रेड चिलीज : कार्तिक आर्यन के साथ फ्रेडी होगी कटरीना कैफ – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 30 Jan 2021 06:14:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg रेड चिलीज : कार्तिक आर्यन के साथ फ्रेडी होगी कटरीना कैफ – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 रेड चिलीज : कार्तिक आर्यन के साथ फ्रेडी होगी कटरीना कैफ https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%95/415806 Sat, 30 Jan 2021 06:14:57 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=415806 बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के करियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर जा रहा है. फिल्म प्यार का पंचनामा से मशहूर हुए कार्तिक को एक के बाद एक बड़ी फिल्में मिल रही हैं और अब खबर है कि वह जल्द ही शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की एक फिल्म में कटरीना कैफ के साथ काम करते नजर आ सकते हैं. फिल्म का नाम होगा फ्रेडी और इसका निर्देशन दिग्गज फिल्ममेकर अजय बहल करेंगे.

कार्तिक के फ्रेडी में काम करने की खबर तो पहले ही आ गई थी और अब खबर है कि कटरीना को कार्तिक के अपोजिट कास्ट किया जा सकता है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, “फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने कटरीना से संपर्क करके उन्हें रोल ऑफर किया है. कटरीना का किरदार न सिर्फ फिल्म का बहुत महत्वपूर्ण किरदार है बल्कि कई मायनों में कार्तिक के किरदार से ज्यादा महत्वपूर्ण है.”

खबरों की मानें तो कटरीना इन दिनों अपने करियर को ज्यादा से ज्यादा ब्रॉड स्पेस में लाने की कोशिश कर रही हैं. उनकी कोशिश है कि वह ज्यादा से ज्यादा वराइटी के रोल कर सकें. बता दें कि कटरीना शाहरुख खान की फिल्म जीरो में नजर आ चुकीं हैं. हालांकि वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. कटरीना कैफ के लिए अब SRK के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म में आना उनके लिए कैसा रहता है ये तो वक्त ही बताएगा.

फ्रेडी के अलावा भी आने वाले वक्त में कार्तिक आर्यन की कई फिल्में रिलीज होनी हैं. साल 2021 में उनकी कुल तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो सकती हैं. अक्षय कुमार स्टारर सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया के सीक्वल में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे और इसके अलावा वह दोस्ताना 2 और धमाका में भी वह काम करते नजर आएंगे.

]]>