रेखा आर्या – Live Halchal

उत्तराखंड: चार प्रमुख खेल परिसरों को मिले नए नाम, बनेगी नई पहचान
देहरादून। राज्य में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के साथ उनकी नई पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से चार प्रमुख खेल परिसरों का नामकरण किया गया है। इन नामों को राज्यपाल की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद मंगलवार को शासनादेश जारी हुआ।

अब, देहरादून के रायपुर में मौजूद सभी खेल अवस्थापनाओं को रजत जयंती खेल परिसर कहा जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि रजत जयंती खेल परिसर में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और अन्य सभी खेलों का बुनियादी ढांचा शामिल रहेगा। इसी तरह गौलापार हल्द्वानी में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हॉकी ग्राउंड, तरण ताल, मल्टीपर्पज हॉल व अन्य सभी खेल अवस्थापनाओं को मिलाकर मानसखंड खेल परिसर का नाम दिया गया है।

हरिद्वार खेल परिसर को योगस्थली खेल परिसर का नाम
रुद्रपुर खेल परिसर अब शिवालिक खेल परिसर के रूप में पहचाना जाएगा। इसमें मनोज सरकार स्टेडियम, मल्टीपर्पज हॉल, वेलोड्रम और अन्य सभी अवस्थापनाएं शामिल हैं। इसी तरह हरिद्वार खेल परिसर को योगस्थली खेल परिसर का नाम दिया है। इसमें वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, मल्टीपर्पज हॉल, तरणताल और अन्य सभी संबंधित अवस्थापना शामिल हैं। खेल विभाग के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने कहा है कि यह नामकरण खेल सुविधाओं की पहचान स्थापित करने और भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखकर खिलाड़ियों और मेहमानों को सुविधा प्रदान करने के लिए किया गया है।

स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान के जरिये सरकार खेल परिसरों में कई नई सुविधाएं लाने की तैयारी कर रही है, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचों की नियुक्ति भी शामिल है। इसे देखते हुए खेल परिसरों की सभी व्यवस्थाओं को एकीकृत करके नया नाम दिया है। लेगेसी प्लान के तहत देश के कई राज्यों के खेल ढांचे का अध्ययन किया गया है, जिससे सबसे बेहतर कोचिंग और सहायक स्टाफ का ढांचा तैयार किया जा रहा है, जिसमें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) जैसे संस्थानों की भी मदद ली जा रही है। -रेखा आर्या, खेल मंत्री

राष्ट्रीय खेलों का प्रचार करेंगे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मंत्री रेखा आर्या की पहल पर सहयोग को राजी
प्रदेश के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार में जुटेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या की की पहल पर प्रदेशभर के सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर राष्ट्रीय खेलों को स्पेशल कवरेज देने के लिए तैयार हो गए हैं।

विभाग ने शनिवार को खेल सचिवालय में प्रदेश के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों को बुलाया। खेल मंत्री ने उन्हें कहा कि खेलों की औपचारिक कवरेज के अलावा सभी अपने-अपने ब्लॉग, व्लॉग, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम अकाउंट्स के जरिये भी कंटेंट तैयार करें।

खेल के अलावा उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों, सांस्कृतिक रीति रिवाज, खानपान आदि को भी अपने कंटेंट में रखें, जिससे दुनियाभर में देवभूमि की सभी विशेषताओं की जानकारी पहुंच सके। इससे दीर्घकाल के लिए प्रदेश के पर्यटन में भी इजाफा होगा।

बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय खेलों को जन आयोजन बनाना है। इसमें सिर्फ सरकार ही नहीं, प्रदेश के हर नागरिक को भी उत्तराखंड के एंबेसडर के रूप में अपनी भूमिका निभानी होगी।

खेल मंत्री ने सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों को खेल संबंधी जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। बैठक में मौजूद इन्फ्लुएंसरों ने भी राष्ट्रीय खेलों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।