रेज़र – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 03 Mar 2017 12:07:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg रेज़र – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 महिलाओं ने रेज़र दिखाकर कहा, अपनी सोच की हजामत कर लो https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%95/41785 Fri, 03 Mar 2017 12:07:24 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=41785 पहनावे और जीने के सलीके पर भद्दे कमेंट या राय बना लेने वालों के खिलाफ कुछ महिलाओं ने रेज़र उठा लिया है. छोटे और बड़े पर्दे की कई एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें रेज़र के साथ शेयर कर रही हैं. इन तस्वीरों के साथ ये एक्ट्रेस #shaveyouropinion (अपनी सोच की हजामत कर लो) लिख रही …]]>

पहनावे और जीने के सलीके पर भद्दे कमेंट या राय बना लेने वालों के खिलाफ कुछ महिलाओं ने रेज़र उठा लिया है.

छोटे और बड़े पर्दे की कई एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें रेज़र के साथ शेयर कर रही हैं.महिलाओं ने रेज़र दिखाकर कहा, अपनी सोच की हजामत कर लो

इन तस्वीरों के साथ ये एक्ट्रेस #shaveyouropinion (अपनी सोच की हजामत कर लो) लिख रही हैं. यानी अपनी सोच को दुरुस्त कीजिए.

बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने इंस्टाग्राम पर रेज़र के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”उन सभी लोगों के लिए जो हमें हमारे कपड़ों से जज करते हैं. अपनी सोच की हजामत कर लो.” 

इस हैशटैग के साथ नेहा धूपिया और सोहा अली खान ने भी एक शो के दौरान रेज़र दिखाकर कहा- #shaveyouropinion 

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर लिखती हैं, ”याद रखिए. जब आप एक महिला को उसके भेष से जज करते हैं. इससे उस महिला के बारे में नहीं, आपके बारे में पता चलता है.” 

होस्ट और एक्ट्रेस मंदिरा बेदी लिखती हैं, ”जो मैं पहनती हूं उससे जिन लोगों को दिक्कत है, ये उन सब लोगों के लिए. क्यों नहीं आप लोग अपनी सोच की हजामत कर लेते.

”श्रुति हसन ने लिखा, ”ये उन सब लोगों के लिए, जो हमें हमारे कपड़ों से जज करते हैं.”

]]>