रीवा-पुणे एक्सप्रेस – Live Halchal

एमपी को एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात, जबलपुर-रायपुर और रीवा-पुणे एक्सप्रेस को सीएम ने दिखाई हरी झंड़ी
रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस और रीवा-पुणे (हडपसर) एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री इस दौरान उज्जैन से वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिली है। रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस और रीवा-पुणे (हडपसर) एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री इस दौरान उज्जैन से वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरन कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नया भारत विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में रेलवे नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। भावनगर से अयोध्या नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत अत्यंत सुखद है। इससे भगवान श्रीराम और श्री कृष्ण के साथ संबंध का स्मरण भी हो रहा है।

यात्रियों के साथ व्यापार और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा
सीएम ने कहा कि प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण से ही दुनियाभर में भारत की पहचान बनी हुई है। मध्यप्रदेश आज रेल कनेक्टिविटी के मामले में दो राज्यों- छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से सीधे जुड़ रहा है। जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस और रीवा-पुणे (हडपसर) एक्सप्रेस के शुभारंभ से यात्रियों के साथ-साथ व्यापार-व्यवसाय और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। बघेलखंड के रीवा में टाइगर सफारी और शक्तिपीठ मां शारदा देवी के दर्शन सुलभ हो पाएंगे। इसी प्रकार संस्कारधानी जबलपुर और भेड़ाघाट आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।”

रेलवे ने पिछले 11 वर्ष में उल्लेखनीय प्रगति की
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे ने पिछले 11 वर्ष में उल्लेखनीय प्रगति की है। इलेक्ट्रिफिकेशन का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2025-26 में 2 लाख 65 हजार करोड़ के बजट का प्रावधान रखा गया है। जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से पड़ोसी राज्य के साथ कनेक्टिविटी और बढ़ जाएगी।

प्रधानमंत्री का रेलवे के साथ भावनात्मक जुड़ाव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेलवे के साथ भावनात्मक जुड़ाव है। यह देश के गरीब और मध्यम वर्ग के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से हमारी सरकार ने 10-11 वर्ष में रेलवे को आधुनिक बनाने के लिए संकल्प के साथ कार्य किए हैं। रेल मंत्री ने बताया कि नई ट्रेनों की शुरुआत, आधुनिक कोच निर्माण और रेलवे स्टेशनों का जीर्णोद्धार रेलवे के अभूतपूर्व कार्य हैं।

आदिवासी अंचल को मिलेगा लाभ
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रीवा से पुणे की कनेक्टिविटी बढ़ रही है। जबलपुर और रायपुर के बीच नई ट्रेन से आदिवासी अंचल को लाभ मिलेगा। 11 साल में 34 हजार किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बनाए हैं। प्रतिदिन 12 किलोमीटर ट्रैक बिछाया जा रहा है। 1300 स्टेशनों का नव निर्माण किया जा रहा है। यह दुनियाभर के विकसित देशों में अपने आप में अलग स्थान रखता है।”

रेलवे की सूरत बदलने का संकल्प लिया
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदेभारत जैसी नई रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। 8 अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू की जा चुकी हैं, इसमें वंदेभारत जैसी सुविधाएं कम किराये पर दी जा रही है। नमो भारत, आसपास के दो शहरों की कनेक्टिंग ट्रेन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे की सूरत बदलने का संकल्प लिया है। पोरबंदर से राजकोट तक नई ट्रेन जल्द शुरू करेंगे। राणावाद स्टेशन पर नई कोच मेंटेनेंस फैसिलिटी विकसित करेंगे। सारडिया से बांसजालिया नई रेल लाइन बिछाएंगे। इसके लिए 12 साल आंदोलन हुआ है। भावनगर में पोर्ट बनेगा, यहां रेलवे नया कंटेनर टर्मिनल तैयार करेगा। मुंबई से अहमदाबाद के बीच जल्द ही बुलेट ट्रेन की शुरुआत होगी। यह ट्रेन मात्र 2 घंटे 13 मिनट में गंतव्य तक पहुंचेगी।