रेसिपी – Live Halchal

टेस्टी और हेल्दी मूंगलेट से करें दिन की शुरुआत, बेहद आसान है इसे बनाने की रेसिपी
क्या आप भी रोज सुबह उठकर यही सोचते हैं कि “आज नाश्ते में क्या बनाऊं जो जल्दी बन जाए और हेल्दी भी हो?” अगर हां, तो आपकी इस समस्या का सबसे बेहतरीन हल है- मूंगलेट।

इसे अक्सर लोग ‘वेजीटेरियन ऑमलेट’ या ‘देसी पिज्जा’ भी कहते हैं। यह खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि बच्चे हों या बड़े, सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे। सबसे अच्छी बात कि यह प्रोटीन से भरपूर है, यानी स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत का भी पूरा ख्याल रखेगा।

क्यों खास है मूंगलेट?
मूंग की दाल से बनी यह डिश बहुत हल्की होता है और आसानी से पच जाती है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं या जिम जाते हैं, उनके लिए यह नाश्ते का बेस्ट ऑप्शन है। यकीन मानिए, बाहर से कुरकुरा और अंदर से एकदम रुई जैसे नरम मूंगलेट का हर निवाला आपको खुश कर देगा।

मूंगलेट बनाने के लिए सामग्री
इसे बनाने के लिए आपको बहुत तामझाम की जरूरत नहीं है। बस रसोई में मौजूद कुछ चीजें चाहिए:

मूंग दाल (पीली): 1 कप (2-3 घंटे भीगी हुई)
सब्जियां: 1 प्याज, 1 टमाटर, थोड़ी शिमला मिर्च (सब बारीक कटी हुई)
अदरक-मिर्च का पेस्ट: 1 चम्मच
मसाले: नमक, चुटकी भर हल्दी, थोड़ी सी लाल मिर्च और हींग
बेकिंग सोडा: आधा चम्मच (यही इसे फूला हुआ बनाएगा)
मक्खन या तेल: सेंकने के लिए

मूंगलेट बनाने की विधि
सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल को मिक्सी में पीस लें। ध्यान रहे, पेस्ट न तो बहुत पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा। अब इस पेस्ट को एक कटोरे में निकालें और इसे 2-3 मिनट तक चम्मच से अच्छे से फेंटें। दाल जितनी हल्की होगी, मूंगलेट उतना ही फूला हुआ बनेगा।
अब इस बैटर में अपनी कटी हुई सारी सब्जियां और मसाले (नमक, मिर्च, हींग) मिला दें। आप चाहें तो इसमें स्वीट कॉर्न भी डाल सकते हैं, इससे पिज्जा वाला फील आता है।
तवा गरम करने रख दें। अब बैटर में बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथ से मिलाएं। आप देखेंगे कि बैटर फूलने लगा है। बस, अब देर न करें।
तवे पर थोड़ा मक्खन डालें और बैटर को फैला दें। इसे मोटा ही रखना है (पैनकेक जैसा)। इसे धीमी आंच पर ढककर पकाएं। जब नीचे की परत सुनहरी और कुरकुरी हो जाए, तो पलट दें। बीच में चाकू से हल्का सा कट लगाकर थोड़ा और मक्खन डालें ताकि यह अंदर तक पक जाए।
गरमा-गरम मूंगलेट को हरी चटनी और खट्टी-मीठी इमली की चटनी के साथ सर्व करें। साथ में एक कप कड़क चाय हो, तो नाश्ते का मजा दोगुना हो जाएगा।

बिना खराब हुए सालों-साल चलने वाला आंवले का मुरब्बा बनाने की रेसिपी
आंवला, जिसे भारतीय गूसबेरी भी कहा जाता है, न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि इसके स्वादिष्ट मुरब्बे का स्वाद भी लाजवाब होता है। आंवला में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स, और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और शरीर को मजबूत बनाते हैं। अगर आप भी इस सुपरफूड का फायदा घर पर ही लेना चाहते हैं, तो आंवले का मुरब्बा बनाना एक बेहतरीन तरीका है। यह मुरब्बा न केवल शरीर को अंदर से सशक्त करता है, बल्कि इसके सेवन से बालों, त्वचा और पाचन से संबंधित समस्याओं में भी सुधार होता है। घर पर आंवला मुरब्बा बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती। आइए जानते हैं, इसे कैसे तैयार किया जा सकता है।

आंवले का मुरब्बा बनाने की सामग्री
आंवला – 1 किलो
चीनी – 1 से 1.25 किलो
पानी – लगभग 4–5 कप
दालचीनी, लौंग – 2–3
इलायची पाउडर – 1 चम्मच
केसर/केवड़ा – थोड़ा सा

मुरब्बा बनाने की विधि

आंवले का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले आंवले अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। अब एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और आंवले डाल दें। लगभग 8–10 मिनट उबालें जब तक आंवले मुलायम न हो जाएं। गैस बंद कर दें और आंवले पानी में ही 5 मिनट रहने दें।

अब हल्के हाथ से दबाने पर फांकें खुद-ब-खुद अलग हो जाएंगी। इसके बाद उबले आंवले को एक बड़े बर्तन में निकालें। ऊपर से चीनी डालें और 6–8 घंटे या रातभर ढककर रख दें। इस दौरान आंवला अपनी नमी छोड़ देगा और चीनी घुलने लगेगी। अ

अब आंवला और चीनी का मिश्रण एक कड़ाही में डालकर गैस पर रखें। मध्यम आंच पर चाशनी गाढ़ी होने तक पकाएं। इसी चाशनी में दालचीनी, लौंग, इलायची पाउडर डाल सकते हैं। जब चाशनी में एक तार की हल्की स्थिरता आने लगे, गैस बंद कर दें। बस अब इसे ठंडा होने के बाद कांच के सूखे जार में स्टोर करके रख दें।

सर्दियों के लिए घर पर इस रेसिपी से तैयार करें मेथी दाना लड्डू
सर्दियां शुरू होते ही घरों में पारंपरिक देसी पकवानों की खुशबू फैलने लगती है। इन्हीं में से एक है मेथी दाना लड्डू, जिसे ठंड के मौसम में खास तौर पर बनाया जाता है। ये न सिर्फ स्वाद में भरपूर होता है बल्कि शरीर को गर्माहट देने, जोड़ों के दर्द को कम करने और एनर्जी बढ़ाने में भी मदद करता है।

बड़े बुज़ुर्ग हमेशा कहते हैं कि सर्दियों में ताकतवर भोजन शरीर को मजबूत रखता है, और मेथी लड्डू उसी श्रेणी की रेसिपी है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बिल्कुल साधारण होती है। अगर आप सर्दियों में अपने परिवार के लिए कुछ हेल्दी और एनर्जेटिक तैयार करना चाहती हैं, तो ये लड्डू आपकी किचन लिस्ट में जरूर शामिल होना चाहिए।

मेथी दाना लड्डू बनाने का सामान
मेथी दाना – ½ कप
गेहूं का आटा – 1 कप
घी – 1 कप
गुड़ – 1 कप
बादाम, काजू, पिस्ता – ½ कप
सूखे नारियल का बूरा – ¼ कप

विधि

मेथी दाना के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले मेथी दाना रातभर भिगोकर सुबह हल्का सा भून लें। अच्छी तरह से भूनने के बाद इसको पीसकर पाउडर बना लें। अब कढ़ाई में घी डालकर गेहूं का आटा धीमी आंच पर गोल्डन होने तक भूनें। इसके बाद अब सूखे मेवे हल्का भूनकर अलग रख लें।

आटे में मेथी पाउडर, नारियल और सूखे मेवे मिलाएं। एक अलग बर्तन में गुड़ और 2–3 चम्मच पानी डालकर पिघला लें। गुड़ को पिघलने के बाद गुड़ की चाशनी इस मिश्रण में मिलाएं और हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बांध लें। ठंडा होने दें और फिर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।

लड्डू बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें –

मेथी का स्वाद संतुलित रखें

मेथी दाना स्वभाव से कड़वा होता है, इसलिए इसे रातभर भिगोना और फिर हल्का भूनकर पीसना बेहद जरूरी है। इससे इसका कड़वापन काफी कम हो जाता है। बहुत अधिक मेथी डालने से लड्डू कड़वे और खाने में भारी हो सकते हैं।

आटे और घी का सही तरह से भूना होना जरूरी है

गेहूं का आटा धीमी आंच पर गोल्डन रंग आने तक भूनें। कच्चा आटा लड्डू का स्वाद बिगाड़ सकता है और घी भी पूरी खुशबू नहीं छोड़ता। ज्यादा तेज आंच करने पर आटा जल सकता है, इसलिए धैर्य के साथ लगातार हिलाते हुए भूनें।

गुड़ की चाशनी को अधिक गर्म न करें

मेथी लड्डू के स्वाद में गुड़ की मिठास सबसे महत्वपूर्ण होती है। चाशनी को बस इतना गर्म करें कि वो पिघल जाए। ज्यादा पकाने पर गुड़ कड़ा हो सकता है और लड्डू बांधना मुश्किल हो जाता है। चाशनी मिलाते ही मिश्रण को तुरंत अच्छी तरह मिलाकर गर्म-गर्म लड्डू बांधें।

इस सर्दी जरूर ट्राई करें मटर कचौड़ी की यह खास रेसिपी
कचौड़ी का असली मजा उसके नरम और खस्तापन में होता है और यह तभी आता है जब आटा सही तरीके से गूंथा गया हो। इसके लिए, दो कप मैदा या गेहूं के आटे में लगभग एक-चौथाई कप घी या तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जब मिश्रण को मुट्ठी में बांधें और वह बंध जाए, तो समझें कि मोयन सही है। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। आटे को गीले कपड़े से ढककर कम से कम 30 मिनट के लिए अलग रख दें ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए। आइए विस्तार से जानते हैं इस रेसिपी के बारे में।

मटर की कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री
कचौड़ी की जान उसकी फीलिंग होती है। इसके लिए, एक कप ताजी मटर को हल्का उबाल लें या मिक्सी में दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत महीन न हो। एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें हींग और जीरा डालें। अब इसमें अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड भूनें। इसके बाद मटर का पेस्ट डालें। अब बारी है मसालों की- धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, अमचूर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि इसका सारा पानी सूख न जाए और यह थोड़ा सूखा और भुरभुरा न हो जाए। आपकी स्वादिष्ट फीलिंग तैयार है।

मटर की कचौड़ी बनाने की विधि
तैयार आटे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और हर हिस्से को कटोरी का आकार दें। कटोरी के बीच में मटर की फीलिंग का एक चम्मच भरकर किनारों को एक साथ लाकर अच्छी तरह बंद कर दें ताकि तलते समय फीलिंग बाहर न निकले। अब इसे हल्के हाथ से, बहुत ज्यादा जोर न देते हुए, छोटी और मोटी पूड़ी के आकार में बेल लें। याद रखें, कचौड़ी पूड़ी से थोड़ी मोटी रखी जाती है।

एक कड़ाही में तेल मध्यम आंच पर गरम करें। जब तेल हल्का गरम हो जाए, तो कचौड़ियों को धीमी से मध्यम आंच पर तलें। कचौड़ियों को धीमी आंच पर तलना ही सबसे बड़ा सीक्रेट है, इससे वे अंदर तक पकती हैं और बेहद खस्ता बनती हैं। जब कचौड़ियां सुनहरी और करारी हो जाएं, तो उन्हें तेल से निकाल लें।

इसके बाद, गरमागरम मटर कचौड़ी को हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी या आलू की सब्जी के साथ परोसें। यकीन मानिए, इसकी पहली बाइट लेते ही आपको एहसास होगा कि स्वाद ऐसा है कि आप एक नहीं, दो नहीं, खाते-खाते गिनती ही भूल जाएंगे।

सिर्फ हलवा नहीं, गाजर से बनाएं ये 3 जबरदस्त रेसिपी
सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में लाल-लाल ताजी गाजर दिखाई देने लगती हैं। आमतौर पर गाजर का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में गाजर का हलवा आता है। लेकिन गाजर सिर्फ हलवा ही नहीं, बल्कि इससे कई तरह की स्वादिष्ट, हेल्दी और आसान रेसिपी बनाई जा सकती हैं।

यहां आपके लिए ला रहे हैं तीन ऐसी शानदार गाजर रेसिपीज, जिन्हें सर्दियों में ज़रूर आज़माएं। सर्दियों में गाजर आपकी सेहत के लिए वरदान है। विटामिन A, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गाजर को इन आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज़ में शामिल करके आप अपने मेन्यू में भी मज़ेदार बदलाव ला सकते हैं। यहां गाजर के हलवे के अलावा गाजर से बनने वाली तीन लजीज और हेल्दी रेसिपीज के बारे में बताया जा रहा है, जो आप सर्दियों के सीजन में रोज बना सकते हैं।

गाजर पराठा

नाश्ते का हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है गाजर का पराठा। इसे बनाने के लिए सामग्री नोट कर लें,

दो कप गेहूं का आटा
एक कप कद्दूकस की हुई गाजर
एक छोटा चम्मच जीरा
एक हरी मिर्च बारीक कटी
एक धनिया पत्ती
एक स्वादानुसार नमक
घी/तेल

गाजर के पराठे की रेसिपी

स्टेप 1- एक बाउल में आटा लें और उसमें गाजर, हरी मिर्च, नमक और धनिया मिलाएं।
स्टेप 2- थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूंदें।
स्टेप 3- गर्म तवे पर परांठा घी या तेल लगाकर सेकें।
स्टेप 4- दही या अचार के साथ गरमा-गरम परोसें।

गाजर का सूप

गाजर का सूप सर्द रातों के लिए परफेक्ट कम्फर्ट फूड है। यह सूप न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। गाजर का सूप बनाने के लिए सामग्री नोट कर लें।

3-4 गाजर
एक टमाटर
एक छोटा टुकड़ा अदरक
एक छोटा चम्मच काली मिर्च
नमक
थोड़ा मक्खन

गाजर के सूप की विधि

स्टेप 1- कटे हुए गाजर, टमाटर और अदरक को प्रेशर कुकर में उबालें।
स्टेप 2- ठंडा करके मिक्सर में पीस लें।
स्टेप 3- एक पैन में मक्खन गर्म कर प्यूरी डालें और नमक, काली मिर्च मिलाएं।
स्टेप 4- 5 मिनट उबाल कर सर्व करें।

गाजर चीला

गाजर का चीला झटपट बनने वाली प्रोटीन-रिच डिश है। यह डिश नाश्ते या हल्के खाने के लिए एकदम परफेक्ट है। इसे बनाने के लिए,

एक कप बेसन
एक कप कद्दूकस की हुई गाजर
एक प्याज बारीक कटा
एक हरी मिर्च
एक धनिया
एक नमक
एक पानी

गाजर का चीला बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- बेसन में पानी डालकर घोल तैयार करें।
स्टेप 2- इसमें गाजर, प्याज, नमक और मसाले मिलाएं।
स्टेप 3- तवे पर थोड़ा तेल डालकर गोल चीला डालें।
स्टेप 4- दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें।