रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव – Live Halchal

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, 30 दिनों के भीतर लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को घोषणा की कि 15 जुलाई तक आईआरसीटीसी की एक नई और बेहतर वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। यह ऐलान उन्होंने जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान किया, जब छात्रों ने टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर आ रही लगातार समस्याओं, विशेषकर ओटीपी और कैप्चा वेरिफिकेशन को लेकर शिकायत की।

मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग की छात्रा लभिशा मीना ने बताया कि मंत्री जी छात्रों के साथ बातचीत कर रहे थे, इसलिए मैंने एक आम समस्या उठाई जिसका सामना IRCTC के माध्यम से टिकट बुक करने वाले कई नागरिक करते हैं। पोर्टल पर ओटीपी या कैप्चा प्राप्त करना बहुत मुश्किल है, और कई बार तो इस वजह से टिकट बुक ही नहीं हो पाते हैं।

मंत्री का तुरंत एक्शन

छात्रों की यह समस्या सुनने के बाद, रेल मंत्री ने तुरंत IRCTC के वरिष्ठ अधिकारियों को फोन लगाया और इस मुद्दे पर चर्चा की। अधिकारियों से बात करने के बाद उन्होंने छात्रों को आश्वस्त करते हुए घोषणा की कि 15 जुलाई तक एक नई और उन्नत वेबसाइट लॉन्च कर दी जाएगी।

‘RailOne’ ऐप का उपयोग करने की सलाह

इस बातचीत के दौरान छात्रों ने यह भी बताया कि अश्विनी वैष्णव ने उन्हें टिकट बुक करने या रेलवे से संबंधित अन्य सेवाओं का आसानी से उपयोग करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा विकसित रेलवन ऐप का इस्तेमाल करने का आग्रह किया।

एक अन्य छात्रा, नाज बानो ने ट्रेनों में सफर के दौरान महिलाओं को स्तनपान कराते समय होने वाली समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने सुझाव दिया कि हर कोच में स्तनपान के लिए एक समर्पित स्थान बनाया जाना चाहिए। इस पर रेल मंत्री वैष्णव ने अपनी टीम को इस महत्वपूर्ण सुझाव को नोट करने और इस पर काम करने के निर्देश दिए।

बिहार: जमालपुर रेल कारखाने को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी सौगात
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार के जमालपुर रेल कारखाना को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि इसके सर्वांगीण विकास के लिए 350 करोड़ रुपए की परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

“जमालपुर रेल कारखाना देश के मानचित्र पर एक सम्मानजनक स्थान हासिल करेगा”
वैष्णव ने शुक्रवार को यहां मुंगेर जिले के जमालपुर रेल कारखाना में आयोजित एक समारोह में कहा कि रेल मंत्रालय ने जमालपुर कारखाना के सर्वांगीण विकास के लिए 350 करोड़ की परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में जमालपुर रेल कारखाना देश के मानचित्र पर एक सम्मानजनक स्थान हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर लगातार काम कर रहे हैं ।

“केंद्र सरकार वर्तमान में बिहार में 98 रेलवे स्टेशनों का करवा रही नव निर्माण”
रेल मंत्री ने बिहार की चल रही रेल परियोजनाओंं की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार वर्तमान में बिहार में 98 रेलवे स्टेशनों का नव निर्माण करा रही है। केंद्र सरकार वर्तमान में बिहार में भिन्न-भिन्न रेलवे परियोजनाओं पर एक लाख करोड़ रुपए का निवेश कर चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी की यह दूरदर्शिता है कि रेल विद्युतीकरण की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। अभी तक भारत में 50,000 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया जा चुका है। विद्युतीकरण परियोजना को गति मिलने से डीजल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता घटी है।

“2014 के बाद PM Modi के नेतृत्व में अब तक देश में 50 हजार किमी रेल विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण”
वैष्णव ने कहा कि आजादी के बाद 60 वर्षों में पूर्व की सरकारों के समय 20 हजार किलोमीटर रेल विद्युतीकरण के कार्य पूर्ण हुए थे। लेकिन साल 2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अब तक देश में 50 हजार किलोमीटर रेल विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। यह भारत के आत्मनिर्भर देश बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जमालपुर स्थित भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान अब सेंटर आफ एक्सीलेंस बनेगा और इस संस्थान में रेलकर्मियों के साथ-साथ गैर रेल कर्मी युवाओं को भी तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त होंगे जिससे की गैर रेलकर्मी युवा तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर विदेशों में अच्छी नौकरियां प्राप्त कर सके। इसके लिए जरूरत पड़ने पर रेलवे की नीति में भी बदलाव लाए जाएंगे और वर्ष 2026 से गैर रेलकर्मी युवाओं के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

मुंगेर के जनता दल यूनाइटेड के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने आज जमालपुर रेल कारखाना के क्रेन शॉप, बैगन शॉप का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री रेल कर्मियों से मिले और उन्हें रेल कारखाना के विकास का आश्वासन भी दिया।

बिहार: 350 करोड़ रुपये की लागत से जमालपुर कारखाना का होगा कायाकल्प, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा!
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह कारखाना भारत का सबसे पुराना कारखाना रहा है। इसके विकास को लेकर जो भी कार्य हैं, उन्हें जल्दी धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि जमालपुर रेल कारखाना के विकास के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

भारत सरकार के केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे। इस दौरान एशिया के प्रसिद्ध रेल इंजन कारखाना के ईरमि सभागार में उन्होंने घोषणा की कि 350 करोड़ रुपये की लागत से जमालपुर कारखाना का कायाकल्प किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह कारखाना भारत का सबसे पुराना कारखाना रहा है। इसके विकास को लेकर जो भी कार्य हैं, उन्हें जल्दी धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि जमालपुर रेल कारखाना के विकास के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 350 करोड़ रुपये की लागत से जमालपुर कारखाना का विकास होगा। वैष्णव ने बिहार के जमालपुर में रेलवे की आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उन्नत प्रौद्योगिकी के विकास के साथ रेलवे वंदे भारत और नमो भारत जैसी नई ट्रेनों के निर्माण में आत्मनिर्भर बन रहा है। मुंगेर के जमालपुर में एक समारोह को संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश ने 50,000 किलोमीटर रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की शक्ति देखी है, इसमें हाल ही में किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में देश के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के हवाई अड्डों को नेस्तनाबूद कर दिया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जमालपुर स्थित इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (IRIMEE) को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने जमालपुर लोकोमोटिव वर्कशॉप और IRIMEE के विकास के लिए 350 करोड़ रुपये की कार्य योजना शुरू की। रेल मंत्री ने कहा कि 2026 के शैक्षणिक सत्र तक IRIMEE संस्थान में आम छात्रों का भी दाखिला होगा। उन्होंने कहा कि गति शक्ति विश्वविद्यालय के कुलपति जल्द ही इस संबंध में जमालपुर दौरा करेंगे। बैठक में मुंगेर विधायक प्रणव कुमार यादव, जमालपुर विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह, तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह, मुंगेर मेयर कुमकुम देवी, जमालपुर नगर परिषद की अध्यक्ष पार्वती देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।