रिटायरमेंट – Live Halchal

रिटायरमेंट के बाद Arijit Singh का पहला सिंगल रिलीज, YouTube पर मिले 1.5 मिलियन व्यूज
प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह ने गुपचुप अपना पहला सिंगल रिलीज कर दिया है जिसने अब तक यूट्यूब पर 1.5 मिलियन व्यूज क्रॉस कर लिए हैं।

जनवरी की एक शाम, बॉलीवुड की सबसे दिल को छूने वाली आवाजों में से एक, अरिजीत सिंह ने अचानक प्लेबैक से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी और फिर और भी शानदार धुनों और सुरीली आवाजों के साथ वापस आए।

अनुष्का शंकर और बिक्रम घोष के साथ हाल ही में अपनी कोलेबोरेटिव स्टेज परफॉर्मेंस के बाद, म्यूजिशियन ने एक गीत रिलीज किया है। खास बात ये है कि ये कोई लव सॉन्ग नहीं बल्कि एक भक्ति गीत है। जी हां शिवरात्री से पहले अरिजीत सिंह भक्ति में डूब गए हैं। साथ ही ये गीत भी शिवरात्री से पहले आया है तो मौका भी काफी अच्छा है।

अरिजीत ने की नई शुरुआत?
उन्होंने यह भी साफ किया था कि वे मौजूदा कमिटमेंट्स का सम्मान करेंगे और कुछ गाने इस साल के आखिर में रिलीज होंगे। हालांकि, 38 साल के सिंगर के पास कोई नया फिल्म प्रोजेक्ट नहीं है, जिन्होंने अपने इमोशनल स्टाइल से मॉडर्न हिंदी फिल्म म्यूजिक को डिफाइन किया है।

लेकिन नया, दिल को छू लेने वाला शिव भजन, ‘ओह शिव मेरे’, उनके रिटायरमेंट के बाद उनका पहला इंडिपेंडेंट ट्रैक है, जो उनके पर्सनल म्यूजिक प्रोजेक्ट्स की ओर उनका परमानेंट शिफ्ट लगता है। मंदीप पंघाल ने इसे कंपोज किया है, इसमें शोमू सील और स्वास्तिक शुभम के गिटार और स्ट्रोक्स हैं। कोरस में पीयूष रंजन, साक्षी होल्कर, सोनम पाठक और मंदीप पंघाल के वोकल्स हैं।

उनके आम जोशीले डांस नंबर्स और सॉफ्ट रोमांटिक नंबर्स से अलग, यह भक्ति वाला गाना आध्यात्मिक थीम को दिखाता है। फैंस ने इस बदलाव का स्वागत किया, अरिजीत के सोशल मीडिया पर कोई प्रमोशन न होने के बावजूद यह ट्रैक ऑनलाइन वायरल हो गया। रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई: कुछ ने उनके भक्ति वाले डायरेक्शन पर हैरानी जताई, जबकि दूसरों ने दिल को छू लेने वाले कंपोजिशन की तारीफ की।

प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास
तुम ही हो और केसरिया जैसे हिट गानों के लिए मशहूर दो बार के नेशनल अवॉर्ड विनर अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी, 2026 को प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का अनाउंसमेंट किया। एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘हेलो, सभी को नया साल मुबारक। मैं आप सभी को इतने सालों तक सुनने वालों के तौर पर इतना प्यार देने के लिए थैंक यू कहना चाहता हूं। मुझे यह अनाउंस करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब से प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे बंद कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर था’।

अरिजीत सिंह ने भारतीय सिनेमा को कई यादगार गाने दिए हैं। जिनमें फिर मोहब्बत, तुम ही हो, केसरिया, अगर तुम साथ हो, वे कमलेया, सतरंगा, ओ माही, चलैया जैसे मशहूर गाने शामिल हैं।

अरिजीत सिंह से पंगे पर Salman Khan ने मानी थी गलती, सिंगर के रिटायरमेंट से पहले दिया था बयान
अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा बीते दिन की थी। उनका आखिरी गाना सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ में होगा। सलमान और अरिजीत के बीच 2014 में मनमुटाव शुरू हुआ था। सलमान ने कई सालों बाद अरिजीत सिंह हुई अनबन पर अपनी गलती भी मानी थी।

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की घोषणा करके फैंस का दिल पूरी तरह से तोड़ दिया था। 38 साल की उम्र में करियर के पीक पर उनके इस फैसले की वजह चाहने वालों की समझ से परे थी।

अरिजीत सिंह का आखिरी गाना फैंस को सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सुनाई देगा। हालांकि, एक समय ऐसा था, जब सलमान और अरिजीत के बीच इतनी ज्यादा गलतफहमी पैदा हो गई थी कि उन्होंने ‘सुल्तान’ से सिंगर का गाना ही हटा दिया था। किस कारण से शुरू हुआ था सलमान और अरिजीत सिंह के बीच मनमुटाव और अपनी गलती मानते हुए दबंग खान ने क्या कहा था, नीचे पढ़ें विस्तार से।

एक अवॉर्ड फंक्शन की वजह से नाराज हुए थे सलमान खान
सलमान खान और सिंगर अरिजीत सिंह के बीच अनबन साल 2014 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान शुरू हुई थी। दरअसल, इस अवॉर्ड फंक्शन में सलमान ने अरिजीत के कैजुअल लुक को देखकर कमेंट करते हुए कहा था, “क्या तुम सो रहे थे? सलमान के इस सवाल का जवाब देते हुए अरिजीत सिंह ने तुरंत कहा, “तुम लोगों ने मुझे सुला ही दिया।” अरिजीत सिंह की ह्यूमर में कही गई ये बात सलमान खान को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और वहीं से उनके बीच मनमुटाव शुरू हुआ।

साल 2016 में अरिजीत सिंह ने सलमान खान से पब्लिकली माफी मांगते हुए ये गुजारिश की थी कि वह यशराज की फिल्म ‘सुल्तान’ में उनके गाने को रख लें। हालांकि, सलमान ने ऐसा नहीं किया, जिसकी वजह से उनके बीच विवाद की खबरों को हवा मिली।

सलमान खान ने बिग बॉस के मंच पर मानी थी अपनी गलती
वक्त के साथ सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच की ये दूरियां कम हुईं और उन्होंने दबंग खान की फिल्म ‘टाइगर-3’ में ‘रूहान’ गाना गाया। बीते साल जब कॉमेडियन रवि गुप्ता बिग बॉस 19 के सेट पर आए, तब वह सलमान के सामने काफी नर्वस हो गए। जब सुपरस्टार ने उनके नर्वस होने का कारण पूछा, तो उन्होंने तपाक से कहा कि वह ‘अरिजीत सिंह की तरह दिखते हैं, इसलिए उन्हें थोड़ा डर लग रहा है’।

बिग बॉस 19 के मंच पर सलमान खान सिंगर अरिजीत सिंह के साथ अनबन की खबरों पर हंस दिए और अपनी गलती मानते हुए कहा, “मैं और अरिजीत बहुत अच्छे दोस्त हैं, जो गलतफहमी थी, वह मेरी तरफ से थी। उसके बाद उसने मेरे लिए गाने भी किए हैं। टाइगर 3 में किया था, अब गलवान में कर रहा है।”

‘बैटल ऑफ गलवान’ में अरिजीत सिंह ने गाया आखिरी गाना
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में अरिजीत सिंह ने ‘मातृभूमि’ गाना गाया है, जो 2020 में इंडिया और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को एक ट्रिब्यूट है। इस गाने को तीन दिन पहले ही Youtube पर रिलीज किया गया है, जिसे 1 करोड़ 86 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

रोहित शर्मा का रिटायरमेंट का प्लान तय
रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड सिडनी में हिटमैन की पारी देख काफी खुश हैं। उन्होंने रोहित के रिटायरमेंट को लेकर भी अपनी बात रखी है और बताया है कि वह कब क्रिकेट को अलविदा कहेंगे।

रोहित शर्मा ने सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में शानदार पारी खेलते हुए शतक जमाया और टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस मैच के बाद रोहित शर्मा ने अपने सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया। अब उनके बचपन के कोच ने उनके रिटायरमेंट प्लान का खुलासा कर दिया है।

रोहित ने सिडनी में शानदार 121 रनों की नाबाद पारी खेली जो उनका वनडे में 33वां और कुल 50वां शतक है। रोहित इस सीरीज से पहले तक भारत की वनडे टीम के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का खिताब अपने नाम किया था।

रोहित खेलेंगे वर्ल्ड कप?

सभी का ध्यान इस बात पर है कि क्या रोहित वनडे वर्ल्ड कप-2027 में खेलेंगे या नहीं। इसे लेकर रोहित के बचपन के कोच दिनेश लाड ने कहा है कि रोहित ये वर्ल्ड कप खेलकर रिटायरमेंट लेंगे। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “रोहित ने आज जिस तरह से बल्लेबाजी की और जिस तरह से उन्होंने टीम इंडिया की जीत में योगदान दिया। ये देखकर मैच में मजा आ गया। वह 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे और इसके बाद रिटायर होंगे।”

विराट कोहली को सराहा

दिनेश ने 74 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले और रोहित के साथ शनदार साझेदारी करने वाले विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कोहली को लेकर कहा, “वह ऐसे बल्लेबाज हैं जो कहीं भी कभी भी रन बना सकते हैं। आज उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की वो देखकर अच्छा लगा। सचिन तेंदुलकर ने एक फंक्शन में कहा था कि रोहित और विराट उनके रिकॉर्ड्स को तोड़ सकते हैं। दोनों ही इसके करीब जाते दिख रहे हैं।”

एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट
एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है लेकिन आईपीएल के 17वें सीजन में धोनी ने सीएसके की कैप्टेंसी छोड़ने का फैसला किया। धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ को सीएसके टीम का कप्तान बनाया गया। गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके ने अंक तालिका पर पांचवे स्थान पर सफर खत्म किया। सीएसके को अपने आखिरी लीग मैच में आरसीबी से हार मिली।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का आईपीएल 2024 का सफर खत्म हो चुका है। सीएसके को अपने आखिरी लीग मैच में आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में मिली जीत के साथ ही आरसीबी की टीम ने प्लेऑफ का टिकट हासिल किया था।

वहीं, मैच में मिली हार के बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई। ऐसा माना जा रहा था कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन है, लेकिन इस बीच सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने धोनी के फ्यूचर प्लान को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

MS Dhoni खेलेंगे IPL 2025? CSK ने दिया बड़ा अपेडट
दरअसल, आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत से पहले एमएस धोनी ने सीएसके की कैप्टेंसी छोड़ी। उनकी जगह फिर रुतुराज गायकवाड़ को सीएसके का कप्तान बनाया गया। रुतुराज की कप्तानी में सीएसके टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सके। अपने आखिरी लीग मैच में सीएसके को आरसीबी के हाथों हार मिली और सीएसके का टूर्नामेंट का सफर खत्म हो गया।

इस बीच धोनी के आखिरी आईपीएल मैच को लेकर काफी ज्यादा चर्चा होने लगी। सोशल मीडिया पर फैंस काफी इमोशनल नजर आए। हालांकि, माही ने इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ट्वीट नहीं किया, लेकिन सीएसके ने अपने यूट्यूब चैनल पर सीईओ काशी विश्वनाथन का एक इंटरव्यू शेयर किया है, जिसमें वह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर बात कर रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि मुझे इस सवाल का जवाब नहीं पता। इस सवाल का जवाब एमएस धोनी ही दे सकते है। मैं हमेशा धोनी द्वारा लिए गए फैसले की सम्मान करता हूं और हमने सब कुछ उन पर छोड़ रखा है। वैसे हमें काफी ज्यादी उम्मीद है कि वो अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। ये फैंस की इच्छा है और मेरी भी।

जानिए: रिटायरमेंट के लिए कैसे बचाएं पैसा…
पूरी जिंदगी काम करने के बाद आदमी रिटायर होता है। इस समय आदमी शांति के साथ जीना चाहता है। कई लोग लंबी छुट्टी पर जाते हैं, कुछ लोग खेती में जुट जाते हैं, कुछ लोग पढ़ाने में व्यस्त हो जाते हैं। क्या आपने सोंचा है कि रिटायरमेंट के बाद आप क्या करेंगे।आपने जो भी योजना बनाई हो एक चीज निश्चित है आपको इतना पैसा कमाना होगा कि आप अपनी पूरी जिंदगी सुकुन के साथ बिता सकें। रिटायरमेंट के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग की शुरूआत जल्दी करना होगी। आपको जैसे ही पहली सैलरी मिलती है आपको रिटायरमेंट की तैयारी करनी होगी।

आप ये सोंचकर न चलें कि आपके पास रिटायरमेंट के लिए बहुत समय है। आज हम आपको नेशनल पेंशन सिस्टम और पब्लिक प्रोविडेंड फंड के बारे में बताएंगे। इन दोनों को ही रिटायरमेंट की बचत के लिए उपयोग किया जाता है। आइए पहले इन दोनों प्रोडक्ट को समझते हैं।

नेशनल पेंशन सिस्टम

ये रिटायरमेंट का प्रोडक्ट पेंशन फंड रेगुलेटरी और डेवलपमेंट अथॉरिटी चलाती है। इसके जरिए सरकार पेंशन देती है। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए रिटायरमेंट की सेविंग इसके जरिए की जा सकती है। इसमें आपको खुद अपने से बचत करनी होगी। ये आपके ऊपर है कि रिटायरमेंट के लिए आपको कितनी बचत करनी है। इसका फंड आपके योगदान पर ही निर्भर करेगा।

आइए देखें ये कैसे काम करता है

मौजूदा उम्र

अर्जी देने वाले की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए

सिर्फ भारत के नागरिक ही अर्जी दे सकते हैं

रिटायरमेंट के समय

योगदान की रकम में से 40 फीसदी आयकर मुक्त

पीएफआरडीए से मान्यता प्राप्त लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से एन्युटी खरीदनी होगी

पेंशन

आपकी पेंशन आपने कितना पैसा इकठ्ठा किया है इस पर निर्भर करेगी

एन्युटी पर टैक्स आपके टैक्स ब्रेकेट के हिसाब से लगेगा

पीपीएफ

ये भी केंद्र सरकार की ही स्कीम है। इयको पब्लिक प्रोविडेंड फंड एक्ट 1968 के तहत बनाया गया है। ये सरकार समर्थित लंबे समय की बचत स्कीम है। ये स्कीम खुद का कारोबार करने वाले जैसे दुकानदार, एमएमइ के स्टाफ के लिए बनाई गई थी। कई लोगों ने इस स्कीम के जरिए रिटायरमेंट की बचत की। इसमें निवेश किया गया पैसे पर मिला ब्याज टैक्स फ्री होता है। मैच्युरिटी पर मिलने वाली रकम भी टैक्स से मुक्त होती है।

इसमें बस एक ही दिक्कत है पीपीएफ का पैसा 15 साल के लिए ब्लॉक हो जाएगा। सातवे साल से आपको साल में एक बार रकम निकालने की अनुमति मिलेगी। पहली बार पैसा आपके निवेश किए गए साल के पूरा होने के बाद 5 पूरे वित्तीय वर्ष खत्म होने पर मिलेगा। इसका मतलब है कि आपने जिस दिन से अकाउंट खोला उसके बाद 6 वित्तीय वर्ष पूरे होने चाहिए। इसके बाद आप साल में एक बार पैसे निकाल सकते हैं। आपके अकाउंट में चौंथे साल में जितनी रकम थी उसका 50 फीसदी आप निकाल सकते हैं।

पीपीएफ अकाउंट की खास बातें

लाभ लेने के लिए आपको भारतीय होना जरूरी

उम्र का कोई बंधन नहीं, बच्चे का भी अकाउंट खुल सकता है

ब्याज दर सालाना 7.9 फीसदी मिलेगी

15 साल के लिए पैसे निवेश होते हैं। इसमें बाद आप 5-5 साल के अंतराल पर निवेश कर सकते हैं

सेक्शन 80 सी के तहत 1.5 लाख तक आयकर में छूट

आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या चुनिंदा बैंक में खाता खुलवा सकते हैं

एचयूएफ, एनआरआई और विदेशी मूल के लोग निवेश नहीं कर सकते

कैश, चेक, डिमांड ड्राफ्ट, पे ऑर्डर या ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए पैसे निवेश कर सकते हैं

नॉमिनेशन की सुविधा उपलब्ध है

पीपीएफ में ब्याज की दर

सरकार हर तिमाही में पीपीएफ की ब्याज दरों में बदलाव करती है। इनका ब्याज सरकार सिक्योरिटीज के हिसाब से तय होता है। अगर साल 2000 से देखें तो पीपीएफ में ब्याज की दर लगातार घट रही है। जनवरी 2000 तक 12 फीसदी ब्याज था। जो 2001 में घटकर 11 फीसदी हो गया। इसके बाद से लगातार दरों में कटौती हो रही है। साल 2017 में इस पर 7.9 फीसदी ब्याज ही मिल रहा है।

क्या ये बचत काफी है?

अगर हम पीपीएफ की बात करें तो ये स्कीम अभी भी बचत का अच्छा विकल्प है। इसके जरिए आपको टैक्स फ्री रिटर्न मिलता है। साथ ही इसमें निवेश कर आप सेक्शन 80 सी के तहत टैक्स छूट का फायदा भी ले सकते हैं। अगर आप रिस्क फ्री रिटर्न कमाना चाहते हैं तो ये एक बढ़िया विकल्प है। अगर हम एनपीएस की बात करें तो इसमें भी आपको 2 विकल्प में निवेश करने की छूट मिलती है। इसमें एक एक्टिव विकल्प है और एक ऑटो विकल्प।

आप अगर एक्टिव विकल्प अपनाते हैं तो आपकी पेंशन की पूरी रकम सी एसेट क्लास में निवेश होगीी। इसका मतलब है आपका पैसा कॉर्पोरेट डेट, सरकारी सिक्योरिटी और 50 फीसदी तक इक्विटी में निवेश होगा। जो लोग इक्विटी स्कीम के बारे में नहीं जानते वो ऑटो विकल्प अपना सकते हैं। इसके तहत आपके निवेश का हिस्सा तीनों जगह निवेश होता है।

इसमें टियर 1 और टियर 2 अकाउंट भी होते हैं। अगर आप टियर 1 अकाउंट का विकल्प चुनते हैं तो आप अकाउंट से पैसे निकाल नहीं सकेंगे। इसमें फायदा ये है कि अगर आप टियर 1 अकाउंट का विकल्प चुनते हैं तो आपको सेक्शन 80 डी के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्स छूट का फायदा मिलेगा। अगर आप खुद से इसमें योगदान कर रहे हैं तो अतिरिक्त 50 की और छूट मिलेगी।

दूसरी तरफ टियर 2 अकाउंट खुद के निवेश का सेविंग अकाउंट होता है। ये रिटायरमेंट से लिंक नहीं होता है। आप इस अकाउंट से जब चाहे पैसे निकाल सकते हैं पर इसमें टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलता है।

ईएलएसएस भी अच्छा विकल्प

आप इक्विटी लिंक सेविंग स्कीम के जरिए अपनी रिटायरमेंट की योजना बना सकते हैं। इसमें आपको टैक्स का फायदा भी मिलेगा। अगर पीपीएफ या पेंशन फंड को देखें तो इक्विटी लिंक सेविंग स्कीम ने लंबे समय में बेहतर रिटर्न दिया है। इनका प्रदर्शन इनसे जुड़े जोखिम को भी दिखाता है। इसमें एक फायदा ये है कि आज जब चाहें तब पैसा निकाल सकेंगे। पीपीएफ और एनपीएस में ऐसा करना संभव नहीं होगा। इतना रिटर्न आपको पीपीएफ और एनपीएस में नहीं मिलेगा। ईएलएसस फंड में 3 साल का लॉकइन होता है। इनके जरिए आप लंबे समय में अच्छे रिटर्न कमा सकते हैं।

इसमें निवेश कर आप 1.5 लाख तक की टैक्स छूट भी ले सकते हैं। अगर आप थोड़ा जोखिम ले सकते हैं तो ईएलएसस आपके लिए बेहतर विकल्प है। छोटी बचत स्कीमों में लगातार ब्याज की दर घट रही है। आप वित्तवर्ष की आखिरी तिमाही में सिर्फ टैक्स बचाने के लिए इनमें निवेश न करें। इनमें लंबे समय के लिए ही निवेश करें। इसके लिए एसआईपी के जरिए निवेश बेहतर तरीका हैं। तो देर न करें आज से अपने रिटायरमेंट के लिए बचत शुरू कर दें।