रिलायंस जियो – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 29 Jul 2025 11:15:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg रिलायंस जियो – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Jio का करोड़ों यूजर्स को तोहफा! सिर्फ 400 रुपये में TV बन जाएगा कंप्यूटर https://livehalchal.com/jio-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%ab/625010 Tue, 29 Jul 2025 11:15:01 +0000 https://livehalchal.com/?p=625010 रिलायंस जियो ने जियो-पीसी पेश किया है जिससे यूजर्स किसी भी टीवी स्क्रीन को कंप्यूटर में बदल सकते हैं। जियोफाइबर और जियो एयरफाइबर यूजर्स को एक एक्स्ट्रा मंथली प्लान लेना होगा नए यूजर्स मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह क्लाउड कंप्यूटिंग में पे-एज-यू-गो मॉडल है जिसमें रखरखाव और हार्डवेयर अपग्रेड की जरूरत नहीं है। …]]>

रिलायंस जियो ने जियो-पीसी पेश किया है जिससे यूजर्स किसी भी टीवी स्क्रीन को कंप्यूटर में बदल सकते हैं। जियोफाइबर और जियो एयरफाइबर यूजर्स को एक एक्स्ट्रा मंथली प्लान लेना होगा नए यूजर्स मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह क्लाउड कंप्यूटिंग में पे-एज-यू-गो मॉडल है जिसमें रखरखाव और हार्डवेयर अपग्रेड की जरूरत नहीं है। 400 रुपये के मंथली प्लान में AI टूल्स और 512GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा।

क्या आप भी नया कंप्यूटर खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो जरा रुकिए। आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, रिलायंस जियो ने ऑल न्यू Jio-PC पेश किया है। बता दें कि यह एक क्लाउड बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म है। इसकी मदद से आप घर या ऑफिस में मौजूद किसी भी टीवी स्क्रीन को मिनटों में हाई एंड पर्सनल कंप्यूटर में बदल सकते हैं।

जिन यूजर्स के पास जियोफाइबर या जियो एयरफाइबर का कनेक्शन है, उन्हें जियो-पीसी का यूज करने के लिए सिर्फ एक एक्स्ट्रा मंथली प्लान लेना होगा। जबकि नए यूजर्स इस सर्विस का एक महीने के लिए फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस्तेमाल करना है बेहद आसान
बता दें कि क्लाउड कंप्यूटिंग में यह देश का पहला ‘पे-एज-यू-गो मॉडल’ बताया जा रहा है, यानी आप इसका जितना यूज करेंगे उतनी ही आपको पेमेंट करनी होगी। हालांकि कंपनी ने इस सर्विस के लिए कोई लॉक-इन पीरियड नहीं सेट किया है।

इस एक प्लान से यूजर्स को न कोई रखरखाव का खर्च उठाना पड़ेगा और न ही किसी महंगे हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर के अपग्रेड करने की जरूरत पड़ेगी। सिर्फ प्लग इन और साइन अप करके आप इस कंप्यूटिंग सर्विस का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं।

प्रोसेसिंग पावर भी शानदार
कंपनी ऐसा दावा कर रही है कि क्लाउड बेस्ड जियो-PC काफी पावरफुल है। इसकी प्रोसेसिंग पावर भी शानदार होने वाली है और यह डेली इस्तेमाल के साथ गेमिंग और ग्राफिक रेंडरिंग जैसे हाईएंड काम भी काफी आसानी से हैंडल कर सकता है। जियो-पीसी जैसी पावर वाला कंप्यूटर मार्केट में 50 हजार रुपये से ज्यादा कीमत पर मिलता है।

जबकि दूसरी तरफ जियो सिर्फ एक 400 रुपये के मंथली प्लान पर ये सुविधा दे रहा है। यानी 400 रुपये मंथली देकर आप 50 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को सभी खास AI टूल्स, एप्लिकेशन्स और 512GB तक का फ्री ऑफ कॉस्ट क्लाउड स्टोरेज भी मिलने वाला है।

]]>
जियो की सर्विस ठप! नो सिग्नल और मोबाइल इंटरनेट को लेकर आ रही परेशानी https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%a0%e0%a4%aa-%e0%a4%a8%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%a8/580905 Tue, 17 Sep 2024 08:32:02 +0000 https://livehalchal.com/?p=580905 रिलायंस जियो की सर्विस ठप हो गई है। ज्यादातर यूजर्स के मोबाइल में सिग्नल नहीं आ रहे हैं। 20 प्रतिशत लोगों ने इंटरनेट कनेक्टिविटी में बाधा होने की रिपोर्ट डाउनडिटेक्टर पर की है। 14 प्रतिशत लोगों को जियो फाइबर चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। रिलायंस जियो की वेबसाइट भी सही तरह से काम नहीं कर …]]>

रिलायंस जियो की सर्विस ठप हो गई है। ज्यादातर यूजर्स के मोबाइल में सिग्नल नहीं आ रहे हैं। 20 प्रतिशत लोगों ने इंटरनेट कनेक्टिविटी में बाधा होने की रिपोर्ट डाउनडिटेक्टर पर की है। 14 प्रतिशत लोगों को जियो फाइबर चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। रिलायंस जियो की वेबसाइट भी सही तरह से काम नहीं कर रही और न ही यूजर्स जियो ऐप को एक्सेस कर पा रहे हैं। डाउनडिटेक्टर पर 12 बजे के करीब 10 हजार से अधिक शिकायतें हैं। आउटेज की परेशानी दिल्ली, लखनऊ और मुंबई जैसे शहरों से अधिक रिपोर्ट की गई हैं।

डाउनडिटेक्टर पर हजारों रिपोर्ट

जियो की सर्विस डाउन होने की शिकायत देशभर से यूजर्स कर रहे हैं। एक्स पर भी जियो डाउन ट्रेंड कर रहा है। लोग जियो के लिए मीम शेयर कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो अंबानी के भी मीम शेयर करना शुरू कर दिए हैं। गूगल ट्रेंड पर भी यूजर्स जियो डाउन सर्च कर रहे हैं। 

कंपनी की नहीं आई प्रतिक्रिया 

देशभर में हुए इस आउटेज को लेकर फिलहाल रिलायंस जियो की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है। 

]]>
रिलायंस जियो ने लॉन्च किया एयरफाइबर बूस्टर प्लान https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af/540247 Fri, 02 Feb 2024 11:33:33 +0000 https://livehalchal.com/?p=540247 रिलायंस जियो ने यूजर्स के लिए दो नए एयरफाइबर बूस्टर प्लान रोलआउट किए हैं। यह एयरफाइबर और एयरफाइबर मैक्स यूजर्स के लिए लॉन्च किए गए हैं। इन प्लान्स को 101 रुपये और 251 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।  Jio AirFiber booster प्लान 101 रुपये वाले …]]>

रिलायंस जियो ने यूजर्स के लिए दो नए एयरफाइबर बूस्टर प्लान रोलआउट किए हैं। यह एयरफाइबर और एयरफाइबर मैक्स यूजर्स के लिए लॉन्च किए गए हैं। इन प्लान्स को 101 रुपये और 251 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। आइए इनके बारे में जान लेते हैं। 

Jio AirFiber booster प्लान

101 रुपये वाले बूस्टर प्लान में यूजर्स को 100 जीबी हाई स्पीड डेटा प्रदान किया जाता है, जबकि 251 रुपये वाले प्लान में 500 जीबी डेटा रोलआउट किया जाता है। दोनों ही प्लान एयरफाइबर यूजर्स और प्लस मेंबर्स के लिए उपलब्ध हैं।

इन दोनों की अवधि भी समान ही रहती है। अगर यूजर्स इन्हें करना चाहते हैं तो माय जियो ऐप और jio.com से पर जाना होगा।

जियो के अन्य प्लान

इसके अलावा रिलायंस जियो के द्वारा कुछ और प्लान भी पेश किए जाते हैं। जैसे कि यूजर्स के लिए 401 रुपये वाला जियो एयर फाइबर प्लान मौजूद है। इसमें यूजर्स के लिए एडिशनल डेटा की सुविधा मिलती है और 64 kbps की स्पीड से 1 टीबी डेटा रोलओवर किया जाता है।

एयर फाइबर और मैक्स यूजर्स के लिए प्लान

बता दें सर्विस प्रोवाइडर के द्वारा एयर फाइबर और मैक्स यूजर्स के लिए 6 प्लान पेश किए जाते हैं। जिनमें 599 रुपये, 899 रुपये और 1,199 रुपये वाला प्लान उपलब्ध है। ये तीनों ही प्लान 1000 जीबी डेटा के साथ 6 से 12 महीने की वैधता के साथ आते हैं।

रिलायंस जियो एयर फाइबर मैक्स यूजर्स के लिए 1499 रुपये, 2499 रुपये और 3999 रुपये वाला प्लान उपलब्ध है। इनमें भी 6 से 12 महीने की वैधता मिलती है और 1000 जीबी डेटा मिलता है।

]]>
रिलायंस जियो स्वतंत्रता दिवस15 अगस्त को अपनी 5जी सेवाओं को शुरू कर सकती https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%be/491037 Sat, 06 Aug 2022 08:09:32 +0000 https://livehalchal.com/?p=491037  रिलायंस जियो स्वतंत्रता दिवस  15 अगस्त को अपनी 5जी सेवाओं को शुरू कर सकती है क्योंकि लाखों स्मार्टफोन और इंटरनेट ग्राहकों के लिए 5 जी सेवाओं को लॉन्च करने की दौड़ तेज हो गई है। रिलायंस जियो इन्फोकॉम के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वे अखिल भारतीय 5जी …]]>

 रिलायंस जियो स्वतंत्रता दिवस  15 अगस्त को अपनी 5जी सेवाओं को शुरू कर सकती है क्योंकि लाखों स्मार्टफोन और इंटरनेट ग्राहकों के लिए 5 जी सेवाओं को लॉन्च करने की दौड़ तेज हो गई है।

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वे अखिल भारतीय 5जी रोलआउट के साथ ‘आजादी-का-अमृत-महोत्सव’ मनाएंगे।

“जियो शीर्ष पायदान, उचित कीमत वाली 5 जी और 5 जी-सक्षम सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित है। हम सेवाओं, प्लेटफार्मों और समाधानों की पेशकश करेंगे जो भारत के डिजिटल परिवर्तन को तेज करेंगे, विशेष रूप से ई-गवर्नेंस, कृषि, विनिर्माण, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा जैसे प्रमुख उद्योगों में “उन्होंने 5 जी स्पेक्ट्रम के लिए नीलामी में पहला स्थान लेने के बाद इस पर जोर दिया था, जिसमें 700 मेगाहर्ट्ज बैंड शामिल था।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने “आजादी का अमृत महोत्सव” के माध्यम से वर्ष 2022 तक एक नया आत्मनिर्भर भारत बनाने के अपने लक्ष्य का खुलासा किया है।  यह पहल  स्वतंत्रता के 75 वर्षों के साथ-साथ मानव इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों को पहचानने और मनाने के लिए है।

12 मार्च, 2021 को, हमारी स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के लिए 75 सप्ताह की उलटी गिनती शुरू हुई। “आजादी का अमृत महोत्सव” की औपचारिक यात्रा 15 अगस्त को समाप्त होगी, जब अखिल भारतीय 5 जी रोल आउट की घोषणा की जा सकती है।

अपनी व्यापक राष्ट्रव्यापी फाइबर उपस्थिति के कारण, किसी भी विरासत बुनियादी ढांचे के बिना ऑल-आईपी नेटवर्क, इन-हाउस 5 जी स्टैक, और पूरे प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र में ठोस अंतरराष्ट्रीय सहयोग, फर्म के अनुसार, जियो कम से कम समय में 5 जी रोलआउट के लिए पूरी तरह से तैयार है।

कंपनी के अनुसार, डिजिटल समाधानों की अगली पीढ़ी को जियो के 5 जी नेटवर्क द्वारा संभव बनाया जाएगा, जो 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में भारत के एआई-संचालित मार्च को तेज करेगा।

]]>
रिलायंस जियो का दिवाली में ताबड़तोड़ धमाका, लॉन्च किये नये ‘ऑल-इन-वन’ प्लान्स- 504GB डेटा के साथ मिलेंगे ये फायदे https://livehalchal.com/reliance-jios-big-bang-in-diwali-new-all-in-one-plans-launched-504gb-data-will-be-available-with-these-benefits/390808 Thu, 05 Nov 2020 08:54:05 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=390808 रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को लिए ‘ऑल-इन-वन’ नाम से तीन नए प्लान्स लॉन्च किये हैं। ये तीनों सालाना वैलिडिटी वाले प्लान्स हैं और इनकी शुरुआती कीमत 1001 रुपये से शुरू है। खास बात है कि लंबी वैलिडिटी वाले जियो फोन प्लान्स में ग्राहकों को 504GB डेटा मिलेगा। आइए जानते हैं इन प्लान्स की …]]>

रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को लिए ‘ऑल-इन-वन’ नाम से तीन नए प्लान्स लॉन्च किये हैं। ये तीनों सालाना वैलिडिटी वाले प्लान्स हैं और इनकी शुरुआती कीमत 1001 रुपये से शुरू है। खास बात है कि लंबी वैलिडिटी वाले जियो फोन प्लान्स में ग्राहकों को 504GB डेटा मिलेगा। आइए जानते हैं इन प्लान्स की कीमत और फायदों के बारे में…

कंपनी ने तीन नए ‘ऑल-इन-वन’ प्लान्स पेश किए हैं। ये तीनों सलाना प्लान जैसे हैं जिनकी वैलिडिटी 336 दिनों की है।

1001 रुपये वाला प्लान-

जियो फोन के लिए पेश किए गए ‘ऑल-इन-वन’ की शुरुआती कीमत 1001 रुपये है। इसमें ग्राहकों को कुल वैलिडिटी के दौरान 49GB डेटा की सुविधा मिलेगी। यानि रोजाना 150MB डेटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही आप जियो से जियो नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। जबकि अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12000 मिनट्स मिलेंगे।

1301 रुपये वाला प्लान-

जियो फोन के लिए 1301 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है। इस वैलिडिटी के दौरान ग्राहकोंको कुल 164GB डेटा का फायदा मिलेगा। यानी रोजाना करीब 500MB डेटा की सुविधा मिलेगी। रोजाना 100 एसएमएस और जियो से जियो नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध है। जबकि अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1200 मिनट्स दिए जा रहे हैं। साथ ही जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

1501 रुपये वाला प्लान-

1501 रुपये वाले प्लान में जियो फोन ग्राहकों कुल वैलिडिटी के दौरान 504GB डेटा का लाभ उठा सकते हैं। इसमें रोजाना 100 एसएमएस फ्री मिलेंगे। साथ ही रोजाना 1.5GB डेटा की सुविधा दी जा रही है। इसमें जियो से जियो पर फ्री कॉलिंग और अन्य नेटवर्क पर 1200 मिनट्स दिए जा रहे हैं।

]]>