रेड अलर्ट – Live Halchal

बिहार में आज कितनी जगहों पर आंधी-बारिश के आसार हैं? चार जिलों में रेड अलर्ट
बिहार के आधे हिस्सों में लोग गर्मी से परेशान हैं। खासकर दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार में आज भी भीषण गर्मी के आसार हैं। वहीं आधे बिहार में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। कुछ जगहों पर तो ओलावृष्टि के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बिहार 19 जिलों (सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सहरसा, मधुबनी, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया) में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी में तेज हवा के साथ भारी बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी चंपारण के आदापुर, घोड़ासहन, चिरैया, ढाका, तुरकौलिया, नरकटिया, पकड़ी दयाल, पताही, पिपराकोठी, फेनहारा, बंजरिया, बनकटवा, मोतिहारी, शिवहर जिले के पिपराही, पुरनहिया, शिवहर, सीतमाढ़ी चरौत, डुमरा, परसौनी, परिहार, पुपरी, बथनाहा, बाजपट्टी, बैरगनिया, मेजरगंज, रीगा, सुप्पी, सुरसंड, सोनवर्षा, मधुबनी जिले के कलुआही, खजौली, जयनगर, बाबूबरही, बासोपट्टी, मदवापुर, मधुबनी, राजनगर, लदनिया, हरलाखी में तीव्र दर्जें की मेघ गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और वर्षा के आसार हैं। इस जिले में 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। बाकी पटना और मगध प्रमंडल में सभी जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इन जिलों में सामान्य गर्मी रहेगी। यहां पर हीट वेव का अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है। 27 अप्रैल को पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

पटना में 30 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी पटना में अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत के आसार कम हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान अधिकतर आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। वहीं 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस, 28 अप्रैल अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हालांकि 30 अप्रैल को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ आंशिक बादल के बीच गरज-तड़ित और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। सुबह का तापमान अपेक्षाकृत कम रहने के बावजूद दिन चढ़ने के साथ तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होगा। सूर्योदय सुबह करीब 5:14 से 5:18 बजे के बीच और सूर्यास्त शाम 6:18 से 6:20 बजे के बीच होगा। पटना में फिलहाल गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, हालांकि महीने के अंत में हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। लोगों को धूप और लू से बचाव की सलाह दी गई है।

जानिए किस जिले में कितनी गर्मी पड़ी?
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक तापमान रोहतास जिले के डेहरी में 44.4 दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा। इसके अलावा कैमूर (भभुआ) में 44.2 डिग्री सेल्सियस , गया और औरंगाबाद में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। बक्सर में 41.1 डिग्री सेल्सियस, नालंदा (राजगीर) में 41.5 डिग्री सेल्सियस, पटना, शेखपुरा और अरवल में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राज्य के अन्य जिलों की बात करें तो सारण (छपरा) में 39.4 डिग्री सेल्सियस , सीवान में 39.6 डिग्री सेल्सियस , पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में 39.8 डिग्री सेल्सियस और पश्चिम चंपारण (वाल्मीकिनगर) में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली जैसे जिलों में तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान अररिया के फोर्बिसगंज में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पूर्णिया, पश्चिम चंपारण और सुपौल में न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि अधिकांश जिलों में यह 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। वर्षा के मामले में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। हालांकि अररिया (फॉरबिसगंज) में 25.4 मिमी, पूर्णिया में 11.8 मिमी, सुपौल में 8.6 मिमी और मधेपुरा में 7.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पूरा प्रदेश में ठंड और कोहरे की चपेट में, इन 20 जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी की दोहरी मार शुरू हो गई है। माैसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन इलाकों में संभावित शीत दिवस की भी चेतावनी जारी की गई है। संभावना जताई गई है कि 20 दिसंबर तक प्रदेश में कमोबेश ऐसा ही माैसम रहने वाला है।

बुधवार को लखनऊ समेत, बरेली, गोरखपुर, कुशीनगर, कानपुर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही। वहीं बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर आदि में दृश्यता 30 मीटर तक सिमट गई। प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री, जबकि कुछ स्थानों पर 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में घने कोहरे के साथ चुभती हुई ठंडी पछुआ हवाएं चलीं और दिन के पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई। कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से काफी नीचे लुढ़क गया। इससे ठिठुरन और गलन बढ़ गई। लोगों को दिन में ही अलाव का सहारा लेना पड़ा।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम भारत और मध्य भारत के ऊपर बने प्रति-चक्रवात तथा ऊपरी हवा के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। निचले वायुमंडल में व्युत्क्रम परत बनने से दिन के अधिकांश समय दृश्यता कम रही। 20 दिसंबर तक कमोबेश ऐसा ही माैसम रहने वाला है।

इन जिलों में है अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट और शीत दिवस की चेतावनी
गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बिजनाैर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर।

बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बिहार के नौ जिलों के लिए आंधी और आकाशीय बिजली गिरने तथा अत्यधिक भारी बारिश होने का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। विभाग ने अरवल, बेगूसराय, भागलपुर, गया, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, नवादा, रोहतास और शेखपुरा जैसे जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया।

आकाशीय बिजली के साथ अत्यधिक भारी बारिश की संभावना
आईएमडी ने बुलेटिन में कहा, ‘‘अगले दो-तीन दिन में औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, गया, जमुई, कटिहार, मुंगेर, नवादा और रोहतास जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मेघ गर्जन/आकाशीय बिजली के साथ अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।” रेड अलर्ट का मतलब है ‘कदम उठाएं’, ‘ऑरेंज अलर्ट’ का मतलब है ‘सतर्क रहें’, ‘येलो अलर्ट’ का मतलब ‘निगरानी बनाए रखें और जानकारी हासिल करते रहें’ और ‘ग्रीन अलर्ट’ का मतलब है ‘कोई कदम उठाने की जरूरत नहीं।’

बुलेटिन में कहा गया है कि कटिहार, रोहतास, औरंगाबाद और गया जिलों में कुछ स्थानों पर अगले चार-पांच दिन में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया, ‘‘अगले चार-पांच दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में एक या दो स्थानों पर तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) और मेघ गर्जन एवं आकाशीय बिजली के साथ बारिश की संभावना है।” राज्य सरकार ने लोगों से मौसम से संबंधित जानकारी पर नजर बनाए रखने को कहा है।

भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश, 6 जिलों में रेड अलर्ट
भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार से तेज बारिश जारी है, जिससे तवा नदी के पांच, कलियासोत के तीन और भदभदा डैम का एक गेट खोलना पड़ा है। अगले चार दिन तक भारी से हल्की बारिश का अनुमान है। राजधानी भोपाल में 1.6 इंच, रायसेन में 2.4 इंच और अन्य जिलों में भी पर्याप्त वर्षा दर्ज की गई है।

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को सुबह से ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। लगातार हो रही तेज बारिश के चलते तवा नदी के पांच कलियासोत के 3 और भदभदा डैम का एक गेट खोला गया है।

जानकारी के अनुसार ऐसे ही बारिश हो रही तो और भी गेट खोलना पड़ सकते हैं। इधर, मौसम विभाग में प्रदेश के जबलपुर समेत 6 जिलों में शुक्रवार और शनिवार दो दिन बारिश का रेड अलर्ट है। साथी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से सिस्टम स्ट्रॉन्ग है। यह सिस्टम पांच अगस्त तक पूरे प्रदेश को तरबतर करेगा।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
नर्मदापुरम पचमढ़ी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, सीहोर, रायसेन सांची भीमबेटका, उमरिया बांधवगढ़, शहडोल बाणसागर बांध, अनूपपुर अमरकंटक में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही भोपाल में बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। बैरागढ़, राजगढ़, शाजापुर, विदिशाउदयगिरि, निवाड़ी ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर खजुराहो, पन्ना, सतना चित्रकूट, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, दमोह, हरदा, देवास, जबलपुर, कटनी, बालाघाट, सिवनी, डिंडोरी, मंडला, पांढुर्णा पेंच, गुना के साथ-साथ अशोकनगर, सागर, आगर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर, दतिया में बिजली के साथ हल्की आंधी और बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट
मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम के चलते प्रदेश की 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, कटनी, डिंडौरी और मंडला में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट है। इधर, सीहोर कलेक्टर ने आंगनबाड़ियों की छुट्टी घोषित कर दी है, जबकि भोपाल में कलियासोत, भदभदा और कोलार डैम के गेट खोलने पड़े। वहीं नर्मदापुरम में तवा डैम के 11 में से 5 गेट खोलने पड़े हैं।

मानसून ट्रफ प्रदेश से थोड़ी ऊपर
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी मानसून ट्रफ प्रदेश से थोड़ी ऊपर है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन अरब सागर की ओर है। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी है। अब इनकी स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है। इसलिए अगले 4 दिन के लिए प्रदेश में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सीजन की 51 फीसदी 18.9 इंच बारिश हो चुकी है। जुलाई में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है। अगस्त में भारी बारिश होने के आसार हैं।

ये रहा बारिश का आंकड़ा
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के रायसेन में सबसे ज्यादा 2.4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। सीधी में 1.9 इंच, भोपाल में 1.6 इंच, नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 1.4 इंच, सतना में 1.7 इंच, टीकमगढ़ में 1 इंच बारिश हुई। धार, रतलाम, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, रीवा, सागर, सिवनी, उमरिया, मलाजखंड, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।

सीहोर में स्कूल और आंगनबाड़ी के लिए अवकाश घोषित
जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने आज 2 अगस्त 2024 को स्कूल तथा आंगनबाड़ियों के लिए अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए होगा। शिक्षक एवं स्कूल स्टाफ निर्धारित समय पर ड्यूटी समय पर उपस्थित रहेंगे।

कोलार डैम के चार गेट खोले गए
जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कोलार डैम का वाटर लेवल मेंटेन रखने के लिए दो गेट और खोल दिए गए हैं। कोलार परियोजना की कार्यपालन यांत्रिक हर्ष जैनवाल ने जानकारी दी कि दो गेट पहले ही खोल दिए गए थे। इस प्रकार कोलार डैम के चार गेट कुल सात मीटर खोल दिए गए हैं। कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा कार्यपालन यंत्री हर्ष जौनवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे कोलार नदी, कोलार नहर तथा बांध प्रभावित क्षेत्र में नहीं जाएं तथा किसी प्रकार की गतिविधि नहीं करें।

आज और कल उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, तीन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में दो दिन भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 31 जुलाई और एक अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं। हिदायत देते हुए कहा, इस दौरान पर्वतीय जिलों में यात्रा करने से बचें। इसके अलावा भूस्खलन और संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात के समय में भी सतर्कता से रहे।

तीन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र
बुधवार को देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। वहीं, हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते पहले ही स्कूल बंद हैं।