रियलिटी शो बिग बॉस में इन दिनों कई सारे देखने को मिल रहे ट्विस्ट एंड टर्न… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 08 Jan 2020 09:16:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg रियलिटी शो बिग बॉस में इन दिनों कई सारे देखने को मिल रहे ट्विस्ट एंड टर्न… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 रियलिटी शो बिग बॉस में इन दिनों कई सारे देखने को मिल रहे ट्विस्ट एंड टर्न… https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%97-%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%a6/305248 Wed, 08 Jan 2020 09:16:42 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=305248 रियलिटी शो बिग बॉस में इन दिनों कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ कुछ कंटेस्टेंट्स लड़ाई और झगड़ों के कारण सुर्खियों में हैं वहीं कुछ खुदको घर में बनाए रखने की कोशिशें कर रहे हैं। इन सब के बीच बीते दिन एक अजीबो-गरीब नॉमिनेशन की प्रक्रिया देखने को …]]>

रियलिटी शो बिग बॉस में इन दिनों कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ कुछ कंटेस्टेंट्स लड़ाई और झगड़ों के कारण सुर्खियों में हैं वहीं कुछ खुदको घर में बनाए रखने की कोशिशें कर रहे हैं। इन सब के बीच बीते दिन एक अजीबो-गरीब नॉमिनेशन की प्रक्रिया देखने को मिली, जिसमें खुद बिग बॉस द्वारा सभी कंटेस्टेंट्स को बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है।

कलर्स टीवी के शो बिग बॉस के घर में बीते दिन नॉमिनेशन की प्रक्रिया की गई थी। इस प्रक्रिया में बिग बॉस द्वारा सभी घरवालों को पहले ही नॉमिनेट कर दिया गया था। जिसके बाद सभी घरवालों को खुद सुरक्षित होने के लिए किसी एक घर के सामान का त्याग करना था। उस सदस्य को बचाना है या नहीं ये अन्य घरवाले आपसी सहमति से निर्धारित करने वाले थे।

इस प्रक्रिया में सबसे पहले किसी एक व्यक्ति को सेफ करने के लिए गार्डन एरिया में रखे ग्रीन ग्रास बेड का त्याग करना था। इस प्रक्रिया में ज्यादातर लोग माहिरा शर्मा का नाम लेते हैं। शहनाज़ गिल घरवालों के फैसले के खिलाफ खड़े होते हुए माहिरा को सेफ करने से इनकार कर देती हैं। बाद में उनके ग्रुप वाले आरती सिंह को बचाने के लिए सुझाव देते हैं,  लेकिन फिर शहनाज़ इससे भी इनकार कर देती हैं। इस सोच विचार में निर्णय लेने का समय खत्म हो जाता है।

इसी प्रकार घर में मौजूद एक बाथरूम, टॉयलेट के बदले भी किसी सदस्य को बचाने का मौका दिया गया था, मगर घरवाले इसपर भी राज़ी नहीं थे। आगे बिग बॉस ने इस फैसले को और सख्त करते हुए बेडरूम के त्याग के बदले पांच सदस्यों को बचाने का विकल्प दिया था। सभी घरवालों ने इस बात को भी मानने से इनकार कर दिया। इसी के साथ इस नॉमिनेशन प्रक्रिया में सभी घरवालों को नॉमिनेटेड ही रहना पड़ा।

देखना होगा इस हफ्ते किस सदस्य का सफर बिग बॉस के घर में पूरा होने वाला है। फैन फॉलोविंग की बात करें तो मधुरिमा तुली और माहिरा के ऊपर इस हफ्ते ज्यादा खतरा है।

]]>