रेड फ्रूट्स – Live Halchal

दिल को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें 6 रेड फ्रूट्स
डॉक्टर्स अक्सर हमारी थाली में रंग-बिरंगे फलों और सब्जियों को शामिल करने की सलाह देते हैं। ऐसे में लाल रंग के कुछ फल आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। ये फल दिल की काम करने की क्षमता को बढ़ाते हैं (Fruits for Heart Health) और हार्ट डिजीज को दूर रखने में मदद करते हैं। आइए जानें इन फलों के बारे में।

लाल फल पोषण और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना होते हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए ये बेहद फायदेमंद होते हैं। ये फल न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि हार्ट डिजीज से भी रक्षा करते हैं। इन फलों में विटामिन, फाइबर, मिनरल्स और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और हार्ट को सुरक्षित रखते हैं। ऐसे में यदि आप अपने दिल को लंबे समय तक जवान बनाए रखना चाहते हैं तो इन लाल फलों को जरूर खाना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही लाल फलों के बारे में, जो आपके हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करेंगे।

चेरी
चेरी में एंथोसायनिन और पोटैशियम होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखते हैं और दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और सूजन कम करते हैं। चेरी हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को भी कम करती है। इसे स्नैक्स के रूप में या जूस में शामिल कर सकते हैं।

रास्पबेरी
रास्पबेरी फाइबर और विटामिन सी से भरपूर होती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करती है और बलड प्रेशर को स्वस्थ बनाए रखती है। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखते हैं। रास्पबेरी सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करने में मदद करती है। इसे ओट्स, स्मूदी या दही के साथ खाएं।

स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी पोटैशियम, फ्लेवोनॉइड्स और पॉलीफेनॉल्स का बेहतरीन सोर्स है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखती है और ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करती है। इसमें मौजूद पोटैशियम दिल को स्वस्थ बनाए रखता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इसे सलाद, शेक या नाश्ते में शामिल करें।

अनार
अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और विटामिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड वेसेल्स में प्लाक बनने से रोकते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और दिल की आर्टरीज को साफ रखता है। अनार ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। इसे जूस या दाने के रूप में खाया जा सकता है।

सेब
लाल सेब में फाइबर (पेक्टिन) और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं और दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं। इसे कच्चा या सलाद में खाएं।

टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन, पोटैशियम और विटामिन-सी होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लड वेसेल्स की काम करने की क्षमता को बढ़ाते हैं। इसे सलाद, सूप या सब्जी में शामिल करें।