रेल बजट – Live Halchal

इस बार रेल बजट से दिल्ली वालों को कई उम्मीदें
आगामी बजट को लेकर राजधानी दिल्ली के रेलवे यात्रियों की उम्मीदें इस बार कहीं अधिक बढ़ गई हैं। देश का सबसे व्यस्त और व्यापक रेल नेटवर्क संभालने वाली दिल्ली से रोजाना लाखों यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बजट में दिल्ली से जुड़ी रेल परियोजनाओं, प्रमुख स्टेशनों के पुनर्विकास, आधुनिक यात्री सुविधाओं और उपनगरीय रेल सेवाओं के विस्तार पर विशेष फोकस किया जा सकता है।

खासतौर पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत राजधानी के कई बड़े स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित करने की योजनाओं को बजट में नई रफ्तार मिलने की संभावना है। यात्रियों को आधुनिक वेटिंग एरिया, बेहतर भीड़ प्रबंधन, डिजिटल सूचना प्रणाली और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास हब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास सबसे अहम परियोजनाओं में शामिल है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रस्तावित योजना के तहत स्टेशन पर विशाल वातानुकूलित वेटिंग एरिया, आरामदायक बैठने की व्यवस्था, फूड कोर्ट, शॉपिंग जोन, मल्टी-लेवल पार्किंग और अत्याधुनिक डिजिटल सूचना प्रणाली विकसित की जा रही है। इसके लिए बजट में अतिरिक्त फंड मिलने से निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

हजरत निजामुद्दीन स्टेशन: विरासत और आधुनिकता का संगम
इस स्टेशन का पुनर्विकास कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसको ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व से जोड़ते हुए आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। यहां बड़े कवर वेटिंग एरिया, बेहतर प्लेटफॉर्म शेल्टर, सर्कुलेशन एरिया और यात्री सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी।

आनंद विहार टर्मिनल: पूर्वी दिल्ली का प्रमुख केंद्र
पूर्वी दिल्ली और एनसीआर के यात्रियों के लिए अहम आनंद विहार टर्मिनल पर भी पुनर्विकास कार्य जारी है। यहां वेटिंग एरिया का विस्तार किया जा रहा है। अत्याधुनिक प्रतीक्षालय, फूड स्टॉल, लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

सराय रोहिल्ला स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत विकसित
इस स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक रूप दिया जा रहा है। यहां प्लेटफॉर्म का चौड़ीकरण, नई स्टेशन इमारत, बेहतर लाइटिंग और स्वच्छ व विशाल वेटिंग हॉल बनाए जा रहे हैं। इससे पश्चिम और उत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।

दिल्ली कैंट स्टेशन: सैन्य और आम यात्रियों पर फोकस
इस रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास सैन्य कर्मियों और आम यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। यहां वेटिंग एरिया को आधुनिक बनाया जा रहा है, साथ ही पार्किंग, प्रवेश-निकास और ट्रैफिक मूवमेंट को भी सुव्यवस्थित किया जा रहा है।

बिजवासन बनेगा नया टर्मिनल
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और द्वारका क्षेत्र के यात्रियों के लिए बिजवासन स्टेशन को एक नए टर्मिनल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां आधुनिक स्टेशन भवन, बड़े वेटिंग एरिया, पार्किंग सुविधा और बेहतर सड़क व मेट्रो कनेक्टिविटी विकसित की जा रही है। इससे नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशनों पर बढ़ते दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

सब्जी मंडी स्टेशन: यात्रियों के साथ व्यापार को भी बढ़ावा
इस स्टेशन का पुनर्विकास यात्रियों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। यहां नए वेटिंग एरिया, बेहतर प्लेटफॉर्म शेल्टर और प्रवेश-निकास व्यवस्था के साथ एक आधुनिक पार्सल लैंड भी विकसित किया जा रहा है। इससे फल-सब्जी, कृषि उत्पाद और अन्य माल की ढुलाई अधिक व्यवस्थित होगी।

उपनगरीय रेल सेवाओं के विस्तार की उम्मीद
दिल्ली और एनसीआर में बढ़ती आबादी और रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए उपनगरीय रेल सेवाओं के विस्तार की मांग लंबे समय से की जा रही है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ, दिल्ली-रेवाड़ी, दिल्ली-अलवर और दिल्ली-पानीपत जैसे रूटों पर लोकल और मेमू ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की उम्मीद है। बजट में इन कॉरिडोरों पर ट्रैक अपग्रेडेशन, सिग्नल सिस्टम के आधुनिकीकरण और नई सेवाओं की घोषणा की भी उम्मीद है।

अन्य संभावित रेल परियोजनाएं पर भी टिकी निगाहें
दिल्ली को रैपिड रेल (आरआरटीएस) से बेहतर कनेक्टिविटी, रिंग रेलवे के पुनरुद्धार, रेलवे स्टेशनों पर सौर ऊर्जा परियोजनाएं, स्मार्ट टिकटिंग सिस्टम और मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट इंटीग्रेशन जैसी योजनाओं की भी सौगात मिल सकती है। इस बार का बजट आधुनिक रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है।