रिस्पॉन्स – Live Halchal

कॉमन एडमिशन टेस्ट आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), कोझिकोड की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। आईआईएम कोझिकोड ने आंसर-की के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर कैट 2025 परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। कैट-2025 परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सभी उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

CAT 2025: ऐसे डाउनलोड करें कैट आरंस-की
आईआईएम, कोझिकोड ने कैट परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

कैट आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सभी उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर विजिट करना होगा।
इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर कैट आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करें।
लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

10 दिसंबर तक दर्ज करनी होगी आपत्ति
कैट उत्तर कुंजी की मदद से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं। ऐसे में यदि कोई अभ्यर्थी किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बता दें, आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 08 दिसंबर दोपहर 12 बजे से एक्टिव कर दी जाएगी। उम्मीदवार 08 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

परीक्षा में इतने अभ्यर्थी हुए थे शामिल
कैट परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था। यह परीक्षा 30 नवंबर, 2025 को तीन पाली में आयोजित कराई गई थी। यह परीक्षा देशभर के 170 शहरों के 339 परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई थी। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैट 2025 में शामिल होने के लिए लगभग 2.95 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था और लगभग 2.58 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।