रेखा सरकार – Live Halchal

दिल्ली में रेखा सरकार की अनोखी पहल, नीट परीक्षा में अभिभावकों के लिए बनाए जाएंगे कूलिंग जोन
देशभर में 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने अभूतपूर्व और मानवीय पहल करते हुए न केवल नीट परीक्षार्थियों बल्कि उनके साथ आने वाले अभिभावकों की सुविधा का भी विशेष प्रबंध किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहली बार है जब परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने वालों के साथ-साथ उनके माता-पिता और परिजनों के आराम एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए कूलिंग जोन बनाए जा रहे हैं, जहां उनके बैठने की सुविधा, स्वच्छ पेयजल, शिकंजी आदि आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

दिल्ली सरकार ने की घोषणा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में नीट परीक्षा के लिए कुल 97 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 69 सरकारी विद्यालय में तथा 28 केंद्रीय विद्यालयों में हैं। इन परीक्षा केंद्रों के आसपास जिला प्रशासन द्वारा विशेष कूलिंग जोन स्थापित किए जा रहे हैं, जहां अभिभावकों और परिजनों के बैठने, विश्राम करने तथा गर्मी से राहत पाने की समुचित व्यवस्था रहेगी।

नीट परीक्षा के दिन अभिभावकों को विशेष सुविधा
उन्होंने कहा कि हर वर्ष लाखों परिवार अपने बच्चों के भविष्य के सपनों के साथ परीक्षा केंद्रों तक पहुंचते हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी तो केंद्र के भीतर होते हैं, लेकिन बाहर कई घंटे तक प्रतीक्षा कर रहे माता-पिता की चिंता, धूप, गर्मी और असुविधा पर अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता। दिल्ली सरकार ने इस मानवीय पहलू को समझते हुए यह निर्णय लिया है कि परीक्षा के दिन अभिभावकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

नीट परीक्षा केंद्र पर बनेंगे कूलिंग जोन
उन्होंने कहा कि अब तक अक्सर देखा जाता था कि परीक्षा के दौरान परिजन कभी किसी पेड़ की छांव तलाशते थे, कभी पार्क में बैठकर समय बिताते थे, तो कभी आसपास की बाजारों में इधर-उधर भटकते रहते थे। कई लोगों को भीषण गर्मी में लंबे समय तक खड़ा रहना पड़ता था। अब ऐसी स्थिति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों के बाहर ही उनके लिए आरामदायक प्रतीक्षा व्यवस्था उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि डिविजनल कमिश्नर (डीएम) के निर्देश से संबंधित अधिकारी सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास कूलिंग जोन की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं। इन कूलिंग जोन में बैठने की सुविधा, स्वच्छ पेयजल, शिकंजी, ओआरएस, चाय तथा प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी ताकि अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल परीक्षा का सफल आयोजन नहीं, बल्कि परीक्षा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के अनुभव को बेहतर बनाना है। जब अभिभावक सहज और निश्चिंत रहेंगे तो विद्यार्थियों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा और युवाओं के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों और उनके परिवारों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराना सरकार का दायित्व है। यह पहल केवल एक प्रशासनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि उन लाखों माता-पिता के प्रति सम्मान का प्रतीक है जो अपने बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़े रहते हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि दिल्ली सरकार की यह पहल अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और भविष्य में देशभर में परीक्षाओं के दौरान अभिभावकों की सुविधा को भी समान महत्व दिया जाएगा। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरी दिल्ली उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना कर रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली सरकार केवल परीक्षा केंद्रों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भीषण गर्मी से आमजन को राहत पहुंचाने के लिए पहले से व्यापक इंतजाम कर रही है। इसके तहत राजधानी के विभिन्न इलाकों में 85 शेड स्थापित किए गए हैं, 15 कूलिंग जोन संचालित हो रहे हैं तथा 13 मोबाइल राहत वैन (मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट) लगातार विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को गर्मी से राहत पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा के दौरान अभिभावकों के लिए की गई विशेष व्यवस्था भी इसी जनकल्याणकारी और संवेदनशील सोच का विस्तार है।

दिल्ली: 12 वार्डों की सियासी जंग में रेखा सरकार की परीक्षा
एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनाव की घोषणा ने दिल्ली का सियासी तापमान बढ़ा दिया है। यह सिर्फ राजनीतिक दलों और उनके उम्मीदवारों की लड़ाई नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व और सरकार की लोकप्रियता की पहली बड़ी परीक्षा होगी। सीएम समेत 11 विधायकों और छह सांसदों की भी प्रतिष्ठा दांव पर होगी। सांसदों के मामले में खास तौर पर चांदनी चौक के सांसद का सबसे अधिक इम्तिहान है, क्योंकि उपचुनाव वाले सबसे अधिक वार्ड उनके क्षेत्र के है।

12 वार्डों के उपचुनाव के परिणाम से एमसीडी की सत्ता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मगर यह उपचुनाव भाजपा व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उसके सांसदों की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। दिल्ली की सत्ता संभालने के बाद यह पहला चुनाव है जिसमें भाजपा और उसकी अगुवाई वाली रेखा गुप्ता सरकार जनता के बीच उतरने जा रही है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता का यह पहला जनमत परीक्षण होगा। उपचुनाव वाले 12 वार्डों में से शालीमार बाग-बी और द्वारका-बी ऐसे हैं, जिनमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पश्चिम दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत वर्ष 2022 में पार्षद चुनी गई थीं। सांसदों की बात करें तो चांदनी चौक क्षेत्र के सांसद प्रवीन खंडेलवाल के क्षेत्र के चार वार्डों में उपचुनाव हो रहा है, इनमें रेखा गुप्ता वाले वार्ड समेत दो वार्ड भाजपा और दो वार्ड आम आदमी पार्टी के पास थे।

दिल्ली में आफत वाली बारिश: जलभराव के बाद लगा जाम, आतिशी ने रेखा सरकार को घेरा
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है। झमाझम बारिश की वजह से जहां लोगों को एक जगह बड़ी राहत मिली तो वहीं कुछ लोगों के लिए परेशानी भी लेकर आई। सुबह के वक्त बारिश की वजह से सड़क पर जलभराव की समस्या सामने आई।

दिल्ली समेत एनसीआर में मंगलवार सुबह से ही बारिश हो रही है। तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है। जलभराव होने की वजह से ट्रैफिक जाम लग गया है। बीती रात से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है। वहीं बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। जबकि पूर्व सीएम आतिशी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा है।

पूर्व सीएम ने दिल्ली सरकार को घेरा और पूछे सवाल
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने बारिश के बीच हो रहे जलभराव पर दिल्ली सरकार को घेरा है। एक्स पर पोस्ट साझा कर आतिशी ने लिखा कि प्रगति मैदान के सामने वाली सड़क का हाल देखिए… 10 मिनट की बरसात हुई और दिल्ली पानी पानी हो गई। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आगे लिखा कि ये 4 इंजन वाली कमाल की सरकार है। पूछा कि कहां हैं दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा और क्या कर रही हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की इडवाइजरी
राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण इंडिगो, स्पाइसजेट और एयर इंडिया जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। उड़ान संचालन में संभावित व्यवधान की चेतावनी दी गई है। भारी बारिश की वजह से कई उड़ानों पर असर पड़ा है।

झमाझम बारिश में भीगी दिल्ली
मंगलवार सुबह जैसे ही लोगों ने आंखें खोलीं, चारों ओर एक सुहावना और ठंडक भरा मौसम दिखाई दिया। आसमान से बादल झूम-झूमकर बरसे, लेकिन इस खुशनुमा बारिश ने लोगों को राहत के साथ-साथ मुश्किलें भी दीं।

शहर के कई इलाकों में जलभराव ने राहों को रोकने की कोशिश की, मगर मंजिल की चाह में लोग भीगते हुए भी अपने-अपने सफर पर निकल पड़े। मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में हुए जलभराव में से बचते-बचाते लोग निकलते दिखे।

सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
सोमवार को भी सुबह से ही बादल और सूरज के बीच अठखेलियों का खेल जारी रहा। दिन के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इसने और उमस भरी गर्मी बढ़ा दी। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का 84 से 64 फीसदी रहा।

दो दिन दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार शाम 5:30 बजे तक पालम में 10.7, आया नगर में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। विभाग के अनुसार, बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। गरज चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। साथ ही, शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 से 35 और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा, शनिवार और रविवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

रेखा सरकार ने लिया U-Turn, ‘आप’ के इस फैसले पर लगाई ब्रेक
27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा सरकार ने आते ही आम आदमी पार्टी के एक महत्वपूर्ण फैसले को पलट दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक कुछ महीने पहले AAP सरकार ने विधायकों के लिए स्थानीय क्षेत्र विकास (MLALAD) फंड को सालाना 15 करोड़ रुपये कर दिया था जिसे अब दिल्ली की नई ‘रेखा सरकार’ ने घटाकर वापस 5 करोड़ रुपये कर दिया है।

दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एमएलए फंड को बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये सालाना किया था और फिर उसे बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये कर दिया था। अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली नई सरकार ने इस फैसले को बदलते हुए इसे फिर से 5 करोड़ रुपये कर दिया है। यह बड़ा निर्णय दिल्ली में 2 मई को हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।

कैबिनेट बैठक में रेखा सरकार का अहम निर्णय
दिल्ली सरकार के सूत्रों के अनुसार कैबिनेट बैठक के निर्णय संख्या 3187 दिनांक 02 मई 2025 में स्पष्ट रूप से कहा गया है, “दिल्ली में एमएलएलैड स्कीम के तहत फंड का आवंटन वित्तीय वर्ष 2025-26 से प्रति वर्ष प्रति विधानसभा क्षेत्र 5 करोड़ रुपये रखा गया है।” आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विधायकों को एमएलएलैड स्कीम के तहत मिलने वाला यह फंड अप्रतिबंधित होगा। इसे पूंजीगत प्रकृति के स्वीकृत कार्यों के साथ-साथ परिसंपत्तियों की मरम्मत और रखरखाव के लिए बिना किसी सीमा के खर्च किया जा सकेगा।

भाजपा सरकार के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमएलए लैड फंड के तहत कुल 350 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह रकम दिल्ली के सभी 70 विधायकों को पांच-पांच करोड़ रुपये के रूप में वितरित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में दस साल तक सत्ता में रहने वाली आम आदमी पार्टी ने साल 2021-22 और साल 2022-23 में विधायकों को चार-चार करोड़ रुपये एमएलए लैड फंड के रूप में दिए थे। इसके बाद साल 2023-24 में यह रकम बढ़ाकर सात करोड़ रुपये सालाना की गई थी जबकि साल 2024-25 में इसे सीधे 15 करोड़ रुपये कर दिया गया था। आम आदमी पार्टी ने यह बढ़ोतरी आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए की थी। अब रेखा सरकार ने आम आदमी पार्टी के उस आदेश को पलटकर इसे फिर से 5 करोड़ रुपये पर ला दिया है।