमले किए गए।

हिजबुल्ला के हमले में एक आदमी की मौत

शनिवार सुबह हिजबुल्ला ने उत्तरी इजरायल पर भी 55 राकेट और ड्रोन से हमला किया। इस हमले में 50 वर्षीय आदमी के मारे जाने और चार के घायल होने की सूचना है। मौत का शिकार हुआ व्यक्ति अपनी कार में बैठा था उसी समय कार पर एयर डिफेंस द्वारा नष्ट किए गए राकेट का टुकड़ा गिरा जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस बीच इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के बिंत जबेल कस्बे में हिजबुल्ला के क्षेत्र के डिप्टी कमांडर नसीर राशिद को मार गिराने का दावा किया है। एक अन्य घटना में इजरायल के हवाई हमले में बेरूत में सड़क पर जा रहे दो लोग मारे गए हैं।

]]>
Video: पहला देश बना चीन, समुद्र से अंतरिक्ष में रॉकेट छोड़ने वाला… https://livehalchal.com/video-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b8/241948 Thu, 06 Jun 2019 05:32:19 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=241948 चीन 5 जून को ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने एक तैरते हुए पोत से अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक रॉकेट लांच किया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शानडोंग प्रांत में पीत सागर में एक चलित प्लेटफार्म से अपराह्न् 12.06 बजे एक ‘ए लांग मार्च-11 सॉलिड प्रोपेलेंट कैरियर रॉकेट’ ने उड़ान भरी. चीन ने समुद्र स्थित …]]>

चीन 5 जून को ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने एक तैरते हुए पोत से अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक रॉकेट लांच किया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शानडोंग प्रांत में पीत सागर में एक चलित प्लेटफार्म से अपराह्न् 12.06 बजे एक ‘ए लांग मार्च-11 सॉलिड प्रोपेलेंट कैरियर रॉकेट’ ने उड़ान भरी.

चीन ने समुद्र स्थित प्लेटफार्म से पहली बार अंतरिक्ष में रॉकेट लांच किया है और यह लांग मार्च कैरियर रॉकेट श्रंखला का 306वां अभियान है. चीन अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में अरबों डॉलर निवेश करता है और उसका लक्ष्य इस क्षेत्र में 2030 तक सुपरपॉवर बनने का है. लांग मार्च-11 छोटे सैटेलाइट को ले जा सकता है

https://twitter.com/stevespaleta/status/1136226779729932290

और एक ही समय में कई सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित कर सकता है. रॉकेट ने दो प्रौद्योगिकी परीक्षण सैटेलाइट और पांच वाणिज्यिक सैटेलाइट को लेकर उड़ान भरी. सिन्हुआ ने अंतरिक्ष क्षेत्र के विशेषज्ञ के हवाले से कहा, “समुद्र से लांच करने की प्रौद्योगिकी कम झुकाव(लॉ इनक्लिनेशन) वाले सटेलाइटों की बढ़ती मांग को पूरा करेगी और चीन को बेल्ट एवं रोड पहल में भाग लेने वाले दोस्तों के लिए लांच सेवा मुहैया कराएगी.

]]>