रेड – Live Halchal

यूपी के इस जिले की सबसे बड़ी रेड: 70 गाड़ियों में पहुंची आयकर टीम
मीट कारोबारी इमरान और इरफान के मकान, फैक्टरी व अन्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारने के लिए सोमवार सुबह चार आयकर विभाग की टीम पहुंच गई। टीम में शामिल सौ से अधिक अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। मकान और अन्य प्रतिष्ठानों के दरवाजे भीतर से बंदकर देर रात तक टीमें अंदर दस्तावेजों की छानबीन करने में जुटी हुई थीं। अंदर मौजूद लोगों को भी बाहर निकलने नहीं दिया गया। जिले में इसे अब तक की सबसे बड़ी रेड माना जा रहा है।

इमरान और इरफान ने 20 वर्ष पहले मीट फैक्टरी शुरू की थी। इस फैक्टरी से पहले हड्डी का कारोबार करते थे। वर्तमान में संभल में फैक्टरी के अलावा हापुड़, बरेली और कैराना की मीट फैक्टरी भी इन दोनों भाइयों के द्वारा ही संचालित कराई जा रही हैं। इस समय कई सौ करोड़ रुपये का कारोबार यह मीट कारोबारी करते हैं। आयकर की टीम ने सुबह चार बजे से यह कार्रवाई शुरू की है। देर रात तक टीमें छानबीन करती रहीं।

चमन सराय में रिश्तेदार के घर पर छानबीन की जा रही है। इसी तरह चमन सराय में कर्मचारी के घर पर छानबीन चल रही है। मीट कारोबारी के घर पर 40 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी छानबीन करने में लगे हैं। जबकि मीट फैक्टरी में भी 40 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारियों को प्रवेश करते हुए लोगों ने देखा था। सूत्रों का कहना है कि रिश्तेदार और कर्मचारी के घर पर कुछ अहम जानकारी टीम को मिली है लेकिन टीम ने अभी उसको लेकर स्पष्ट नहीं किया है।

फिल्म ‘रेड’ की तर्ज पर इनकम टैक्स की कार्रवाई, 48 घंटे सख्ती
हरिद्वार की पॉश कॉलोनी में रहने वाले उद्यमी विकास गर्ग के घर लगातार 48 घंटे तक इनकम टैक्स विभाग की टीम जांच करती रही और बाहर किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिसकर्मी टीम के साथ पूरा समय वहां डटे रहे जब तक जांच पूरी नहीं हो गई।

उद्यमी के परिवार समेत जो भी सदस्य घर में थे उन्हें बाहर नहीं आने दिया गया और जो बाहर थे उन्हें भीतर नहीं जाने दिया गया। पूरी कार्रवाई फिल्म ‘रेड’ की तर्ज पर गुपचुप तरीके से की गई। केमिकल फैक्टरी के मालिक विकास गर्ग के यहां बुधवार सुबह ही इनकम टैक्स की टीम पहुंच गई थी।

इसकी कानोंकान किसी को खबर नहीं हुई। पूरा दिन टीम की जांच उनके पॉश कॉलोनी में स्थित मकान में चलती रही। रातभर को भी जांच जारी रही। टीम के वाहन और उसके चालक बाहर से ही निगरानी कर अंदर तक सूचना देते रहे। पुलिस बल भी पूरी तरह अंदर ही अंदर इनकम टैक्स विभाग के अफसरों की मदद करता रहा।

जांच कर मूल्यांकन किया गया
बताया गया कि इस टीम को देहरादून में बैठे अपर निदेशक टीएस मकवाल निर्देशित कर रहे थे। उप निदेशक रितेश भट्ट के साथ बलवीर सिंह चौहान राजेश पटवाल ने तीनों टीमों का नेतृत्व किया। दो टीम घर के अंदर खंगाल रही थी वहीं तीसरी टीम उद्यमी की बहादराबाद स्थित फैक्टरी में थी। पूरी कार्रवाई के दौरान टीम उद्यमी व उनकी पत्नी को लेकर चंद्राचार्य चौक स्थित बैंक की शाखा में भी गई। वहां पर लॉकर आदि की जांच कर उसका भी मूल्यांकन किया गया।

कई राज्यों में मौजूद अन्य फैक्टरियों में भी छापा
इनकम टैक्स विभाग की टीम ने उद्यमी विकास गर्ग के घर और मकान तो खंगाले ही उनकी कई अन्य राज्यों में माैजूद फैक्टरियों में भी छापा मारा। अधिकारियों को लेकर उद्यमी के पॉश कॉलोनी खन्ना नगर में पहुंची टीम के कुछ सदस्यों का कहना था कि कानपुर और उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य स्थानों पर भी जांच चल रही है।

गार्ड को बीड़ी पीने नहीं दिया गया पुलिस कर्मी खोज रहे थे होटल

उद्यमी के घर और फैक्टरी को खंगालने पहुंची इनकम टैक्स की टीम की सख्ती इस कदर दिखी कि सिक्योरिटी गार्ड को बीड़ी पीने के लिए अनुमति मांगनी पड़ रही थी। वहीं सुरक्षा के लिए तैनात कुछ पुलिस बल के जवान आसपास होटल की जानकारी स्थानीय लोगों से कर रहे थे।

जब से टीम घर में घुसी बाहर नहीं जाने दिया
बता दें कि सिक्योरिटी गार्ड बीड़ी लेकर निकला तो वह अपने आप को कोस रहा था। उसका कहना था कि शिफ्ट में उसकी ड्यूटी रहती है लेकिन जब से टीम घर में घुसी उसे बाहर नहीं जाने दिया गया। वहीं दूसरे गार्ड को बाहर से लौटा दिया गया। इसी तरह एक अधेड़ उम्र के उपनिरीक्षक और दो कांस्टेबल आसपास के मकानों से निकलने वालों से होटल का पता पूछ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि पूरी रात उन्हें बिना भोजन के ही रहना पड़ा।

थ्रेडिंग के बाद आपकी स्किन भी हो रही है रेड तो अपनाये ये टिप्स…
अगर थ्रेडिंग के बाद स्किन पूरी तरह रेड हो जाती है तो आपको कुछ टिप्स अपनाने की जरूरत है. कई लोगों की स्किन सेंसिटिव  होती है जिसके कारण उन पर कुछ भी करो तो स्किन रेड हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम औपको बता दें कि इसके लिए आपको क्या करना चाहिए.

थ्रेडिंग के बाद स्किन पूरी तरह रेड हो जाती है तो ठंडे पानी से चेहरे को धोकर एलोवेरा जैल या गुलाब जल लगाएं. इससे स्किन रिलैक्स होगी. थ्रेडिंग कराने के बाद कुछ महिलाएं बार-बार उन हिस्सों पर हाथ लगाती रहती हैं, ऐसा बिल्कुल न करें. बता दें, थ्रेडिंग करवाने के बाद स्किन के पोर्स खुल जाते हैं. ऐसे में जब आप उन हिस्सों को टच करती हैं तो अंगुलियों पर मौजूद बैक्टीरिया, पोर्स में ट्रांसफर हो सकते हैं. जिससे स्किन इंफेक्शन की समस्या होती है. इसलिए थ्रेडिंग के बाद ये काम कभी न करें.

अगर थ्रेडिंग के बाद ड्रायनेस, रैशेज, इरिटेशन की समस्या होती है तो चेहरे पर हल्का सा मॉयश्चराइजर लगा लें. थ्रेडिंग करने के बाद अगले 24 घंटों तक मेकअप न करें. थ्रेडिंग के बाद पोर्स खुले होते हैं, जिससे मेकअप या क्रीम के स्किन पोर्स के अंदर जाने की संभावना होती है, इससे मुंहासे हो सकते हैं. इसके अलावा 24 घंटे तक चेहरे को स्टीम भी न दें.