रेप के बाद दी नरबलि… – Live Halchal

सोने के लालच में मां-बाप ने तांत्रिक को सौंपी बेटी, रेप के बाद दी नरबलि…
यूपी के कन्नौज में एक नाबालिग लड़की की नरबलि दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतका के मां-बाप ने सोने के लालच में आकर तांत्रिक को अपनी बेटी सौंप दी. तांत्रिक ने मासूम की बलि देने से पहले उसके साथ रेप भी किया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कन्नौज के रहने वाले महावीर प्रसाद (55) पेशे से सर्राफ हैं. व्यापार में घाटा होने के बाद महावीर पैसों की किल्लत से जूझ रहे थे. कथित तांत्रिक कृष्णा शर्मा ने महावीर को लालच दिया कि उसके घर में पांच किलो सोना गड़ा हुआ है और अगर वह अपनी बेटी कविता (15) की बलि देते हैं तो चंद घंटों में उन्हें यह सोना मिल जाएगा.

तांत्रिक को सौंप दी बेटी

सोने के लालच में महावीर और उसकी पत्नी पुष्पा ने अपनी बेटी तांत्रिक को सौंप दी. पुलिस के मुताबिक, 6 जून की रात वह लोग कन्नौज स्थित अन्नपूर्णा मंदिर गए. वहां पर कृष्णा ने कुछ तांत्रिक क्रियाएं की. इसके बाद वह लोग पीपल के एक पेड़ के नीचे बैठ गए. कविता को बेहोश कर दिया गया था.

रेप के बाद की हत्या

तांत्रिक ने मां-बाप के सामने ही कविता के कपड़े उतारे और मंत्र पढ़ने का ढोंग करने लगा. जिसके बाद उसने कविता के साथ रेप किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. तांत्रिक ने लाश का गला काटा और खून इकट्ठा किया. देवी मां को खून चढ़ाने की बात कहकर तांत्रिक कृष्णा वहां से निकल गया.

पिता से पूछताछ में हुआ खुलासा

कन्नौज के एएसपी केशव गोस्वामी ने बताया कि आरोपी पिता से सख्ती से पूछताछ के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. एएसपी ने बताया, पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया है. आरोपी तांत्रिक की तलाश की जा रही है. एएसपी की मानें तो इस केस में तांत्रिक कृष्णा के किसी गुरु की भूमिका सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि गुरु के दिशा-निर्देश पर ही तांत्रिक कृष्णा ने इस घटना को अंजाम दिया है.