रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 29 Jan 2020 11:32:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 रेलवे लाइन पर मिला युवक का नग्न शव, जांच में जुटी पुलिस https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a4%be/313692 Wed, 29 Jan 2020 11:32:25 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=313692 इस मामले में राजधानी में एक और ऐसी वारदात हुई है कि सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस मामले में हत्यारों ने एक युवक की हत्या कर शव के बहुत अधिक टुकड़े कर दिए। वहीं उसके यह सब करने के बाद बोरे में धड़ भरकर काकोरी के नौबस्ता गांव के पास रेलवे लाइन पर फेंक …]]>

इस मामले में राजधानी में एक और ऐसी वारदात हुई है कि सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस मामले में हत्यारों ने एक युवक की हत्या कर शव के बहुत अधिक टुकड़े कर दिए। वहीं उसके यह सब करने के बाद बोरे में धड़ भरकर काकोरी के नौबस्ता गांव के पास रेलवे लाइन पर फेंक दिया। इस मामले में शव पर कोई कपड़ा नहीं मिला है और आसपास सिर व हाथ भी नहीं मिले है।

वहीं जानकारी देने वाली पुलिस ने कहा कि, ”शव के पहचान की कोशिश की जा रही है।” इस मामले में रेलवे ट्रैक के पास बोरे में अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव पड़े होने की जानकारी ट्रैक गार्ड ज्ञानेंद्र तिवारी ने शनिवार रात में पुलिस को दी और पुलिस ने जांच की और बोरे में देखा तो उन्हें पता चला कि उसमें सिर्फ गर्दन से नीचे का हिस्सा है बाकी कुछ नहीं। उन्होंने आस-पास हाथ व सिर खोजे जो कहीं नहीं मिला। वहीं एसीपी एसएम आब्दी ने घटना स्थल पर छानबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

इस मामले में इंस्पेक्टर काकोरी घन श्याम मणि त्रिपाठी का कहना है कि, ”शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सिर व हाथ की बरामदगी नहीं हो सकी है। बोरे में व आस पास कोई अन्य सामान भी नहीं मिला है। पुलिस लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।” इस मामले में से पहले ऐसा ही एक मामला सीतापुर रोड से सामने आया था जहाँ दो महिलाओं के कटे अंग मिले थे।

]]>
दोस्‍त घर से बुलाकर जश्‍न मनाने ले गए थे, रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%a8/302891 Fri, 03 Jan 2020 10:07:37 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=302891 जश्न मनाने के लिए युवक को उसके दोस्त बुलाकर ले गए थे। युवक का शव रेलवे लाइन पर मिला। वहीं घर से ले जाने वाले युवक के दोस्त फरार हैं। परिवार के लोगों का आरोप है कि हत्या की गई है। हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। डोर टू डोर गैस सिलेंडर की …]]>

जश्न मनाने के लिए युवक को उसके दोस्त बुलाकर ले गए थे। युवक का शव रेलवे लाइन पर मिला। वहीं घर से ले जाने वाले युवक के दोस्त फरार हैं। परिवार के लोगों का आरोप है कि हत्या की गई है। हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

डोर टू डोर गैस सिलेंडर की डिलीवरी करता था विकास

नैनी थाना क्षेत्र के सीओडी रोड नैनी गांव निवासी विनोद कुमार के दो पुत्र और दो पुत्रियों में से सबसे बड़ा बेटा विकास कुमार (19) डोर टू डोर गैस सिलेंडर की डिलीवरी करता था। विकास के घर पर उसके दो दोस्त नीरज और गोलू पहुंचे थे। नया साल मनाने के लिए दोनों विकास को अपने साथ बाइक से ले गए। विकास जाने से पहले अपनी मां सुमन देवी से एटीएम कार्ड और मोबाइल मांग कर ले गया था। आधी रात के करीब गोलू की मां ने विकास के घर सूचना दी की अभी उसके बेटे ने बताया कि विकास की मौत हो गई है। उसका शव रेलवे लाइन पर पड़ा है। इतना सुनते ही विकास के घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिवार वाले रेलवे लाइन की तरफ भागे। वहां बेटे का शव देखकर लोग चीख पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए थे। उसके सिर पर चोट के गहरे निशान थे।

विकास के चाचा ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया

विकास के चाचा राजकुमार का कहना है कि नीरज ने विकास से 40 हजार रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर नीरज और विकास का झगड़ा हुआ था। घटना के बाद से गोलू और नीरज घर से फरार हंै। उन्हें पूरी आशंका है कि विकास की हत्या की गई है। जीआरपी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

रहस्यमय हालत में युवक लापता

झूंसी थाना क्षेत्र के चक हरिहर वन गांव निवासी मो. खलील का पुत्र साहिल अमीन (20) घर से कहीं गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। स्वजनों ने झूंसी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

]]>