रेखा गुप्ता – Live Halchal

रेखा गुप्ता का बड़ा बयान: कहा- ‘यह दिल्ली की जनता की सरकार है’, अब सीएम जनता से नहीं छिपते
दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने राजधानी में अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने प्रस्तुत किया। रेखा गुप्ता सरकार का यह 100 दिन का कार्यकाल एक नई कार्यशैली, पारदर्शिता और विकास की दिशा में बढ़ता हुआ कदम रहा है। अब दिल्ली को आगे ले जाने की कमान एक ऐसे नेतृत्व के हाथों में है जो खुद को जनता के प्रति जवाबदेह मानता है।

मुख्यमंत्री का संबोधन: ‘जनता का विश्वास, मेरी ताकत’
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जब उन्हें दिल्ली की सेवा का मौका मिला, तो उन्होंने इसे सिर्फ एक ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प माना। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार का हर कदम जनता के हित में रहा है और प्रयास यही रहा कि विकास हर गली और मोहल्ले तक पहुंचे। उन्होंने कहा, “हमने उन सभी वादों को जमीन पर उतारने की दिशा में कार्य किया है, जो जनता से किए गए थे। हमारी प्राथमिकता स्वच्छता, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, और ई-गवर्नेंस रही है।”

सुशासन की नई दिशा: दिल्ली में बदलाव की शुरुआत
रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार दिल्ली को एक सशक्त, सुरक्षित और समावेशी राजधानी बनाना चाहती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ विज़न का ज़िक्र करते हुए कहा कि उन्हीं के मार्गदर्शन से यह परिवर्तन संभव हुआ है।मुख्यमंत्री ने दावा किया कि “बदलाव की नींव रखी जा चुकी है और विकास की रफ्तार अब नहीं थमेगी।” उन्होंने स्पष्ट किया कि अब दिल्ली सरकार जनता से छिपने वाली नहीं, बल्कि जन संवाद को प्राथमिकता देने वाली सरकार होगी।

कार्यक्रम में अनुपम खेर की मौजूदगी
कार्यक्रम में अभिनेता अनुपम खेर की उपस्थिति ने एक अलग ही रंग भर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किए और आम जनता की तरफ से उनकी योजनाओं और नीतियों की जानकारी ली। यह इंटरएक्शन जन और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का अनूठा उदाहरण बना।

मुख्य घोषणाएं और उपलब्धियां (100 दिनों में)-

महिला सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट्स का विस्तार
स्वच्छता अभियान के तहत 200+ नई सफाई मशीनें तैनात
ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म से सरकारी सेवाएं ऑनलाइन
रोज़गार मेलों के माध्यम से हजारों युवाओं को रोज़गार
दिल्ली स्मार्ट क्लासरूम योजना की शुरुआत

सीएम रेखा गुप्ता के घर समर्थकों की भीड़, बधाई देने वालों का लगा तांता
सीएम के घर के बार काफी संख्या में समर्थक पहुंच रहे हैं, उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। आज भी काफी संख्या में लोग सीएम रेखा गुप्ता के घर के बाहर पहुंचे और उन्हें बधाई दी।

गुरुवार को रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शालीमार बाग विधानसभा की विधायक रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जिसके बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सीएम के घर के बार काफी संख्या में समर्थक पहुंच रहे हैं, उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। आज भी काफी संख्या में लोग सीएम रेखा गुप्ता के घर के बाहर पहुंचे और उन्हें बधाई दी।

उधर, दिल्ली सरकार ने महिला सम्मान योजना लागू करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को इस मामले में बैठक बुलाई है। इसमें योजना के तहत पंजीकरण समेत दूसरी औपचारिकताओं को पूरा करने की कार्ययोजना पर चर्चा होगी। इसमें बनी सहमति के बाद सरकार इसको लागू करने के बारे में एलान करेगी।

दिल्ली प्रदेश भाजपा का कहना है कि उनकी सरकार दिल्ली में महिला सम्मान योजना के प्रति भाजपा कृतसंकल्प है और वह समय पर योजनाबद्ध आएगी। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने शनिवार योजना की कार्ययोजना पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं की पहचान, उनके पंजीकरण और 2500 रुपये की रकम उनके खातों में डालने सरीखे मसलों पर चर्चा होगी। इसमें योजना को लागू करने के समय पर भी विचार होगा। अधिकारी बताते हैं कि बैठक में तय हो सकेगा कि जमीनी स्तर पर योजना को किस तरह लागू करना है।

युद्ध स्तर पर हो रही यमुना की सफाई
दिल्ली की नई सरकार के सबसे प्रमुख कामों में यमुना की सफाई प्राथमिकता में है। नदी की सफाई के लिए संबंधित विभागों की ओर से कार्ययोजना भी बना ली गई। शुरुआती तौर पर मशीनों से कचरों की सफाई भी शुरू हो गई है। वहीं सरकार का कहना है कि इस साल छठ महापर्व में श्रद्धालु यमुना में डुबकी लगाएंगे। इसके लिए सरकार युद्ध स्तर पर साफ-सफाई के लिए काम शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर यमुना की सफाई पर प्रधानमंत्री कार्यालय भी निगरानी कर रहा है।

दिल्ली की नई सीएम बनीं रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई
दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेखा गुप्ता को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘ मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आपका नेतृत्व दिल्ली की प्रगति को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और दिल्ली का सर्वस्पर्शी व सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।’